फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 9 September 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, कई राज्यों में बारिश; पेरिस पैरालंपिक समाप्त, सूरत में पथराव

Mon, 09 Sep 2024 06:44 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 09 Sep 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 9 September 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का क्षेत्र अवदाब में बदल गया है और चक्रवात का खतरा पैदा हो गया है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में भी मूसलाधार बारिश हो रही है। ऊधर, पेरिस पैरालंपिक के समापन समारोह में परेड के दौरान भारतीय दल की तरफ से तीरंदाज हरविंदर और स्प्रिंट रनर प्रीति पाल ध्वजवाहक बने। अब चार साल के बाद खेलों के इस महाकुंभ का आयोजन अमेरिका करेगा। फ्रांस की तरफ से मेजबानी अमेरिका को सौंपे जाने के बाद समारोह औपचारिक रूप से समाप्त हो गया। इधर, गुजरात के सूरत में गणेशोत्सव के दौरान पथराव की खबरें सामने आने के बाद रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात सूरत में विरोध-प्रदर्शन हुए। पुलिस ने बताया कि छह असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा है कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। ऐसी घटनाओं के दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 9 September 2024 Updates On Amar Ujala
बारिश के कारण कई इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित - फोटो : एएनआई

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, कई तटीय राज्यों में भारी बारिश
पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का क्षेत्र अवदाब में बदल गया है और चक्रवात का खतरा पैदा हो गया है। इसके प्रभाव से आंध्र प्रदेश और ओडिशा समेत तटीय राज्यों में भारी बारिश हो रही है और कम से कम अभी अगले तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में भी मूसलाधार बारिश हो रही है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 9 September 2024 Updates On Amar Ujala
पेरिस पैरालंपिक के समापन समारोह - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- Paralympic Games

पैरालंपिक में भारत की झोली में रिकॉर्ड 29 पदक
पेरिस पैरालंपिक के समापन समारोह में परेड के दौरान भारतीय दल की तरफ से तीरंदाज हरविंदर और स्प्रिंट रनर प्रीति पाल ध्वजवाहक बने। अब चार साल के बाद खेलों के इस महाकुंभ का आयोजन अमेरिका करेगा। फ्रांस की तरफ से मेजबानी अमेरिका को सौंपे जाने के बाद समारोह औपचारिक रूप से समाप्त हो गया। भारतीय दल ने सात स्वर्ण, नौ रजत और 13 कांस्य पदकों के साथ अपना सफर 18वें पायदान के साथ समाप्त किया। पिछली बार भारत 24वें नंबर पर रहा था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 9 September 2024 Updates On Amar Ujala
सूरत में पथराव के बाद घटनास्थल पर तनाव (वीडियो ग्रैब) - फोटो : पीटीआई

गणेशोत्सव के दौरान पथराव से सूरत में तनाव, अराजक तत्व गिरफ्तार
गुजरात के सूरत में गणेशोत्सव के दौरान पथराव की खबरें सामने आने के बाद रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात सूरत में विरोध-प्रदर्शन हुए। पुलिस ने बताया कि छह असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा है कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। ऐसी घटनाओं के दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 9 September 2024 Updates On Amar Ujala
ग्रेटर नोएडा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार से अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच शुरू होगा - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा में आज से शुरू होगा अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच
ग्रेटर नोएडा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार से अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच शुरू होगा। यह मैच दोनों टीमों के साथ-साथ ग्रेटर नोएडा स्टेडियम पर खेले जाने वाला भी पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच होगा। सुबह 9:30 बजे टॉस होगा और 10 बजे मैच की पहली गेंद फेंकी जाएगी और शाम को 5 बजे पहले दिन का खेल समाप्त होगा। हालांकि, मैदान गीला होने के कारण मैच देरी से शुरू हो सकता है। टॉस से पूर्व मैच रेफरी मैदान व पिच का निरीक्षण करेंगे। वहीं, दर्शकों को गेट नंबर एक से प्रवेश दिया जाएगा। दर्शक मैच निशुल्क देख सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 9 September 2024 Updates On Amar Ujala
पूरे दिन इमारत का मलबा हटाने का होता रहा काम। - फोटो : अमर उजाला।

ट्रांसपोर्टनगर हादसा: सामने आई इमारत गिरने की वजह, कमाई के फेर में की अनदेखी
ट्रांसपोर्टनगर में जिस बिल्डिंग के ढहने से आठ लोगों की जान गई, उसके निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल की गई थी। इसलिए वह बहुत कम समय में जर्जर हो गई। ढहने का यही मुख्य कारण है। कमाई के फेर में अनदेखी की गई। ये दावे पुलिस की ओर से दर्ज कराए गए एफआईआर में किए गए हैं। ट्रांसपोर्टनगर चौकी इंचार्ज महेश कुमार सिंह की तहरीर पर दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक राकेश सिंघल ने किराये पर उठाने के लिए बिल्डिंग बनवाई थी। जानबूझकर निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। पता था कि ऐसी स्थिति में कभी भी ये बिल्डिंग काल बन सकती है, फिर भी कमाई के चक्कर में उसको किराये पर दिया गया। आखिर में वही हुआ। आठ लोगों की जान चली। 28 लोग घायल हो गए और कई अभी भी फंसे हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 9 September 2024 Updates On Amar Ujala
तोशाम में पत्रकाराे से बातचीत करते हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया। file - फोटो : वीडियो ग्रैब

Haryana Elections : भाजपा में बगावत देख कांग्रेस खेल रही सेफ गेम
हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद बढ़ी बगावत के बाद हरियाणा कांग्रेस में भी बगावत डर बैठ गया है। रविवार रात कांग्रेस ने नौ प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की है। कांग्रेस हाईकमान ने यहां पर भी सेफ गेम खेलने की कोशिश की है। जिन नौ सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं, वहां पर भी टिकट को लेकर कोई बड़ा विवाद नहीं है। अधिकतर पूर्व विधायकों या उनके परिवारों को मौका दिया गया है। बावजूद इसके कांग्रेस में हर एक सीट पर कई दावेदार हैं, इसलिए हंगामा और विरोध तय है। फिलहाल, कांग्रेस उन सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं, जहां पर अधिक दावेदार हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 9 September 2024 Updates On Amar Ujala
अपने दादा-दादी के साथ कमला हैरिस - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

US: कमला हैरिस भारतवंशी दादा-दादी को याद कर हुईं भावुक
अमेरिका की उपराष्ट्रपति और भारतवंशी डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस रविवार को भारत में अपने दादा-दादी के साथ बिताए गए सुनहरे लम्हों को याद कर भावुक हो गईं। राष्ट्रीय दादा-दादी दिवस के मौके पर उन्होंने अपने-दादी को एक भावपूर्ण नोट लिखा। कहा कि सार्वजनिक सेवा और बेहतर भविष्य के लिए लड़ाई के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आज भी उनमें जीवित है। इस मौके पर हैरिस ने उन सभी दादा-दादी को शुभकामनाएं दीं जो अगली पीढ़ी को आकार देने और प्रेरित करने में मदद करते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 9 September 2024 Updates On Amar Ujala
अमेरिका में राहुल गांधी - फोटो : वीडियो ग्रैब- एक्स@INCIndia

US: राहुल गांधी बोले- एआई से अवसर और संकट आपकी स्थिति पर निर्भर
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तीन दिवसीय अमेरिका के दौरे पर हैं। वह 10 सितंबर तक अमेरिका में रहेंगे। रविवार (स्थानीय समयानुसार) को कांग्रेस सांसद ने डलास में आयोजित एक समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच कांग्रेस की जनसंपर्क की कवायद- भारत जोड़ो यात्रा, बेरोजगारी के मुद्दे जैसे कई अहम विषयों पर बात की। इसके अलावा, उन्होंने भारत में कौशल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बारे में भी व्यापक चर्चा की। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 9 September 2024 Updates On Amar Ujala
Wolf attack in Bahraich - फोटो : istock

UP : बहराइच के साथ अब लखीमपुर खीरी और मैनपुर में भी भेड़िये का हमला
बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र में भेडियों की दहशत और हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार की रात नित्यक्रिया से लौट आ रही प्रीती(17) पर भेड़िये ने हमला कर दिया। प्रीती का शोर सुन दौड़े ग्रामीणों को आता देख भेड़िया खेत की ओर भाग गया। उधर, लखीमपुर खीरी और मैनपुरी में भी भेड़िये के हमले के मामले सामने आए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 9 September 2024 Updates On Amar Ujala
यूएनजीए प्रमुख डेनिस फ्रांसिस - फोटो : एएनआई (फाइल)

UNGA अध्यक्ष फ्रांसिस बोले- सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का दावा नजरअंदाज नहीं कर सकते
संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने कहा कि वह सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत की स्थायी सदस्यता की उसकी महत्वाकांक्षा से अवगत हैं। यूएनएससी में बदलाव व उसमें नए सदस्यों को शामिल करने का फैसला तो सदस्य ही लेंगे, लेकिन 1.4 अरब की आबादी वाले लोकतंत्र की दावेदारी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 9 September 2024 Updates On Amar Ujala
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @officialjiostudios

आमिर खान की नई फिल्मों पर साख का संकट, नहीं मिली मनचाही कीमत
मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर रहे अभिनेता आमिर खान ने कब ही ये सोचा होगा कि ऐसा समय ऐसा भी आएगा जब उनकी बनाई फिल्म के अधिकार बेचने में उनके पसीने छूट जाएंगे। फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ और फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद से आमिर खान का सेंसेक्स बहुत नीचे गोता लगा चुका है। उनके बेटे जुनैद की भले फिल्म ‘महाराज’ में खूब तारीफ हुई हो लेकिन हिंदी फिल्म जगत में चर्चाएं इस बात की सबसे ज्यादा है कि आमिर खान प्रोडक्शन्स की नई फिल्मों को बाजार में मनचाही कीमत नहीं मिल रही है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 9 September 2024 Updates On Amar Ujala
डाकघर। - फोटो : अमर उजाला।

नाबालिग को नहीं मिलेगा पीपीएफ का ब्याज, एक अक्तूबर से बदल रहे नियम
डाकघर की छोटी बचत योजनाओं के तहत संचालित पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) के नियमों में एक अक्तूबर, 2024 से तीन बड़े बदलाव होने वाले हैं। वित्त मंत्रालय के तहत काम करने वाले आर्थिक मामलों के विभाग ने इसे लेकर सर्कुलर जारी किया है। बदलावों का मकसद इस योजना के तहत नाबालिग से लेकर एनआरआई तक के अलग-अलग अनियमित खातों के प्रबंधन को सुव्यवस्थित और विनियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना है। सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) और अन्य छोटी बचत योजनाओं को लेकर भी नए नियम जारी किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed