{"_id":"626a53e1cef6db14cb2a75a3","slug":"ipl-2022-congress-veteran-p-chidambaram-became-a-fan-of-umran-malik-special-demand-from-bcci-for-umran","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: उमरान मलिक के फैन हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम, तूफानी गेंदबाज के लिए बीसीसीआई से की खास मांग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: उमरान मलिक के फैन हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम, तूफानी गेंदबाज के लिए बीसीसीआई से की खास मांग
Thu, 28 Apr 2022 02:14 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 28 Apr 2022 02:14 PM IST
सार
चिदंबरम ने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर पोस्ट कर उमरान की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा- उमरान मलिक नाम का तूफान अपने सामने आने वाली हर चीज को तबाह कर रहा है।
विज्ञापन
उमरान मलिक और पी चिदंबरम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने अपने प्रदर्शन से सभी फैन्स का दिल जीत लिया। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 25 रन देकर पांच विकेट झटके। उमरान ने जिन खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया, उनमें ऋद्धिमान साहा (68), शुभमन गिल (21), कप्तान हार्दिक पांड्या (10), डेविड मिलर (17) और अभिनव मनोहर (0) शामिल हैं।
विज्ञापन
उमरान के फैन्स सोशल मीडिया पर इस गेंदबाज की खूब तारीफ कर रहे हैं। फैन्स की लिस्ट में कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर के बाद अब पी चिदंबरम भी शामिल हो गए हैं। चिदंबरम ने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर पोस्ट कर उमरान की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा- उमरान मलिक नाम का तूफान अपने सामने आने वाली हर चीज को तबाह कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चिदंबरम ने लिखा- उमरान की गति और आक्रामकत मंत्रमुग्ध कर देने वाली है। गुजरात के खिलाफ उनका प्रदर्शन देखने के बाद इसमें कोई शक नहीं है कि वह इस सीजन की सबसे बड़ी खोज हैं। बीसीसीआई को उमरान के लिए एक खास कोच नियुक्त करना चाहिए और उन्हें भारतीय टीम में जगह दी जानी चाहिए।
चिदंबरम से पहले शशि थरूर भी उमरान से काफी प्रभावित नजर आए थे। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था- हम इस खिलाड़ी को भारतीय जर्सी में जल्द से जल्द देखना चाहते हैं। क्या शानदार टैलेंट हैं उमरान। वह कहीं गुम हो जाएं, इससे पहले हमें उन्हें मौका देना चाहिए। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले एक टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल करना चाहिए। उमरान और जसप्रीत बुमराह मिलकर अंग्रेज को डरा कर तबाह कर देंगे।