फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top news in hindi today important big headlines stories 12th february

TOP News: बांग्लादेश में मतदान आज, अमर उजाला के मंच पर शब्द साधकों का सम्मान; पहाड़ों पर बर्फ का अलर्ट

Thu, 12 Feb 2026 06:07 AM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Thu, 12 Feb 2026 06:07 AM IST
विज्ञापन
Top news in hindi today important big headlines stories 12th february
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश-दुनिया में आज कई अहम मोर्चों पर बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। अमर उजाला शब्द सम्मान 2025 समारोह में सुर और साहित्य का खास संगम दिखा, जहां उस्ताद शुजात हुसैन खान की सितार प्रस्तुति के बीच कई प्रमुख साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने शब्द और संगीत के रिश्ते को केंद्र में रखा। दूसरी ओर बांग्लादेश में आम चुनाव हो रहे हैं। राजनीतिक अस्थिरता, अंतरिम सरकार के फैसलों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की खबरों के बीच कड़ी सुरक्षा में मतदान कराया जा रहा है, जबकि नतीजों की विश्वसनीयता पर भी बहस जारी है। वहीं, मौसम के मोर्चे पर उत्तर भारत में नया बदलाव दिख रहा है। पश्चिमी हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है, जबकि मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने का अनुमान है। सियासत में कांग्रेस पर एक नई किताब के हवाले से राष्ट्रीय हितों से समझौते के आरोपों को लेकर विवाद गहराया है। विदेश मोर्चे पर ईरान ने अमेरिका पर भरोसा कम होने की बात कही है और साफ किया है कि वह बातचीत और जवाबी कार्रवाई दोनों के लिए तैयार है। मुंबई के भायखला में एक 18 मंजिला इमारत में लिफ्ट गिरने से पांच लोग घायल हुए हैं। बैंकिंग क्षेत्र में आरबीआई ने लोन के साथ जबरन बीमा बेचने पर सख्त रुख दिखाया है। खेल जगत में भारत-पाकिस्तान टी20 मुकाबले से पहले बयानबाजी तेज है। वहीं मनोरंजन जगत में जानी ने अरिजीत सिंह के साथ तस्वीरें साझा कर भावुक संदेश दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी पुलिस कार्रवाई पर सख्त टिप्पणी की है। पढ़ें देश-विदेश की अहम खबरें...
विज्ञापन

 

Top news in hindi today important big headlines stories 12th february
बांग्लादेश चुनाव 2026। - फोटो : अमर उजाला
बांग्लादेश में आज चुनाव: कब तक आएंगे नतीजे, अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के बीच क्या हैं सुरक्षा इंतजाम
बांग्लादेश में आज (12 फरवरी) को आम चुनाव का आयोजन किया जाना है। इन चुनावों पर भारत से लेकर अमेरिका और चीन से लेकर पाकिस्तान तक की नजर बनी हुई है। खासकर बांग्लादेश में लगातार बदलती स्थिति को देखते हुए। दरअसल, भारत के इस पड़ोसी मुल्क में प्रधानमंत्री शेख हसीना के हटने के बाद से धार्मिक हिंसा में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसे लेकर कई संगठनों ने आंकड़े भी जारी किए हैं। दूसरी तरफ इन चुनावों की विश्वसनीयता को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। इसकी वजह यह है कि इन चुनाव में मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने सबसे बड़ी पार्टी- आवामी लीग को ही प्रतिबंधित करवा दिया। इसके अलावा राजनीतिक हिंसा की कई घटनाएं सामने आ रही हैं, जो कि निष्पक्ष चुनाव के दावों पर भी प्रश्न चिह्न लगा रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Top news in hindi today important big headlines stories 12th february
अमर उजाला शब्द सम्मान समारोह में सम्मानित हुए शब्द साधक - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
अमर उजाला शब्द सम्मान 2025: सितार की छांव में सुर और साहित्य का हुआ अनोखा संगम, शब्द साधकों को मिला सम्मान
शब्द और सुर अलग-अलग नहीं, बल्कि एक ही नदी के दो किनारे हैं। साहित्य वह रंग है, जो सुरों के कैनवास पर भावों की आकृति उकेरता है और संगीत वह लय है, जो शब्दों के भीतर प्राण फूंककर उन्हें थिरकने पर मजबूर कर देती है। सुरों के पास यदि शब्दों का आधार न हो तो वे एक अनकही पहेली की तरह भटकते रहते हैं। एक संगीतकार जब साहित्य पढ़ता है तो उसे अपनी तान में पिरोने के लिए एक 'कहानी' मिलती है। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

Top news in hindi today important big headlines stories 12th february
मौसम - फोटो : अमर उजाला
Weather Update: मौसम ने ली नई करवट, हिमालयी राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट; मैदानी इलाकों में चढ़ेगा पारा
उत्तर भारत का मौसम फिर बदलने जा रहा है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जबकि मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ेगा। मौसम की यह करवट सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी वायुमंडल में बने ट्रफ के कारण मानी जा रही है। पहाड़ों में ठंड दोबारा तेज हो सकती है, जबकि मैदानों में सर्दी कमजोर पड़ती दिखेगी। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top news in hindi today important big headlines stories 12th february
जनरल एमएम नरवणे, पूर्व सेना प्रमुख - फोटो : अमर उजाला
Congress: कांग्रेस ने निजी लाभ के लिए राष्ट्रीय हितों को बेचा, पॉल एम मैकगेरकी की किताब के हवाले से कई दावे
पूर्व सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे की किताब को लेकर जारी सियासत के बीच दक्षिण एशिया में शीतयुद्ध काल में जासूसी गतिविधियों पर आधारित एक नई किताब में भारतीय राजनीति को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए गए हैं। इस किताब के सामने आने से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top news in hindi today important big headlines stories 12th february
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची - फोटो : ANI/Reuters
Iran-US: अमेरिका पर भरोसा नहीं कर पा रहा ईरान, विदेश मंत्री अराघची बोले- हम बातचीत और जंग दोनों के लिए तैयार
ईरान ने अमेरिका के साथ परमाणु मुद्दे पर चल रही बातचीत के बीच सख्त और साफ संदेश दिया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश कूटनीतिक समाधान के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन अगर हमला हुआ तो जवाब देने के लिए भी पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि बातचीत ही एकमात्र रास्ता है, लेकिन हाल की घटनाओं ने अमेरिका पर भरोसा कमजोर किया है। उनके बयान से साफ है कि वार्ता और तनाव दोनों साथ-साथ चल रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top news in hindi today important big headlines stories 12th february
अपराध - फोटो : अमर उजाला
Lift Crash: मुंबई के भायखला में बड़ा हादसा, 18 मंजिला इमारत की गिरी लिफ्ट; पांच लोग घायल, इलाज जारी
मुंबई के मध्य क्षेत्र भायखला में बुधवार रात एक 18 मंजिला रिहायशी इमारत में लिफ्ट गिरने से कम से कम पांच लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा रात करीब 10 बजे घोडापदेव क्रॉस लेन नंबर 1 स्थित जय कृपा टॉवर में हुआ। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top news in hindi today important big headlines stories 12th february
आरबीआई का बड़ा अपडेट - फोटो : ANI
लोन के साथ बीमा खरीदने का दबाव तो नहीं बना रहा आपका बैंक?: आरबीआई का यह अपडेट जान लीजिए, मिल सकता है हर्जाना
क्या आप भी बैंकों के लगातार आने वाले अनचाहे कॉल्स या लोन लेते समय जबरन चिपकाए गए बीमा उत्पादों से परेशान हैं? अगर हां, तो भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) आपके लिए बड़ी राहत लेकर आया है। केंद्रीय बैंक ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों में 'मिस-सेलिंग' (गलत तरीके से उत्पाद बेचना) की संस्कृति को खत्म करने के लिए बुधवार को एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।  पढ़ें पूरी खबर...
 

Top news in hindi today important big headlines stories 12th february
साहिबजादा फरहान - फोटो : ANI
भारत के खिलाफ मैच से पहले साहिबजादा फरहान का बड़बोलापन, हाई-प्रेशर मैच को बताया 'सामान्य' मुकाबला
भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में टी20 विश्व कप 2026 का हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। हमेशा की तरह इस मैच पर भी सभी की निगाहें होंगी। इससे पहले पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने अपना बड़बोलापन दिखाया है। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ मुकाबले में उनकी टीम सामान्य मैचों की तरह ही खेलेगी। उनकी टीम पर कोई दबाव नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top news in hindi today important big headlines stories 12th february
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद हाईकोर्ट का सिस्टम पर चाबुक, पुलिस पर सख्ती; कहा- वाहवाही के लिए नहीं लगा सकती किसी पर गैंस्टर
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि अपनी पीठ थपथपाने व महिमामंडन के लिए पुलिस किसी नागरिक पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई नहीं कर सकती। यह एक्ट सामान्य धाराओं की अपग्रेडेड कॉपी नहीं है, जिसे हर मामले में लगा दिया जाए। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top news in hindi today important big headlines stories 12th february
राजीव अरोड़ा और अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
अरिजीत सिंह के साथ राजीव अरोड़ा ने शेयर की प्यारी तस्वीरें, किया शुक्रिया; लिखा- 'स्वा सत साल बाद...'
राजीव अरोड़ा, जिन्हें पेशेवर रूप से जानी के नाम से जाना जाता है। पंजाबी और हिंदी भाषा के लिए मशहूर गीतकार और संगीतकार जानी ने आज अरिजीत सिंह के साथ कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही उन्होंने सिंगर के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed