फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah Tamil Nadu Visit Updates BJP Core committee meeting Nainar Nagendran Tamilisai Soundararajan

Amit Shah In Tamil Nadu: अमित शाह ने मीनाक्षी मंदिर में की पूजा; BJP कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की

Sun, 08 Jun 2025 05:39 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 08 Jun 2025 05:39 PM IST
सार

तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं के मूल-मंत्र देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार देर शाम मदुरै पहुंचे, जहां वे आज तमिलनाडु भाजपा की कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की। पार्टी नेताओं का मानना है कि उनके दौरे से 2026 विधानसभा चुनाव की तैयारी को बल मिलेगा और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा।

विज्ञापन
Amit Shah Tamil Nadu Visit Updates BJP Core committee meeting Nainar Nagendran Tamilisai Soundararajan
तमिलनाडु पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : एक्स@amitshah

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को तमिलनाडु भाजपा इकाई की कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की और राज्य की सत्तारूढ़ डीएमके सरकार पर "भारी भ्रष्टाचार" का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की जनता डीएमके के भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है। अमित शाह आगामी वर्ष में होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा और चुनावी रणनीति तय करने के लिए मंदिर नगरी मदुरै पहुंचे थे।

विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, "तमिलनाडु की जनता डीएमके सरकार के भारी भ्रष्टाचार से परेशान है। बीजेपी कार्यकर्ता मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए के समृद्ध और विकसित तमिलनाडु के विजन को हर गली, मोहल्ले और घर-घर तक पहुंचाएंगे। इससे पहले दिन में शाह ने मदुरै स्थित प्रसिद्ध मीनाक्षी अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर पहुंचने पर पुजारियों ने पारंपरिक रीति से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


शाह ने 'एक्स' पर एक और पोस्ट में लिखा, आज मदुरै के प्रतिष्ठित मीनाक्षी अम्मन मंदिर में पूजा अर्पित करने का सौभाग्य मिला। राष्ट्र की निरंतर प्रगति और नागरिकों की भलाई के लिए मां से आशीर्वाद मांगा।  बाद में आदिीनम प्रमुख ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने गृह मंत्री से कच्चतीवु द्वीप को वापस लाने और मछुआरों की समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने श्रीलंकाई तमिलों के कल्याण की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Amit Shah Tamil Nadu Visit Updates BJP Core committee meeting Nainar Nagendran Tamilisai Soundararajan
तमिलनाडु पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने किया अमित शाह का स्वागत - फोटो : एक्स@amitshah

 ये भी पढ़ें:- Indian Air Force: ब्रेन डेड मरीज से मिला पांच लोगों को जीवनदान, किडनी-कॉर्निया एयरलिफ्ट कर देवदूत बनी वायुसेना

अमित शाह के आने से डीएमके में घबराहट- सुंदरराजन
उन्होंने कहा कि जब भी अमित शाह आते हैं, डीएमके में घबराहट होती है। अब उनके कुशासन का अंत होना चाहिए। हम पूरी तरह तैयार हैं और अमित शाह जी का मार्गदर्शन हमें आगामी चुनाव में सफलता दिलाएगा। इसी बीच चुनाव आयोग ने असम और तमिलनाडु की राज्यसभा सीटों के लिए 19 जून को द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed