फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Triple Talaq: Largest Reasons of Muslims divorce 

ये हैं वो वजहें जिनके चलते तीन तलाक देते हैं मुस्लिम

Tue, 22 Aug 2017 12:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी Updated Tue, 22 Aug 2017 12:20 PM IST
विज्ञापन
Triple Talaq: Largest Reasons of Muslims divorce 
ट्रिपल तलाक - फोटो : सांकेतिक चित्र
हाल ही में किए गए एक सर्वे में ये  बात सामने आयी है कि किन- किन वजहों के चलते मुस्लिम पुरुष ट्रिपल तलाक देते हैं। बताते चलें कि तीन तलाक के महत्वपूर्ण मुद्दे पर आज फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की संविधान पीठ के तीन जजों ने इसे असंवैधानिक बताया है।
विज्ञापन


सर्वे के मुताबिक माता-पिता और परिवार मुसलमानों के बीच तलाक होने का एक सबसे बड़ा कारण है। इसके अलावा इन वजहों में -
  • 7.96 फीसदी पति के अफेयर के चलते
  • 8.41 फीसदी दहेज की मांग
  • 13.27 फीसदी पैरेंट्स और रिश्तेदारों की वजह से
  • 7.08 फीसदी बच्चे न होने के कारण
  • 6.19 फीसदी अच्छी हाउसवाइफ न साबित हो पाने के चलते 
  • 4.87 फीसदी पति की जॉब छूट जाने की वजह से
  • 4.42 फीसदी सेक्सुअल डिमांड न पूरी होने की वजह से
  • 3.54 फीसदी पति को पत्नी पसंद न होने पर
  • 2.65 फीसदी केवल लड़की पैदा होने पर
  • 2.65 फीसदी पत्नी के हेल्थ ठीक न होने की वजह से
  • 0.44 फीसदी मुस्लिम लोग उकसावे पर आकर
  • 0.88 फीसदी शराब के नशे में
  • 37.61 फीसदी मुस्लिम लोग अन्य वजहों के चलते ट्रिपल तलाक देने का फैसला लेते हैं।

यह बात एक सर्वे में सामने आई है जो  मार्च-मई 2017 के महीनों के बीच किया गया था, जिसमें  20,671 लोगों ने भाग लिया, जिनमें (16,860 पुरुष और 3,811 महिलाएं) शामिल थीं। गौरतलब है कि आज इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई करते हुए जस्टिस यूयू ललित, जस्टिस फली नरीमन, जस्टिस जोसेफ कुरियन ने तीन तलाक को असंवैधानिक बताते हुए कहा- इससे मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों का उल्लंघन होता है। जबकि इससे पहले चीफ जस्टिस जेएस खेहर ने कहा कि तीन तलाक धार्मिक प्रक्रिया और भावनाओं से जुड़ा मामला है, इसलिए इसे एकदम से खारिज नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed