फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

इंडिया गुट का धरना LIVE: प्रियंका गांधी सड़क पर लेटीं, महुआ मोइत्रा का दावा- पुलिस कर रही मारपीट और लाठीचार्ज

Wed, 07 Oct 2026 05:42 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Wed, 07 Oct 2026 05:42 PM IST
खास बातें

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को राजधानी में विपक्षी सांसदों के साथ दोपहर 1 बजे लंच बैठक की। बैठक में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के कई सांसद मौजूद रहे। इस बैठक में सांसद सीईसी ज्ञानेश कुमार से मुलाकात का समय मांगने वाली चिट्ठी पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। यह बैठक छह अक्तूबर को चुनाव आयोग की ओर निकाले गए विपक्षी मार्च और प्रदर्शन के अगले दिन हुई। वहीं, राहुल गांधी के नेतृत्व में अब विपक्ष के सांसद जंतर-मंतर पर धरना देने जा रहे हैं। इस घटना से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ें अमर उजाला की यह लाइव अपडेट्स...

विज्ञापन
India Alliance Protest Live Updates Opposition Leaders Rahul Gandhi Jantar Mantar ECI Gyanesh Kumar Modi Govt
जंतर-मंतर पर इंडिया गुट का धरना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

05:37 PM, 07-Oct-2026

पुलिस ने जंतर-मंतर जाने से रोका, सड़क पर लेटकर प्रियंका गांधी का धरना शुरू

इंडिया गठबंधन के सांसदों की बस से लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ उतरते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "क्या यह कोई तरीका है? आप देख सकते हैं कि ये लोग क्या कर रहे हैं।" इंडिया गठबंधन के सांसदों का कहना है कि पुलिस ने उनकी बस को रोक दिया है और उन्हें जंतर-मंतर की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। वहीं, प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटकर धरना शुरू कर दिया।

05:18 PM, 07-Oct-2026

जयराम रमेश ने बताया- खरगे की लंच बैठक में क्यों शामिल नहीं हुए समाजवादी पार्टी के सांसद?

इंडिया गुट के प्रदर्शन और लंच में समाजवादी पार्टी और कुछ अन्य दलों के सांसदों को आमंत्रित नहीं किए जाने के मुद्दे पर सवाल खड़े होने के बाद कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने इस पर सफाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा, ''आज के लंच के लिए इंडिया गुट के सभी दलों को आमंत्रित किया गया था। लेकिन लंच का फैसला कल देर रात लिया गया और उसी समय इसकी जानकारी दी गई। इसलिए स्वाभाविक था कि कुछ दलों के प्रतिनिधि इसमें शामिल नहीं हो सके। कुछ मीडिया संस्थानों में इसे लेकर बेवजह टिप्पणी की जा रही है। इंडिया गुट और अन्य विपक्षी दल वोट चोरी, एसआईआर और परिसीमन के खिलाफ एकजुट हैं और पूरी मजबूती से एक-दूसरे के साथ खड़े हैं।''
विज्ञापन
05:10 PM, 07-Oct-2026

कांग्रेस सांसद अमर सिंह बोले- ज्ञानेश कुमार हमसे मुलाकात क्यों नहीं कर सकते?

कांग्रेस सांसद अमर सिंह ने कहा, "सांसदों में जोश देखिए। यह पीएम मोदी का शासन है और उनकी पुलिस हमें रोक रही है। हमें कहीं तो प्रदर्शन करने दीजिए। ज्ञानेश कुमार हमसे मुलाकात क्यों नहीं कर सकते?"
04:51 PM, 07-Oct-2026

हिरासत में लिए गए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, "इस देश में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करना अपराध बन गया है। जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, हम सड़कों पर अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे।"

04:47 PM, 07-Oct-2026

जंतर-मंतर जा रही बस की छत पर चढ़े कांग्रेस सांसद

कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, इमरान प्रतापगढ़ी और इमरान मसूद जंतर-मंतर की ओर जाने की कोशिश कर रही बस के ऊपर चढ़ गए। बस में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता समेत इंडिया गठबंधन के सांसद मौजूद हैं।
04:28 PM, 07-Oct-2026

कांग्रेस के नेताओं ने जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और विपक्ष के कार्यकर्ताओं का जंतर-मंतर पर धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:27 PM, 07-Oct-2026

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन बोले- हम सभी एकजुट हैं

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, "हम सभी यहां एक साथ हैं, हम सभी एकजुट हैं और हम सभी बिना किसी अहंकार के यहां मौजूद हैं। हम इन लोगों के खिलाफ तब तक लड़ेंगे, जब तक वे सत्ता से बाहर नहीं हो जाते।" उन्होंने यह बयान कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त के मुद्दे पर बुलाई गई विपक्षी सांसदों की बैठक के बाद दिया।
04:24 PM, 07-Oct-2026

कार्ति चिदंबरम ने दिल्ली पुलिस पर उठाए सवाल, पूछा- हमें क्यों रोका जा रहा?

इंडिया गठबंधन के सांसदों को लेकर जा रही बस के जंतर-मंतर की ओर बढ़ने के दौरान कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा, "हम एक निजी बस से यात्रा कर रहे हैं। बस के पास जरूरी परमिट है। ड्राइवर के पास लाइसेंस है। हम बस में यात्री हैं। क्या इस देश के नागरिकों को स्वतंत्र रूप से यात्रा करने का अधिकार नहीं है? क्या हमें सरकार को यह बताना जरूरी है कि हम कहां जा रहे हैं? क्या निजी तौर पर यात्रा करने के लिए हमें सरकार से परमिट लेना होगा? हम निजी यात्रा पर जा रहे हैं। सरकार को इससे क्या परेशानी है? हम प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। हम जरूरी परमिट वाली बस में और लाइसेंसधारी ड्राइवर के साथ शांतिपूर्वक यात्रा कर रहे हैं। तो हम क्या अवैध कर रहे हैं? हमें क्यों रोका जा रहा है?" 
04:23 PM, 07-Oct-2026

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत बोली- ज्ञानेश कुमार हैं अवैध सीईसी

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "जब हम कल चुनाव आयुक्त से मिलने गए, तो उन्होंने हमसे मुलाकात नहीं की। दिल्ली पुलिस ने हमसे कहा कि हम यहां प्रदर्शन नहीं कर सकते। इसलिए अब हम जंतर-मंतर जाएंगे और वहां प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थान है। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, हम प्रदर्शन जारी रखेंगे। दिल्ली पुलिस बाधा क्यों बन रही है? हमें क्यों रोका जा रहा है? नरेंद्र मोदी और अमित शाह को किस बात का डर है? देश ने उनकी चोरी पकड़ ली है। उन्होंने 'वोट चोरी' की है। ज्ञानेश कुमार अवैध चुनाव आयुक्त हैं। नरेंद्र मोदी अवैध प्रधानमंत्री हैं। वे यह बात क्यों नहीं समझ रहे हैं? हम यही बात जनता को बताना चाहते हैं।"

04:18 PM, 07-Oct-2026

जंतर-मंतर के पास भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात

दिल्ली के जंतर-मंतर पर इंडिया गुट के सांसदों के संभावित प्रदर्शन के मद्देनजर धरना स्थल पर भारी संख्या में सुरक्षा बन तैनात किए गए हैं। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से विपक्षी सांसदों के लिए लंच बैठक आयोजित की गई थी। इसके बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में कई विपक्षी सांसद बसों के जरिए जंतर-मंतर की ओर रवाना हुए हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed