फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli PM Netanyahu message to Lebanon says free your country from Hezbollah

Israel: नेतन्याहू ने नसरल्ला के उत्तराधिकारी को मारने का दावा किया, कहा- हमने खत्म की हिजबुल्ला की ताकत

Wed, 09 Oct 2024 01:35 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 09 Oct 2024 01:35 AM IST
सार

इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने कहा कि सात अक्तूबर के नरसंहार के एक दिन बाद, हिजबुल्ला इस्राइल के खिलाफ युद्ध में शामिल हो गया। उसने हमारे शहरों और नागरिकों पर बिना किसी उकसावे के हमला किया। तब से उसने इस्राइल पर 8000 से अधिक मिसाइलें दागी हैं, जिसमें यहूदी, ईसाई, मुसलमान और द्रुज़ सभी नागरिक मारे गए हैं। 

विज्ञापन
Israeli PM Netanyahu message to Lebanon says free your country from Hezbollah
बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एएनआई

विस्तार

मध्य एशिया में जारी तनाव के बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने दावा किया कि हमने नसरल्ला और उसके उत्तराधिकारी को मार गिराया है। हमने हिजबुल्ला की क्षमताओं को खत्म कर दिया है। उन्होंने लेबनान के नागरिकों से आह्वान किया कि वह अब अपने देश को हिजबुल्ला से मुक्त करें, ताकि यह युद्ध समाप्त हो सके। उन्होंने कहा कि यह आपके बच्चों के भविष्य के लिए एक बेहतर अवसर है।

विज्ञापन


इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने कहा कि सात अक्तूबर के नरसंहार के एक दिन बाद, हिजबुल्ला इस्राइल के खिलाफ युद्ध में शामिल हो गया। उसने हमारे शहरों और नागरिकों पर बिना किसी उकसावे के हमला किया। तब से उसने इस्राइल पर 8000 से अधिक मिसाइलें दागी हैं, जिसमें यहूदी, ईसाई, मुसलमान और द्रुज़ सभी नागरिक मारे गए हैं। 
विज्ञापन


इस्राइल ने हिजबुल्ला को खत्म करने का फैसला किया
उन्होंने आगे कहा कि इस्राइल ने हिजबुल्ला को खत्म करने का फैसला किया है। हमने अपने लोगों को सुरक्षित घर वापस लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का फैसला किया है। इस्राइल को अपनी रक्षा करने का अधिकार है। इस्राइल को जीतने का भी अधिकार है और इस्राइल जीतेगा। हमने हिजबुल्ला की क्षमताओं को कम कर दिया है। हमने हजारों आतंकवादियों को खत्म किया, जिसमें नसरल्ला और उनके उत्तराधिकारी भी शामिल हैं। आज हिजबुल्ला कई वर्षों से अपनी सबसे कमजोर स्थिति में है। अब आप अपना देश वापस ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता था लेबनान
उन्होंने लेबनान के लोगों से कहा, आपके पास अपने देश को वापस लेने का अवसर है। क्या आप याद करते हैं जब आपका देश मध्य पूर्व का मोती कहलाता था? मैं याद करता हूं, तो लेबनान के साथ क्या हुआ? एक आतंकवादी गिरोह ने इसे बर्बाद कर दिया। लेबनान एक बार सहिष्णुता और सुंदरता के लिए जाना जाता था, लेकिन आज यह एक युद्ध का मैदान बन गया है। इस्राइल ने 25 वर्ष पहले लेबनान से वापसी की थी, लेकिन लेबनान पर वास्तव में कब्जा करने वाला देश इस्राइल नहीं है, बल्कि ईरान है। ईरान हिजबुल्ला को वित्तीय और सैन्य सहायता प्रदान करता है, जो लेबनान के खर्च पर ईरान के हितों की सेवा करता है।




हिजबुल्ला से देश वापस नहीं लिया तो लेबनान को अधिक नुकसान होगा
उन्होंने आगे कहा कि आप अपने देश को शांति और समृद्धि के रास्ते पर वापस ला सकते हैं। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो हिजबुल्ला इस्राइल के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा, जिससे लेबनान को और अधिक नुकसान होगा। यह आपके बच्चों के भविष्य के लिए सही नहीं है। मैं लेबनान के हर मां-बाप से पूछता हूं, क्या यह सही है? आपके बच्चों के लिए बेहतर भविष्य का अवसर है। अपने देश को हिजबुल्ला से मुक्त करें, ताकि यह युद्ध समाप्त हो सके। अपने देश को हिजबुल्ला से मुक्त करें ताकि आपका देश फिर से समृद्ध हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed