फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 9 October 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: आरजी कर मामले में डॉक्टर्स की देशव्यापी हड़ताल आज; चुनावों से पहले PM महाराष्ट्र को देंगे बड़ा तोहफा

Wed, 09 Oct 2024 06:47 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 09 Oct 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 9 October 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पश्चिम बंगाल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर आज डॉक्टर्स राष्ट्रव्यापी भूख हड़ताल करेंगे। डॉक्टर्स द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (एफएआईएमए) ने समर्थन दिया है। एफएआईएमए ने देशभर के स्वास्थ्य कर्मियों से भूख हड़ताल में भाग लेने का आह्वान किया है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए महाराष्ट्र में 7,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसमें नागपुर में करीब 7,000 करोड़ की डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर हवाईअड्डे के उन्नयन की आधारशिला भी रखेंगे। इसके अलावा, फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को एक अफगानी शख्स को गिरफ्तार किया है। वह अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के दिन भीड़ को निशाना बनाकर हमला करने की साजिश रच रहा था। अमेरिकी न्याय विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आरोपी शख्स इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठन से प्रेरित था। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 9 October 2024 Updates On Amar Ujala
आरजी कर अस्पताल में दुष्कर्म पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते डॉक्टर - फोटो : एएनआई (फाइल)

आरजी कर मामले में डॉक्टर्स की राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज
पश्चिम बंगाल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर आज डॉक्टर्स राष्ट्रव्यापी भूख हड़ताल करेंगे। डॉक्टर्स द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (एफएआईएमए) ने समर्थन दिया है। एफएआईएमए ने देशभर के स्वास्थ्य कर्मियों से भूख हड़ताल में भाग लेने का आह्वान किया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 9 October 2024 Updates On Amar Ujala
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : वीडियो ग्रैब/ एएनआई

PM मोदी महाराष्ट्र में 7600 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए महाराष्ट्र में 7,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसमें नागपुर में करीब 7,000 करोड़ की डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर हवाईअड्डे के उन्नयन की आधारशिला भी रखेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 9 October 2024 Updates On Amar Ujala
एफबीआई (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भीड़ पर हमला करने की साजिश रचने वाला अफगानी शख्स गिरफ्तार
फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को एक अफगानी शख्स को गिरफ्तार किया है। वह अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के दिन भीड़ को निशाना बनाकर हमला करने की साजिश रच रहा था। अमेरिकी न्याय विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आरोपी शख्स इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठन से प्रेरित था। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 9 October 2024 Updates On Amar Ujala
लेबनान में इस्राइली हमले जारी (फाइल) - फोटो : पीटीआई

आईडीएफ का दावा- हिजबुल्ला के छह शीर्ष कमांडरों समेत 50 सदस्य ढेर
इस्राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने दावा किया है कि बीते कल दक्षिणी लेबनान में हुए इस्राइली हवाई हमलों में हिजबुल्ला के छह कमांडरों सहित 50 सदस्य मारे गए हैं। हगारी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दक्षिण लेबनान में इस्राइली हवाई हमलों में हिजबुल्ला के छह शीर्ष कमांडरों सहित 50 सदस्यों के मारे जाने की हम पुष्टि कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह हिजबुल्ला के लिए एक बड़ा झटका है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 9 October 2024 Updates On Amar Ujala
मुंबई में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विपक्षी नेता - फोटो : पीटीआई

हरियाणा में करारी हार के बाद कांग्रेस को INDIA ब्लॉक में शामिल दलों ने दी नसीहत
हरियाणा में करारी हार के बाद कांग्रेस को अपने इंडिया ब्लॉक के सहयोगियों से कुछ दोस्ताना सलाह मिली। इंडिया ब्लाक के सहयोगियों ने आने वाले महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली के विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस को चुनावी रणनीति पर पुनर्विचार करने  की सलाह दी है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 9 October 2024 Updates On Amar Ujala
बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एएनआई

नेतन्याहू ने नसरल्ला के उत्तराधिकारी को मारने का दावा किया
मध्य एशिया में जारी तनाव के बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने दावा किया कि हमने नसरल्ला और उसके उत्तराधिकारी को मार गिराया है। हमने हिजबुल्ला की क्षमताओं को खत्म कर दिया है। उन्होंने लेबनान के नागरिकों से आह्वान किया कि वह अब अपने देश को हिजबुल्ला से मुक्त करें, ताकि यह युद्ध समाप्त हो सके। उन्होंने कहा कि यह आपके बच्चों के भविष्य के लिए एक बेहतर अवसर है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 9 October 2024 Updates On Amar Ujala
हरियाणा चुनाव परिणाम 2024 - फोटो : Self

हरियाणा में सत्ता के लिए मुफ्त योजनाओं के एलान से भी परहेज नहीं
देश की राजनीति में पहली बार जीत की हैट्रिक लगाने में भाजपा सरकार की नीतियों और संगठन की रणनीति की अहम भूमिका रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 56 दिन के कार्यकाल में 126 फैसले लिए। यह फैसले किसानों, पिछड़ों, दलितों और युवाओं से जुड़े थे। सैनी ने इन फैसलों को कैबिनेट से पास करवाकर तत्काल लागू करवाया, जिसका फायदा इन वर्ग को मिला। संगठन के माइक्रो मैनेजमेंट ने भी बखूबी अपना काम किया। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व जब चुनाव प्रचार में जुटा था, तो उसके प्रभारी बूथ मैनेजमेंट में जुटे रहे। अंतिम समय में बूथ पदाधिकारी मतदाताओं को पोलिंग स्टेशन तक लाने में कामयाब रहा। दूसरी ओर, जिन लोगों के खिलाफ जनता में नाराजगी थी, भाजपा ने उन्हें चुनाव के दौरान साइड लाइन में रखा। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 9 October 2024 Updates On Amar Ujala
पूर्व सीएम हुड्डा और सांसद कुमारी सैलजा - फोटो : Self

हरियाणा में गुटबाजी, संगठन की कमी, बागी और भितरघात कांग्रेस को ले डूबे
लोकसभा चुनावों के बाद से हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में बने माहौल को पार्टी चार महीने भी संभाल नहीं पाई। केवल माहौल के भरोसे बैठी कांग्रेस पूरा चुनाव जनता के भरोसे छोड़ दिया। रही सही कसर गुटबाजी और संगठन की कमी ने पूरी कर दी। इसकी वजह से कांग्रेस बूथों पर कमजोर रही। टिकट नहीं मिलने वाले बागियों और नाराज नेताओं की भितरघात ने भी पार्टी के समीकरण बिगाड़ दिए। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 9 October 2024 Updates On Amar Ujala
जीत की खुशी.. - फोटो : अमर उजाला

अब्दुल्ला की सरकार तो आ गई, अब अनुच्छेद-370 का क्या होगा
भाजपा का दशहरे से पहले विजयोत्सव मनाने का सपना साकार नहीं हो सका। नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत हासिल कर दस साल बाद फिर सरकार बनाने का जनादेश हासिल कर लिया। पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला का दोबारा मुख्यमंत्री बनना तय है। लेकिन, अनुच्छेद-370 रद किए जाने के बाद हुए इस चुनाव के नतीजे बड़े संदेश देने वाले हैं। नतीजों के बाद कई सवाल भी उभरे हैं, जिनके जवाब पर सभी की निगाहें होंगी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 9 October 2024 Updates On Amar Ujala
दुष्यंत चौटाला। - फोटो : X @Dchautala

हरियाणा में तीसरे दलों का अस्तित्व फिलहाल खत्म
2019 विधानसभा चुनाव में 10 सीट जीतकर किंगमेकरी बनने वाली जजपा को जनता ने इस बार पूरी तरह से नकार दिया है। पार्टी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साथ गठबंधन में उतरकर दलित मतदाता को लुभा नहीं पाई। 84 सीटों में से जजपा-एएसपी गठबंधन एक भी सीट हासिल नहीं कर सकी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed