{"_id":"68449a0dd479ea5a840a998e","slug":"manipur-tension-updates-arambai-tenggol-leader-apprehended-reports-five-days-internet-ban-in-valley-hindi-news-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur Tension: अरम्बाई टेंगोल नेता की गिरफ्तारी की खबर से इंफाल में तनाव; घाटी में पांच दिन तक इंटरनेट बैन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur Tension: अरम्बाई टेंगोल नेता की गिरफ्तारी की खबर से इंफाल में तनाव; घाटी में पांच दिन तक इंटरनेट बैन
Sun, 08 Jun 2025 01:29 AM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल।
Published by: शुभम कुमार
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:29 AM IST
सार
मणिपुर में अरंबाई तेंगगोल नेता की गिरफ्तारी के बाद हिंसा भड़क उठी। फलस्वरूप इंफाल समेत 5 जिलों में इंटरनेट सेवाएं 5 दिन के लिए बंद कर दी गई हैं। गृह विभाग ने सोशल मीडिया से अफवाह फैलने की आशंका जताते हुए कड़ा कदम उठाया है। साथ ही ये भी चेतावनी दी है कि उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई होगी।
मणिपुर में अरंबाई तेंगगोल नेता की गिरफ्तारी के बाद हिंसा भड़क उठी। फलस्वरूप इंफाल समेत 5 जिलों में इंटरनेट सेवाएं 5 दिन के लिए बंद कर दी गई हैं। गृह विभाग ने सोशल मीडिया से अफवाह फैलने की आशंका जताते हुए कड़ा कदम उठाया है। साथ ही ये भी चेतावनी दी है कि उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला (फाइल)
- फोटो : ANI
विस्तार
मणिपुर में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। शनिवार रात इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों में उस वक्त हिंसा भड़क उठी जब खबरें आईं कि मैतेई संगठन अरबाई तेंगगोल के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर टायर और फर्नीचर जलाकर प्रदर्शन किया और नेता की रिहाई की मांग की।
विज्ञापन
हालात को देखते हुए राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने पांच जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाएं पांच दिन के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है। बता दें कि इन जिलों में इंफाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, थौबल, बिष्णुपुर और काकचिंग शामिल है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- Aadhar ID In Railways: यात्रा के दौरान रैंडम आधार प्रमाणित करें TC, फर्जीवाड़े पर एक्शन'; सरकार का अहम निर्देश
विज्ञापन
सोशल मीडिया से भड़काऊ मैसेज पर शिकंजा
इंटरनेट सेवा बंद की बात पर गृह विभाग के कमिश्नर एन अशोक कुमार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि कि वर्तमान कानून व्यवस्था को देखते हुए यह आशंका है कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया के माध्यम से भड़काऊ मैसेज, फोटो और वीडियो फैला सकते हैं, जिससे राज्य में हालात और बिगड़ सकते हैं।
इसलिए वीएसएटी, वीपीएन सहित सभी इंटरनेट सेवाएं तत्काल प्रभाव से शनिवार रात 11:45 बजे से पांच दिन के लिए बंद कर दी गई हैं। इसके साथ ही आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर कोई इस आदेश का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें:- Supreme Court: ‘रक्षक ही बन गया लुटेरा’, सुप्रीम कोर्ट का ITBP के बर्खास्त कांस्टेबल की सेवा बहाली से इनकार
भाजपा सांसद का वीडियो वायरल
वहीं दूसरी ओर हिंसा के बीज भाजपा के राज्यसभा सांसद लेशेम्बा सनाजाओबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक इलाके में सुरक्षा बलों से बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्हें यह कहते सुना जा सकता है, हमने बहुत कोशिश की शांति बहाल करने की, लेकिन अगर आप ऐसा करेंगे तो शांति कैसे आएगी?
वीडियो में भाजपा सांसद आगे बोलते हुए नजर आ रहे हैं कि अगर आपको गिरफ्तार करना है तो मुझे भी विधायक के साथ गिरफ्तार कीजिए। हालांकि, गिरफ्तार किए गए नेता का नाम या उन पर लगे आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। फिलहाल प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर हालात पर काबू पाने की कोशिश की है।