फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 8th June 2025 Updates

Top News: मणिपुर में इंटरनेट बैन; CM योगी कर चोरी पर सख्त; आज रिंकू-प्रिया की सगाई; ट्रंप-मस्क को यमन से धमकी

Sun, 08 Jun 2025 04:18 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 08 Jun 2025 04:18 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 8th June 2025 Updates
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मणिपुर में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। शनिवार रात इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों में उस वक्त हिंसा भड़क उठी जब खबरें आईं कि मेइती संगठन अरंबाई तेंगगोल के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर टायर और फर्नीचर जलाकर प्रदर्शन किया और नेता की रिहाई की मांग की। वहीं राजधानी लखनऊ के फाइव स्टार होटल सेंट्रम में रविवार को क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी होगी। इसमें 300 से अधिक वीवीआईपी शामिल होंगे। देश और प्रदेश की कई बड़ी हस्तियों को न्योता भेजा गया है। एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्य कर विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कर संग्रह में पारदर्शिता, तकनीकी दक्षता और कड़े प्रवर्तन की नीति अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने शेल कंपनियों और पंजीकृत फर्जी फर्मों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्य व्यापारी बन्धुओं की सुविधाओं में सेंध लगाने का प्रयास है, जो अक्षम्य है। वहीं दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया के सबसे अमीर आदमी और टेस्ला के मालिक एलन मस्क के बीच रिश्ते अब पूरी तरह से टूट चुके हैं। फलस्वरूप अब राष्ट्रपति ट्रंप ने मस्क को एक बड़ी धमकी भी दे दी है। जहां एक न्यूज चैनल को दिए फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने साफ कहा कि अब वे मस्क से कोई बातचीत नहीं करना चाहते और उनका रिश्ता खत्म हो चुका है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें..

विज्ञापन

मणिपुर में बढ़ते तनाव को देख पांच दिनों तक इटंनेट

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 8th June 2025 Updates
अजय कुमार भल्ला, मणिपुर के राज्यपाल - फोटो : ANI

मणिपुर में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। शनिवार रात इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों में उस वक्त हिंसा भड़क उठी जब खबरें आईं कि मेइती संगठन अरंबाई तेंगगोल के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर टायर और फर्नीचर जलाकर प्रदर्शन किया और नेता की रिहाई की मांग की। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

आज लखनऊ के इस होटल में है रिंकू-प्रिया की रिंग सेरेमनी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 8th June 2025 Updates
सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की फाइल फोटो - फोटो : ANI

राजधानी लखनऊ के फाइव स्टार होटल सेंट्रम में रविवार को क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी होगी। इसमें 300 से अधिक वीवीआईपी शामिल होंगे। देश और प्रदेश की कई बड़ी हस्तियों को न्योता भेजा गया है।  पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

सीएम योगी के निर्देश पर फर्जी, शेल कंपनियों के खिलाफ चलेगा बड़ा अभियान

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 8th June 2025 Updates
CM Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्य कर विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कर संग्रह में पारदर्शिता, तकनीकी दक्षता और कड़े प्रवर्तन की नीति अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने शेल कंपनियों और पंजीकृत फर्जी फर्मों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्य व्यापारी बन्धुओं की सुविधाओं में सेंध लगाने का प्रयास है, जो अक्षम्य है। पढ़ें पूरी खबर

अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- मस्क से संबंध सुधारने में रुचि नहीं

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 8th June 2025 Updates
ट्रंप और मस्क के बीच जुबानी जंग - फोटो : एआई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया के सबसे अमीर आदमी और टेस्ला के मालिक एलन मस्क के बीच रिश्ते अब पूरी तरह से टूट चुके हैं। फलस्वरूप अब राष्ट्रपति ट्रंप ने मस्क को एक बड़ी धमकी भी दे दी है। जहां एक न्यूज चैनल को दिए फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने साफ कहा कि अब वे मस्क से कोई बातचीत नहीं करना चाहते और उनका रिश्ता खत्म हो चुका है। पढ़ें पूरी खबर...

आज भाजपा कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे अमित शाह

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 8th June 2025 Updates
तमिलनाडु पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : एक्स@amitshah

तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्यभर में सियासी गर्माहट अपने चरम पर है। राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी भी तेज कर दी है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार देर शाम तमिलनाडु के मदुरै पहुंचे। वहां वे रविवार को होने वाले तमिलनाडु भाजपा की कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और राज्य, जिला और मंडल स्तर के पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। पढ़ें पूरी खबर..

ब्रेन डेड मरीज से मिला पांच लोगों को जीवनदान

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 8th June 2025 Updates
ब्रेन डेड मरीज के अंगदान से 5 लोगों को नई जिंदगी मिली - फोटो : एक्स@IAF_MCC

बंगलूरू में एक ब्रेन डेड मरीज के अंग दान से पांच लोगों को नई जिंदगी मिली। भारतीय वायुसेना ने इस जीवनरक्षक ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शनिवार को वायुसेना ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की। वायुसेना के अनुसार, कमांड हॉस्पिटल एयरफोर्स बंगलूरू (सीएचएएफबी) में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। पढ़ें पूरी खबर..

US में थरूर नीत शिष्टमंडल उप विदेश मंत्री से मिला

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 8th June 2025 Updates
अमेरिका के उप विदेश मंत्री से थरूर नीत शिष्टमंडल की मुलाकात - फोटो : एएनआई
भारत ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस बात को कई बार दोहरा चुके हैं कि अब किसी भी दहशतगर्द के कायराना कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि भारत किसी भी आतंकी वारदात को 'एक्ट ऑफ वॉर' की तरह समझेगा और माकूल जवाब दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर..

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 8th June 2025 Updates
पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (फाइल) - फोटो : एक्स@BarackObama
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को धमकी देने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 8th June 2025 Updates
ट्रंप और मस्क के बीच जुबानी जंग - फोटो : एआई
अल-कायदा की यमन शाखा के प्रमुख का पद संभालने के बाद साद बिन अतेफ अल-अवलाकी ने अपने पहले वीडियो संदेश में गाजा पट्टी में इस्राइल-हमास युद्ध पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अरबपति एलन मस्क समेत कई लोगों को बदला लेने की धमकी दी है। अल-अवलाकी ने पिछले साल एक्यूएपी की कमान खालिद अल-बतरफी की मौत के बाद संभाली थी। पढ़ें पूरी खबर..

वाणिज्य मंत्रालय ने बताया, चीन में दुर्लभ धातुओं के निर्यात आवेदनों को मंजूरी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 8th June 2025 Updates
चीन का झंडा - फोटो : ANI
चीन ने शनिवार को दुर्लभ पृथ्वी धातुओं के लिए कुछ निर्यात लाइसेंस आवेदनों को मंजूरी दे दी है। इन धातुओं का इस्तेमाल ऑटोमोबाइल, सेमीकंडक्टर, मोबाइल फोन और कई अन्य इलेक्ट्रानिक उद्योगों के निर्माण में किए जाते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

सुप्रीम कोर्ट का ITBP के बर्खास्त कांस्टेबल की सेवा बहाली से इनकार

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 8th June 2025 Updates
सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : ANI
सुप्रीम कोर्ट ने इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के उस कांस्टेबल की बर्खास्तगी को बरकरार रखा है जिसने वेतन वितरण के लिए रखे गए कैश बॉक्स से पैसे चुरा लिए थे। मामले में अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा, 'जिसे सुरक्षा का जिम्मा दिया गया था, वही लुटेरा बन गया। ऐसे गंभीर कृत्य के लिए सुरक्षाबल में कोई जगह नहीं हो सकती। पढ़ें पूरी खबर..

यात्रा के दौरान रैंडम आधार प्रमाणित करें TC

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 8th June 2025 Updates
भारतीय रेलवे - फोटो : अमर उजाला

रेलवे मंत्रालय ने सभी ज़ोन को एक आधिकारिक पत्र भेजकर बताया है कि अब ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की पहचान की जांच रियल टाइम में 'एमआधार' ऐप के ज़रिए की जाएगी। यह ऐप यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) द्वारा बनाया गया है। मंत्रालय ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि हाल के समय में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां लोग फर्जी या जाली आधार कार्ड का इस्तेमाल कर देश में अवैध रूप से रह रहे हैं और नौकरी तथा यात्रा जैसे कार्यों में इसका गलत फायदा उठा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर..

भारत ने 2011 से 2023 के बीच 17 करोड़ से अधिक लोगों को घोर गरीबी से बाहर निकाला

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 8th June 2025 Updates
World Bank, विश्व बैंक - फोटो : एएनआई

भारत की अत्यधिक गरीबी दर एक दशक में तेजी से घटकर 5.3 प्रतिशत हो गई है, यह 2011-12 में 27.1 प्रतिशत थी। यह टिप्पणी की है विश्व बैंक ने। वैश्विक संस्था ने अपनी गरीबी रेखा के दायरे को भी बढ़ाकर 3 अमेरिकी डॉलर प्रतिदिन कर दिया है। विश्व बैंक ने यह भी दावा किया है कि भारत ने 2011-12 से 2022-23 के बीच के दशक में 17.1 करोड़ लोगों को अत्यधिक गरीबी से बाहर निकाला है। पढ़ें पूरी खबर..

माइकल जैक्सन का सोनाली बेंद्रे ने भारत में किया था स्वागत

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 8th June 2025 Updates
माइकल जैक्सन, सोनाली बेंद्रे - फोटो : एक्स- ANI, @Florenpatriotaq

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने शनिवार को एक बेहद खास और ऐतिहासिक पल को याद करते हुए बताया कि साल 1996 में जब पॉप म्यूजिक के बादशाह माइकल जैक्सन भारत आए थे, तब उन्हें उनका स्वागत करने का सौभाग्य मिला था। ये मौका ना सिर्फ सोनाली के लिए बल्कि भारतीय मनोरंजन जगत के लिए भी ऐतिहासिक था, जब दुनिया के सबसे चर्चित पॉप सिंगर का भारतीय जमीन पर पारंपरिक अंदाज में स्वागत हुआ था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed