आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर
विधानसभा चुनावों की सरगर्मी बढ़ाने आज जयपुर पहुंचेंगे शाह, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
योगी कैबिनेट की बैठक आज, पास हो सकते हैं ये प्रस्ताव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रदेश कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की योजना, वर्षा जल संचयन व भूजल संवर्धन नाम से नई योजना सहित एक दर्जन प्रस्तावों को मंजूरी दिए जाने की संभावना है। विस्तार से पढ़ेंतीन लाख सैनिकों के साथ रूसी इतिहास का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास वोस्टोक-18 आज से
दुनिया में एक बार फिर से अपना वर्चस्व कायम करने के उद्देश्य से रूस मंगलवार से वोस्टोक-2018 नामक युद्धाभ्यास कर रहा है। पूर्वी साइबेरिया में 11 से 17 सितंबर तक होने वाले इस युद्धाभ्यास में चीनी और मंगोलिया के सैनिक भी हिस्सा लेंगे। रूस वोस्टोक-2018 के जरिए इस्कैंडेर मिसाइल, टी-80 और टी-90 टैंक के साथ एसयू-34 और एसयू-35 लड़ाकू विमानों का प्रदर्शन करेगा। बस एक क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का शिलान्यास आज, नितिन गडकरी और सीएम योगी आदित्यनाथ होंगे समारोह में शामिल
दिल्ली सहारनपुर हाईवे (एनएच 709बी) के चार लेन चौड़ीकरण के लिए शिलान्यास समारोह में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। पहले दो चरण में 125 किमी हाईवे का चौड़ीकरण होगा, इसकी अनुमानित लागत 1505 करोड़ रुपये है। चार जिलों से होकर गुजरने वाला यह हाईवे पिछले एक दशक से सियासी मुद्दा बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबरENGvIND: टीम इंडिया पर मंडराया हार का खतरा, मेजबान टीम जीत से 7 विकेट दूर
इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी व अंतिम टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन का खेल खत्म चुका है। स्टंप्स तक टीम इंडिया 18 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 58 रन बना लिए हैं। फिलहाल, केएल राहुल 46* और अजिंक्य रहाणे 10* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इस मुकाबले को जीतने के लिए अभी भी टीम इंडिया को 406 रन की दरकार है, जबकि उसके 7 विकेट शेष हैं। विराट ब्रिगेड का पांचवां टेस्ट जीतना बहुत मुश्किल नजर आ रहा है। पढ़ें पूरी खबर