फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   bollywood actress Sonali Bendre recalls welcoming Michael Jackson to India in 1996

Sonali Bendre: माइकल जैक्सन का सोनाली बेंद्रे ने भारत में किया था स्वागत, अभिनेत्री ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Sat, 07 Jun 2025 11:13 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 07 Jun 2025 11:13 PM IST
सार

Sonali Bendre on Michael Jackson: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने दिवंगत पॉप सिंगर माइकल जैक्सन को लेकर एक पुराना किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि सिंगर का भारत में वेलकम करने वालीं वो एक मात्र अभिनेत्री रही हैं।

विज्ञापन
bollywood actress Sonali Bendre recalls welcoming Michael Jackson to India in 1996
माइकल जैक्सन, सोनाली बेंद्रे - फोटो : एक्स- ANI, @Florenpatriotaq

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने शनिवार को एक बेहद खास और ऐतिहासिक पल को याद करते हुए बताया कि साल 1996 में जब पॉप म्यूजिक के बादशाह माइकल जैक्सन भारत आए थे, तब उन्हें उनका स्वागत करने का सौभाग्य मिला था। ये मौका ना सिर्फ सोनाली के लिए बल्कि भारतीय मनोरंजन जगत के लिए भी ऐतिहासिक था, जब दुनिया के सबसे चर्चित पॉप सिंगर का भारतीय जमीन पर पारंपरिक अंदाज में स्वागत हुआ था।

विज्ञापन

सोनाली बेंद्रे ने किस्सा किया शेयर
सोनाली ने ANI को दिए एक इंटरव्यू में उस दिन की यादें साझा करते हुए बताया कि यह सब कुछ एक संयोग की तरह हुआ। उस वक्त राज ठाकरे की पत्नी शर्मिला ठाकरे ने उनसे संपर्क किया था और इस विशेष आयोजन का हिस्सा बनने का प्रस्ताव दिया था। सोनाली ने कहा, ‘शर्मिला की मां और मेरी मासी की बहुत पुरानी दोस्ती है। उन्होंने मुझसे कहा कि क्यों न तुम ये स्वागत करो।’

विज्ञापन

सोनाली ने रखी थी शर्त
हालांकि, उस समय बॉलीवुड में अपने करियर के ऊंचाई पर चल रहीं सोनाली ने हां कहने से पहले एक शर्त रखी- उन्हें शो के बेहतरीन टिकट्स चाहिए थे ताकि वो अपने दोस्तों और बहन के साथ माइकल जैक्सन का परफॉर्मेंस लाइव देख सकें। उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘मैंने कहा कि अगर मुझे अच्छे टिकट्स मिलते हैं तो मैं जरूर करूंगी। और मैंने कर भी लिया क्योंकि मैं और मेरे दोस्त शो देखने को लेकर बहुत उत्साहित थे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

bollywood actress Sonali Bendre recalls welcoming Michael Jackson to India in 1996
सोनाली बेंद्रे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

1996 में भारत आए थे माइकल जैक्सन
माइकल जैक्सन का भारत दौरा उनके मशहूर ‘हिस्ट्री वर्ल्ड टूर’ का हिस्सा था और उन्होंने उस दौरान मुंबई में एक जबरदस्त परफॉर्मेंस दिया था। एयरपोर्ट पर सोनाली ने पारंपरिक नौ गज की साड़ी पहनी थी और तिलक और आरती से उनका स्वागत किया था।

भारत के लिए गौरव का पल
ये पल सिर्फ एक सेलिब्रिटी मीटिंग नहीं था, बल्कि भारतीय संस्कृति और पश्चिमी पॉप कल्चर का अद्भुत मिलन भी था। जैक्सन के शो ने भारत में लाखों फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया था और उनका मुंबई कॉन्सर्ट आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसा हुआ है।

सोनाली ने कई हिट फिल्मों में किया काम
साल 1996 सोनाली बेंद्रे के लिए भी बेहद अहम साबित हुआ था। इसी साल उन्होंने 'दिलजले', 'सपूत' और 'रक्षक' जैसी हिट फिल्मों में काम किया था। उस समय वे इंडस्ट्री की उभरती हुई सुपरस्टार थीं और उनके सरल व्यवहार और दमदार अभिनय ने दर्शकों के बीच उन्हें खास जगह दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed