फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five injured in lift crash at Mumbai highrise building in Byculla

Lift Crash: मुंबई के भायखला में बड़ा हादसा, 18 मंजिला इमारत की गिरी लिफ्ट; पांच लोग घायल, इलाज जारी

Thu, 12 Feb 2026 12:07 AM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Thu, 12 Feb 2026 12:07 AM IST
सार

मुंबई के भायखला में एक हाइराइज बिल्डिंग में लिफ्ट गिरने से पांच लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया है कि हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। दुर्घटना में घायल हुए तीन लोगों को तीन अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे में घायल लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
Five injured in lift crash at Mumbai highrise building in Byculla
मुंबई के भायखला में गिरी 18 मंजिला इमारत की लिफ्ट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुंबई के मध्य क्षेत्र भायखला में बुधवार रात एक 18 मंजिला रिहायशी इमारत में लिफ्ट गिरने से कम से कम पांच लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा रात करीब 10 बजे घोडापदेव क्रॉस लेन नंबर 1 स्थित जय कृपा टॉवर में हुआ।
विज्ञापन


मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि केबल फेल होने के कारण लिफ्ट चौथी मंजिल से नीचे गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, बेस्ट कर्मी, एंबुलेंस और स्थानीय वार्ड स्टाफ मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Parliament: ओवैसी ने हाफिज सईद और मसूद अजहर को भारत लाने की उठाई मांग, अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति पर सरकार को घेरा
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी का इंतजार
घायलों में से तीन को राज्य संचालित जेजे अस्पताल, एक को बालाजी अस्पताल और एक अन्य को जसलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार, सभी घायलों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।


एक अन्य हादसे में छात्र की मौत
महाराष्ट्र के बीड जिले में बुधवार को पुलिस भर्ती अभियान के दौरान 1,600 मीटर की दौड़ पूरी करने के बाद एक 26 वर्षीय उम्मीदवार की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि मौत के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। 

मृतक की पहचान बीड के परली जिले के मांडखेल निवासी दीपक वाघुले के रूप में हुई है। बीड पुलिस मुख्यालय के मैदान में 174 पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। वाघुले उन 496 उम्मीदवारों में शामिल थे, जिन्होंने फील्ड टेस्ट के लिए अर्हता प्राप्त की थी।


दोपहर करीब 12:55 बजे 1,600 मीटर की दौड़ पूरी करने के बाद, वाघुले ने थोड़ा आराम किया। अधिकारी ने बताया कि वे चलकर मेडिकल रूम गए, जहां एक मेडिकल टीम ने उनका इलाज किया। टीम ने उम्मीदवार की नब्ज कमजोर होते हुए देखी और उसे दोपहर करीब 1:14 बजे सिविल अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed