{"_id":"6844bfb93e35b4b3fc029fb4","slug":"threatening-to-donald-trump-elon-musk-from-yemen-al-qaeda-america-behind-gaza-and-west-asia-unrest-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trump Yemen Threatening: गाजा में तबाही से अल-कायदा आक्रोशित; ट्रंप-मस्क को यमन से मिली धमकी; कहा- बदला लेंगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Trump Yemen Threatening: गाजा में तबाही से अल-कायदा आक्रोशित; ट्रंप-मस्क को यमन से मिली धमकी; कहा- बदला लेंगे
Sun, 08 Jun 2025 04:10 AM IST
शुभम कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शुभम कुमार
Updated Sun, 08 Jun 2025 04:10 AM IST
सार
अल-कायदा की यमन शाखा के नए प्रमुख साद बिन अतेफ अल-अवलाकी ने गाजा युद्ध को लेकर अपने पहले वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप, एलन मस्क और अन्य अमेरिकी नेताओं को बदले की धमकी दी। अवलाकी ने इन्हें अरब नेताओं की हत्या और गाजा की तबाही का जिम्मेदार बताया। साथ ही कहा कि हमें जब भी मौका मिलेगा हम....
विज्ञापन
एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अल-कायदा की यमन शाखा के प्रमुख का पद संभालने के बाद साद बिन अतेफ अल-अवलाकी ने अपने पहले वीडियो संदेश में गाजा पट्टी में इस्राइल-हमास युद्ध पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अरबपति एलन मस्क समेत कई लोगों को बदला लेने की धमकी दी है। अल-अवलाकी ने पिछले साल एक्यूएपी की कमान खालिद अल-बतरफी की मौत के बाद संभाली थी।
वीडियो संदेश में इन नेताओं को दी धमकी
अपने आधे घंटे के वीडियो संदेश में अल-अवलाकी ने ट्रंप और मस्क के साथ-साथ अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और विदेश मंत्री पीट हेगसेथ को धमकी दी। साथ ही कहा कि इन लोगों ने मिस्र, जॉर्डन और खाड़ी अरब राज्यों में नेताओं की हत्या करने के लिए आतंकवाद का सहारा लिया। गाजा को तबाह करने में भी यही लोग शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:- Trump-Musk Tussle : अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- मस्क से संबंध सुधारने में रुचि नहीं, विरोधी को समर्थन पर अंजाम...
विज्ञापन
जब भी मौका मिलेगा हम बदला लेंगे- अल-अवलाकी
इतना ही नहीं शनिवार सुबह जारी हुए धमकी भरे वीडियो में अल-अवलाकी ने गाजा संघर्ष का बदला लेने की बात कही। वीडियो में अवलाकी ने कहा कि गाजा में हमारे लोगों के साथ जो कुछ हुआ और हो रहा है, उसके बाद वैध-अवैध की कोई सीमा नहीं बची। हमें जब भी मौका मिलेगा हम बदला लेंगे।
ये भी पढ़ें:- Trump vs. Musk: एक-दूसरे को कितना और कहां-कहां नुकसान पहुंचा सकते हैं ट्रंप और मस्क, कौन-किस पर भारी, जानें
कौन है यमन की अल-कायदा?
बता दें कि यमन की अल-कायदा शाखा को लंबे समय से सबसे खतरनाक शाखा माना जाता है। यह 2011 में अमेरिकी नौसेना के सील द्वारा इसके संस्थापक ओसामा बिन लादेन की हत्या के बाद भी सक्रिय है। अल-अवलाकी पर अमेरिका ने 60 लाख डॉलर (51 करोड़ रुपये) का इनाम रखा है। वह पहले भी सार्वजनिक रूप से अमेरिका और उसके सहयोगियों के खिलाफ हमले की धमकी दे चुका है।