{"_id":"6af4381e1ddb68caa00cdaf7","slug":"robert-vadra-appeal-says-bjp-leaders-should-read-sonia-s-book-with-an-open-mind-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भाजपा नेता खुले मन से पढ़ें सोनिया की किताब': रॉबर्ट वाड्रा की अपील, कहा- सिर्फ नेहरू-इंदिरा को देते हैं दोष","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'भाजपा नेता खुले मन से पढ़ें सोनिया की किताब': रॉबर्ट वाड्रा की अपील, कहा- सिर्फ नेहरू-इंदिरा को देते हैं दोष
Wed, 11 Nov 2026 03:10 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Wed, 11 Nov 2026 03:10 PM IST
सार
रॉबर्ट वाड्रा ने भाजपा नेताओं से सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' खुले मन से पढ़ने की अपील की। उन्होंने सोनिया को मजबूत और अनुभवी नेता बताया। साथ ही आरोप लगाया कि भाजपा हर मुद्दे पर नेहरू और इंदिरा गांधी को दोष देती है, जबकि उसे देश के विकास पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
रॉबर्ट वाड्रा, बिजनेसमैन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के दामाद और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा ने भाजपा नेताओं से आग्रह किया कि वे संस्मरण, 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को खुले मन से पढ़ें। उन्होंने सोनिया गांधी को एक मजबूत और दृढ़ महिला बताया, जिनके जीवन में उनके परिवार और देश के प्रति समर्पण झलकता है।
रॉबर्ट वाड्रा ने क्या कहा?
रॉबर्ट वाड्रा ने बुधवार को समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'मैं यही कहूंगा कि भाजपा के लोगों को श्रीमती गांधी से सीखना चाहिए। उन्हें यह किताब खुले मन से पढ़नी चाहिए। वह एक राजनेता की तरह हैं। कई लोगों के लिए एक मार्गदर्शक (मेंटर) की तरह हैं। लोगों से सम्मान पाने के लिए आपका प्रधानमंत्री होना जरूरी नहीं है। आप कोई पद छोड़ भी दें, तब भी लोग आपका सम्मान करेंगे, आपकी बात सुनेंगे और समझेंगे कि आपका विजन देश के लोगों की भलाई के लिए है। उन्होंने अपने जीवन में जो भी अनुभव किए हैं, उनका जिक्र इस किताब में है। मैं उन्हें जिस तरह से जानता हूं, उसके आधार पर कह सकता हूं कि वह हमेशा अपने दिल की बात कहेंगी और देश की प्रगति के लिए जो भी फैसले लेंगी, वे उनके दिल से आएंगे।'
भाजपा को लेकर क्या कहा?
वाड्रा आगे कहते है, 'खासकर जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है, तब से हमेशा कोई न कोई 'तमाशा' होता रहता है। वे गांधी परिवार से आगे कुछ देख ही नहीं पाते। हालत यह है कि अगर कुछ भी गलत होता है, तो वे नेहरू जी और इंदिरा जी को ही दोष देते हैं। वे खुद के अंदर नहीं देखते कि उन्हें देश को एकजुट करने, लोगों को साथ लाने, नौकरियां पैदा करने और ऐसे ही अन्य जरूरी कामों पर ध्यान देना चाहिए।'
विज्ञापन
'वे सबका सम्मान करती हैं'
उन्होंने आगे कहा, 'मैं इसे कोई राजनीतिक रंग नहीं देना चाहता, लेकिन उन्हें यह किताब पढ़नी चाहिए और श्रीमती गांधी को बेहतर ढंग से समझना चाहिए। मैं जानता हूं कि श्रीमती गांधी हर किसी को अहमियत देती हैं और सबका सम्मान करती हैं। मेरी इच्छा है कि वे भी उनके साथ ऐसा ही व्यवहार करें, और उन्हें एक मार्गदर्शक या एक अनुभवी राजनेता के रूप में सम्मान दें। क्योंकि वह वास्तव में ऐसी ही हैं और उन्होंने इस देश के लिए बहुत कुछ दिया है।'
ईडी से पूछताछ के समय को याद कर क्या बोले?
वड्रा ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से की गई पूछताछ के दौरान सोनिया गांधी के समर्थन को भी याद किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें झूठे आरोपों और बार-बार समन का सामना करना पड़ा।
उन्होंने कहा, 'हर बार जब मैं पूछताछ से लौटता था, तो देखता था कि मेरी सास मेरा हालचाल पूछने के लिए वहां इंतजार कर रही होती थीं। उनके अनुभव ने वास्तव में मेरी बहुत मदद की और मुझे किसी भी झूठी बात का सामना करने की ताकत दी।'
'मुझे गर्व है कि वह मेरी सास हैं'
वाड्रा ने कहा, 'मुझे लगता है कि सबसे बड़ी बात है। किसी पद को छोड़ देना। उस समय, उन्हें प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता था। कांग्रेस को फिर से भारी बहुमत मिला था। लेकिन सोनिया गांधी का लक्ष्य यह नहीं था। उनका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना था कि देश में एक ऐसी सरकार हो जो राजीव और इंदिरा के विजन को आगे बढ़ाए। देश को एकजुट और धर्मनिरपेक्ष रखते हुए विकास की राह पर ले जाए। मुझे लगता है कि इसीलिए उन्होंने मनमोहन सिंह से देश की जिम्मेदारी संभालने और उसे आगे ले जाने के लिए कहा। मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत अच्छा काम किया। मुझे लगता है कि अगर इस देश की महिलाएं यह किताब पढ़ें, तो उन्हें इससे बहुत अच्छी प्रेरणा मिलेगी। मुझे गर्व है कि वह मेरी सास हैं।'