क्या मस्क खरीद लेंगे कोका कोला?: दुनिया के सबसे अमीर शख्स की इन कंपनियों पर नजर, लेकिन इनका सौदा नहीं होगा आसान
कोका कोला और टि्वटर में बहुत अंतर है। कोका कोला का मार्केट कैप ट्विटर की तुलना में बहुत अधिक करीब 284 अरब डॉलर है, वहीं रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, गुरुवार को एलन मस्क की नेटवर्थ 253 अरब डॉलर है। यानी उनकी कुल संपत्ति से भी ज्यादा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर को खरीदने के बाद दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क थमे नहीं हैं। जब, उन्होंने ट्विटर को खरीदने की इच्छा साझा की थी, तब सोशल मीडिया पर खलबली मच गई थी। वहीं अब जब उन्होंने इसे खरीद लिया है, तो उनके अगले ट्वीट ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर उबाल ला दिया है। दरअसल, उन्होंने अब कोका कोला कंपनी को अपना अगला निशाना बनाया है और उसे खरीदने की इच्छा जाहिर की है। लेकिन, बड़ा सवाल ये है कि क्या ट्विटर की तरह ही अब ये कंपनी भी मस्क खरीद लेंगे, तो इसका जवाब होगा कि ये इतना आसान नहीं। आइए जानते हैं कि क्यों?
ट्वीट से मची सोशल मीडिया पर खलबली
गुरुवार को एक बार फिर अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स व टेस्ला के सीईओ एलन मस्क सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गए। दरअसल, अपने नए ट्वीट के जरिए उन्होंने ट्विटर डील के बाद अपनी आगे की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर अब कोका कोला और मैकडॉनल्ड जैसी दिग्गज कंपनियों को खरीदने की बात कही है। यही नहीं कोका कोला को खरीदने के बाद उन्होंने इसमें फिर से कोकीन मिलाने की बात भी कही। मस्क के इस ट्वीट के बाद प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आई और लाखों लोगों ने इसे लाइक और रीट्वीट किया है। ये संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ट्वीट करने के महज तीन घंटे के भीतर ही इसे 15 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल गए और लाखों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
ट्विटर और कोका कोला में बड़ा अंतर
अब उनकी इस इच्छा के बारे में गहराई से बात करते हैं। तो आपको बता दें कि ट्विटर की तरह कोका कोला को अपना बनाने का सपना दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के लिए भी थोड़ा मुश्किल ही है। लेकिन जिस तरह से एलन मस्क व्यापार जगत में अपने कदम बढ़ा रहे हैं उससे उद्योग जगत के कई महारथियों बड़ी चुनौती मिल सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कोका कोला और टि्वटर में बहुत अंतर है। कोका कोला का मार्केट कैप ट्विटर की तुलना में बहुत अधिक करीब 284 अरब डॉलर है, वहीं रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, गुरुवार को एलन मस्क की नेटवर्थ 253 अरब डॉलर है। यानी उनकी कुल संपत्ति से भी ज्यादा।
200 से ज्यादा देशों में फैला कारोबार
कोका कोला कंपनी का कारोबार भी पुराना और विस्तृत है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी फिलहाल दुनिया के 200 से ज्यादा देशों में अपना कारोबार कर रही है और इसके दुनियाभर में 900 से अधिक प्लांट कार्यरत हैं। ऐसे में 44 अरब डॉलर में ट्विटर का सौदा करने और उससे कहीं ज्यादा मार्केट कैप वाली कोका-कोला को खरीदने में जमीन-आसमान का अंतर है। यहां बता दें कि एशा ग्रिग्स कैंडलर ने 1892 में द कोका-कोला कंपनी की स्थापना अमेरिका के जार्जिया में की थी। जब इसे लॉन्च किया गया था, तब इसमें कोका के पत्ते, जिससे कोकीन प्राप्त होता है और कोला नट्स, कैफीन का एक स्रोत का इस्तेमाल किया जाता था।हालांकि, कंपनी ने 1903 में कोकीन को हटा दिया था।
मैकडॉनल्ड भी एलन मस्क की सूची में
1892 से लेकर अब तक कोका कोला दुनिया में सबसे चर्चित पेय कंपनियों में एक बनी हुई है। साल 2017 से इस कंपनी की कमान सीईओ जेम्स क्विंसी संभाल रहे हैं। कोका-कोला डेलावेयर जेनेरल कॉरपोरेशन कानून के तहत निगमित एक बहुराष्ट्रीय पेय कंपनी है। गुरुवार को एलन मस्क ने एक सिर्फ इस एक ट्वीट के जरिए ही खलबली नहीं मचाई, बल्कि इसके कुछ ही देर में उन्होंने एक और ट्वीट किया और उसमें मैकडोनल्ड को खरीदने की बात कह दी। उन्होंने ट्वीट किया कि अब मैं मैकडॉनल्ड भी खरीदूंगा, ताकि सभी आइसक्रीन मशीन को फिक्स कर सकूं। यहां बता दें कि मैकडॉनल्ड को खरीदना भी मस्क के लिए बड़ी बात होगी, क्यों कि इसका मार्केट कैप भी 182 अरब डॉलर से ज्यादा है।
क्या यह मस्क का एक मजाक है?
बहरहाल, उन्होंने अपने ट्वीट में एक और बात कही कि 'आइए ट्वीट को और अधिक मजेदार बनाएं', इसके अलावा उन्होंने लिखा कि 'मैं कोई चमत्कार नहीं कर सकता'। ऐसे में हो सकता है कि आए दिन सोशल मीडिया पर अनोखे बयान देने वाले मस्क ने इस बार भी ऐसे ही ये बात कह दी हो। लेकिन जिस तरह उन्होंने ट्विटर को कुछ ही दिनों में अपना बना लिया है इसे मजाक में लिया जाना बिल्कुल भी ठीक नहीं होगा। उनके इस ट्वीट की आलोचकों ने आलोचना भी की है। वहीं इस पर पलटवार करते हुए मस्क ने ट्वीट किया कि 'मुझे उम्मीद है कि मेरे सबसे बुरे आलोचक भी ट्विटर पर बने रहेंगे, क्योंकि अभिव्यक्ति की आजादी का यही मतलब है।'
ऐसे पूरा हुआ ट्विटर के साथ सौदा
मस्क और ट्विटर के बीच हुए सौदे की बात करें तो, महज कुछ ही समय में एलन मस्क ट्विटर के हिस्सेदार से मालिक बन गए हैं। पहले टेस्ला सीईओ एलन मस्क ने कंपनी में 9.2 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी थी और उसके कुछ ही दिन बाद उन्होंने ट्विटर बोर्ड को पत्र लिखकर कंपनी को 100 फीसदी खरीदने का बड़ा ऑफर देकर सबको चौंका दिया। एलन मस्क ने 43 अरब डॉलर (3.2 लाख करोड़ रुपये) में ट्विटर को खरीदने का ऑफर दिया था, इसके बाद सोमवार को देर रात ये सौदा 44 अरब डॉलर (3.37 लाख करोड़ रुपये) में पूरा हो गया। मस्क के ऑफर के अनुरूप उन्हें ट्विटर के हर शेयर के लिए 54.20 डॉलर (4148 रुपये) चुकाने होंगे।