{"_id":"626a5ef200baec1dc6297a6a","slug":"top-news-headlines-today-latest-and-breaking-news-in-india-now-in-hindi-28-april-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब तक की बड़ी खबरें: मायावती ने क्यों कहा-राष्ट्रपति का पद मंजूर नहीं तो पवन सिंह की दूसरी बीवी से तलाक की खबर से खलबली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अब तक की बड़ी खबरें: मायावती ने क्यों कहा-राष्ट्रपति का पद मंजूर नहीं तो पवन सिंह की दूसरी बीवी से तलाक की खबर से खलबली
Thu, 28 Apr 2022 03:01 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: अजय सिंह
Updated Thu, 28 Apr 2022 03:01 PM IST
विज्ञापन
Big Breaking News Today
- फोटो : Amar Ujala Graphics
बसपा सुप्रीमो मायावती लगातार सपा और अखिलेश यादव पर हमलावर हैं। गुरुवार को सपा और भाजपा के बीच सांठगांठ का आरोप लगाया। वहीं पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल का राजनीति से मोहभंग हो गया है। उधर, ट्विटर खरीदने के बाद एलन मस्क लगातार चर्चा में हैं। कोका कोला खरीदने की बात कहकर एक बार फिर बिजनेस जगत में खलबली मचा दी है। मनोरंजन जगत की बात करें तो भोजपुरी गायक पवन सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पढ़िए देश-विदेश, राजनीति और खेल की अहम खबरें सिर्फ एक क्लिक पर...
विज्ञापन
मायवती ने अखिलेश पर साधा निशाना
- फोटो : Amar Ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार को सपा पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि अब समाजवादी पार्टी कभी सत्ता में आने वाली नहीं है और अखिलेश यादव खुद विदेश भागने की फिराक में है। उन्होंने कहा कि उनका सपना राष्ट्रपति बनना नहीं है। यहां पढ़ें बसपा सुप्रीमो ने और क्या कहा...
विज्ञापन
विज्ञापन
शाह फैसल
- फोटो : एएनआई
पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल का राजनीति से मोहभंग हो गया है। जम्मू-कश्मीर के पहले यूपीएससी टॉपर रहे फैसल ने सिविल सेवा में लौटने का संकेत दिया है। यहां पढ़ें शाह फैसल ने अपने ट्वीट में क्या-क्या कहा है...
राज ठाकरे और योगी आदित्यनाथ
- फोटो : Amar ujala
देश में हनुमान चालीसा विवाद के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है। इसके अलावा उन्होंने अपने चचेरे भाई और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। यहां पढ़िए पूरी खबर...
एलन मस्क
- फोटो : अमर उजाला
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर को खरीदने के बाद दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क थमे नहीं हैं। जब, उन्होंने ट्विटर को खरीदने की इच्छा साझा की थी, तब सोशल मीडिया पर खलबली मच गई थी। वहीं अब जब उन्होंने इसे खरीद लिया है, तो उनके अगले ट्वीट ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर उबाल ला दिया है। जानिए कैसे...
उमरान मलिक और पी चिदंबरम
- फोटो : सोशल मीडिया
सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने अपने प्रदर्शन से सभी फैन्स का दिल जीत लिया। फैन्स की लिस्ट में कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर के बाद अब पी चिदंबरम भी शामिल हो गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
नीलत (पहली पत्नी), पवन सिंह और ज्योति (दूसरी पत्नी)
- फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी सिनेमा से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से अलग होने का फैसला ले लिया है। यहां पढ़ें पूरी जानकारी...