फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs england fourth day of fifth test live scorecard updates at oval london

ENGvIND: टीम इंडिया पर मंडराया हार का खतरा, मेजबान टीम जीत से 7 विकेट दूर

Tue, 11 Sep 2018 06:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Sep 2018 06:00 AM IST
विज्ञापन
india vs england fourth day of fifth test live scorecard updates at oval london
केएल राहुल

इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी व अंतिम टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन का खेल खत्म चुका है। स्टंप्स तक टीम इंडिया 18 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 58 रन बना लिए हैं। फिलहाल, केएल राहुल 46* और अजिंक्य रहाणे 10* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इस मुकाबले को जीतने के लिए अभी भी टीम इंडिया को 406 रन की दरकार है, जबकि उसके 7 विकेट शेष हैं। विराट ब्रिगेड का पांचवां टेस्ट जीतना बहुत मुश्किल नजर आ रहा है।

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 332 रन पर सिमट गई थी। जिसके जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी 292 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम इंग्लैंड को 40 रन की बढ़त मिली। वहीं, दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 8 विकेट के नुकसान पर 423 रन बनाकर पारी घोषित की। इसके साथ ही टीम इंडिया को जीत के लिए 464 रन का लक्ष्य मिला। 
विज्ञापन


इंग्लैंड द्वारा 464 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत निराशाजनक रही। महज 2 रन के स्कोर पर ही टीम इंडिया अपने शीर्ष 3 विकेट गंवा चुकी थी। तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर एंडरसन ने शिखर धवन (1) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने चेतेश्वर पुजारा (0) को भी एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन भेजा। वहीं, पुजारा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान विराट कोहली (0) को स्टुअर्ट ब्रॉड ने चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच आउट कराकर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

india vs england fourth day of fifth test live scorecard updates at oval london
एलिस्टर कुक

इससे पहले चौथे दिन बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को एलिस्टर कुक और कप्तान जो रूट की जोड़ी ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने अपना शतक पूरा किया। कुक ने 210वें गेंद पर तो रूट ने 151वें गेंद पर अपना शतक पूरा किया। मगर 95वें ओवर में डेब्यू खिलाड़ी हनुमा विहारी ने कमाल कर दिया। उन्होंने इसी ओवर की चौथी व पांचवीं गेंद पर जो रूट और एलिस्टर कुक को अपना शिकार बनाया। विहारी ने रूट को स्थानापन्न खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के हाथों,जबकि कुक को विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।

एलिस्टर कुक ने 286 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 147 रन बनाए। वहीं, कप्तान जो रूट ने 190 गेंदों में 12 चौकों और 1 छक्के की मदद से 125 रन की शानदारी पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 259 रन की बेहतरीन साझेदारी हुई। इसके बाद 101वें ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्म्द शमी ने जॉनी बेयरस्टो (18) को क्लीन बोल्ड किया। इसके अगले ही ओवर ने रविंद्र जडेजा ने जोस बटलर (0) के रूप में इंग्लैंड को छठा झटका दिया।

110वें ओवर की चौथी गेंद पर रविंद्र जडेजा ने बेन स्टोक्स को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। वह 37 रन बनाकर आउट हो गए। सातवें विकेट के लिए उन्होंने सैम करन के साथ 41 रन की साझेदारी की। इसके बाद इंग्लैंड को सैम करन (21) के रूप में आठवां झटका लगा। हनुमा विहारी ने उन्हें विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया। इसी के साथ इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी यहां घोषित की। 

इससे पहले इंग्लैंड ने चौथे दिन का खेल 43 ओवर में 2 विकेट के नुकासन पर 114 रन से आगे खेलना शुरू किया था।

india vs england fourth day of fifth test live scorecard updates at oval london
टीम इंडिया

बता दें कि पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन दो बदलाव किया गया है। हनुमा विहारी को हार्दिक पांड्या की जगह टेस्ट में डेब्यू करने का मौका दिया गया है। वहीं, रवींद्र जडेजा को आर अश्विन की जगह टीम में शामिल किया गया है।

टीमें इस प्रकार हैंः

टीम इंडिया : लोकेश राहुल, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह। 

इंग्लैंड टीम: एलिस्टर कुक, कीटोन जेनिंग्स, जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, जोस बटलर, सैम करन, मोइन अली, आदिल रशीद, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed