फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tribal girl gang-raped in West Bengal's Birbhum district

पश्चिम बंगाल में एक और गैंग रेप: आदिवासी लड़की को बनाया हवस का शिकार, नदी के किनारे ले जाकर दिया घटना को अंजाम

Fri, 15 Apr 2022 02:58 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 15 Apr 2022 02:58 PM IST
सार

पांच लोगों ने उन्हें रोक लिया और प्रेमी की पिटाई कर दी। इसके बाद पीड़िता को एक नदी के किनारे ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।  

विज्ञापन
Tribal girl gang-raped in West Bengal's Birbhum district
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल के नादिया में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अभी एक सप्ताह ही हुआ है कि, बीरभूम जिले से ऐसा ही मामला सामने आया है। गुरुवार रात यहां के शांतिनिकेतन थाना क्षेत्र में नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने युवती के साथ उसके प्रेमी को भी पीटा। घटना के बाद युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 

विज्ञापन


दरअसल, एक सप्ताह पहले नादिया जिले में कथित रूप से टीएमसी नेता के बेटे व उसके दोस्तों ने 14 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। अब दूसरी घटना बीरभूम जिले की है। बताया जा रहा है कि, घटना उस वक्त घटी जब रात में युवती मेले से अपने प्रेमी के साथ वापस लौट रही थी। इसी दौरान पांच लोगों ने उन्हें रोक लिया और प्रेमी की पिटाई कर दी। इसके बाद पीड़िता को एक नदी के किनारे ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, इस मामले में लिखित शिकायत मिली है और घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


रूपा गांगुली ने उठाए थे सवाल 
हाल ही में भाजपा सांसद रूपा गांगुली ने पश्चिम बंगाल में आए दिन हो रहे दुष्कर्म के मामलों पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि, यह सब द्रौपदी चीरहरण जैसा है। भरी सभा में उसका चीरहरण हो रहा था और लोग हंस रहे थे। दरअसल, महाभारत में रूपा गांगुली ने ही द्रौपदी का किरदार निभाया था, उन्होंने कहा कि वह इस रोल को करने के बाद कई रातें सो नहीं पाई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed