फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India seeks update from Russia on whereabouts of Indians working with Russian military

रूसी सेना में काम कर रहे 69 भारतीयों का पता नहीं: भारत ने मॉस्को से मांगी जानकारी, अब तक कितने लौटे?

Thu, 08 Oct 2026 02:35 AM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 08 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
India seeks update from Russia on whereabouts of Indians working with Russian military
रणधीर जायसवाल, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता - फोटो : एएनआई
भारत ने बुधवार को कहा कि उसने रूसी अधिकारियों से 69 भारतीय नागरिकों के बारे में जानकारी मांगी है। ये भारतीय कथित तौर पर रूसी सेना के लिए काम कर रहे हैं। नई दिल्ली लगातार मॉस्को से भारतीय नागरिकों को रूसी सेना से मुक्त करने की मांग कर रहा है। भारत सरकार के प्रयासों से अब तक 139 भारतीय नागरिकों को रूसी सेना से वापस लाया जा चुका है।
विज्ञापन


अब तक 51 भारतीयों की मौत
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नियमित मीडिया ब्रीफिंग में यह जानकारी दी। पिछले कुछ महीनों में अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यूक्रेन में जारी संघर्ष की अग्रिम मोर्चे की लड़ाई में रूसी सेना के लिए काम करते हुए अब तक 51 भारतीयों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


जायसवाल ने कहा कि कुल 259 भारतीय नागरिकों को रूसी सशस्त्र बलों में भर्ती किए जाने की जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा,  इनमें से हमारे प्रयासों के जरिए अब तक 139 भारतीय नागरिकों को रूसी सेना से समय से पहले छुट्टी मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम रूसी अधिकारियों से संपर्क में हैं। हम 69 भारतीय नागरिकों के बारे में जानकारी मांग रहे हैं, जिनके रूसी सेना के साथ होने की खबर है।

रूसी सेना में नौकरी से दूर रहें भारतीय
जायसवाल ने कहा कि रूसी सेना में नौकरी करना बहुत गंभीर खतरे वाला काम है। उन्होंने कहा, मैं एक बार फिर भारतीय नागरिकों से अपील करना चाहता हूं कि वे रूसी सेना में शामिल होने के लिए दिए जा रहे नौकरी के प्रस्तावों से दूर रहें।


रूस में रह रहे भारतीयों को लेकर भी सवाल
एक अलग सवाल के जवाब में जायसवाल से रूस के साइबेरिया क्षेत्र में प्लेग पर शोध करने वाले एक संस्थान के एक प्रयोगशाला कर्मचारी की मौत के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि रूस में रहने वाले भारतीय नागरिकों से जुड़ी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए भारत पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed