{"_id":"6705a7c4aecda5d7d20ed3e3","slug":"idf-claims-israeli-air-strikes-in-southern-lebanon-kill-50-hezbollah-members-including-six-top-commanders-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel: आईडीएफ का दावा- हिजबुल्ला के छह शीर्ष कमांडरों समेत 50 सदस्य ढेर, दक्षिणी लेबनान में किए थे हवाई हमले","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel: आईडीएफ का दावा- हिजबुल्ला के छह शीर्ष कमांडरों समेत 50 सदस्य ढेर, दक्षिणी लेबनान में किए थे हवाई हमले
Wed, 09 Oct 2024 03:14 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Wed, 09 Oct 2024 03:14 AM IST
सार
हगारी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दक्षिण लेबनान में इस्राइली हवाई हमलों में हिजबुल्ला के छह शीर्ष कमांडरों सहित 50 सदस्यों के मारे जाने की हम पुष्टि कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह हिजबुल्ला के लिए एक बड़ा झटका है।
विज्ञापन
लेबनान में इस्राइली हमले जारी (फाइल)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
इस्राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने दावा किया है कि बीते कल दक्षिणी लेबनान में हुए इस्राइली हवाई हमलों में हिजबुल्ला के छह कमांडरों सहित 50 सदस्य मारे गए हैं।
विज्ञापन
हगारी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दक्षिण लेबनान में इस्राइली हवाई हमलों में हिजबुल्ला के छह शीर्ष कमांडरों सहित 50 सदस्यों के मारे जाने की हम पुष्टि कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह हिजबुल्ला के लिए एक बड़ा झटका है।
विज्ञापन
हगारी ने आगे कहा कि जिन आतंकवादियों को हमने मार गिराया है, वह हिजबुल्ला के कमांडर और आतंकवादी थे। जिन्हें इस्राइल के उत्तरी शहरों में घुसपैठ करने, हत्या करने और इस्राइली नागरिकों का अपहरण करने के लिए तैयार किया गया था। हगारी ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में आतंकी समूह हिजबुल्ला की सैन्य गतिविधियों की कमान अली कराकी ने संभाली थी, जो पिछले महीने हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्ला के साथ मारा गया था।
विज्ञापन
इससे पहले, आईडीएफ ने कहा था कि करीब 100 इस्राइली लड़ाकू विमानों ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला के 120 से अधिक ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए थे। एक घंटे तक चले हमलों में आतंकी समूह के दक्षिणी मोर्चे, कुलीन राडवान फोर्स, रॉकेट, मिसाइल डिवीजन और खुफिया मुख्यालय से संबंधित हिजबुल्ला के अन्य ठिकानों पर हमला किया गया था।