फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi to lay foundation stones of projects worth Rs 7600 cr in Maharashtra today

Maharashtra: चुनावों से पहले PM महाराष्ट्र को देंगे बड़ा तोहफा,  7,600 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Wed, 09 Oct 2024 03:39 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 09 Oct 2024 03:39 AM IST
सार

PM Modi in Maharashtra: प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक, हवाईअड्डे का उन्नयन विनिर्माण, विमानन, पर्यटन, लॉजिस्टिक्स और स्वास्थ्य सेवा सहित कई क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने का काम करेगा, जिससे नागपुर और विदर्भ क्षेत्र लाभान्वित होगा।

विज्ञापन
PM Modi to lay foundation stones of projects worth Rs 7600 cr in Maharashtra today
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : वीडियो ग्रैब/ एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए महाराष्ट्र में 7,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसमें नागपुर में करीब 7,000 करोड़ की डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर हवाईअड्डे के उन्नयन की आधारशिला भी रखेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक, हवाईअड्डे का उन्नयन विनिर्माण, विमानन, पर्यटन, लॉजिस्टिक्स और स्वास्थ्य सेवा सहित कई क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने का काम करेगा, जिससे नागपुर और विदर्भ क्षेत्र लाभान्वित होगा। पीएम शिरडी हवाईअड्डे पर 645 करोड़ से बनने वाले नए एकीकृत टर्मिनल भवन की आधारशिला भी रखेंगे।
विज्ञापन


पीएमओ ने कहा कि सभी के लिए सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य देखभाल सुविधा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत मोदी महाराष्ट्र के मुंबई, नासिक, जालना, अमरावती, गढ़चिरौली, बुलढाणा, वाशिम, भंडारा, हिंगोली और अंबरनाथ (ठाणे) में 10 सरकारी मेडिकल कॉलेजों के संचालन की शुरुआत करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 लाओस जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी 10-11 अक्तूबर को लाओस दौरे पर रहेंगे, जहां उन्हें 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन व 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेना है।
पीएम की यह यात्रा आसियान देशों से रिश्ते और मजबूत करने के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया, यह यात्रा ऐसे समय में और भी महत्वपूर्ण हो गई है कि भारत की एक्ट ईस्ट नीति को 10 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। 


आसियान देशों के साथ भारत के रिश्तों में एक्ट ईस्ट नीति और हिंद-प्रशांत दृष्टिकोण को केंद्रीय आधार माना जाता है। पीएम मोदी लाओस के अपने समकक्ष सोनेक्से सिफानदोन के निमंत्रण पर दो दिन लाओस की राजधानी वियंतियाने में रहेंगे। लाओस, दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) का वर्तमान अध्यक्ष देश है। लाओस की मेजबानी में होने जा रहे दो शिखर सम्मेलनों के दौरान पीएम सदस्य देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed