Top: कल हवाई अभ्यास करेगी भारतीय वायु सेना; देश में कहां-कहां होगी मॉक ड्रिल; भारत-UK ने FTA को दिया अंतिम रूप
पाकिस्तान सीमा के पास हवाई अभ्यास करेगी भारतीय वायु सेना
देश में कहां-कहां होगी मॉक ड्रिल, कैसी रखनी होगी तैयारी
देश के 300 से ज्यादा जिलों में 7 मई (बुधवार) को एक बड़ी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिए हैं कि वे इस अभ्यास को गंभीरता से लें और अपनी सुरक्षा तैयारियों को परखें। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन की अध्यक्षता में मंगलवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में लोगों की सक्रिय सहभागिता के साथ ‘मॉक’ अभ्यास करने पर विस्तार से चर्चा की गई। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच उभरे ‘‘नए और जटिल खतरों’’ को देखते हुए गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से बुधवार को मॉक ड्रिल करने को कहा है। पढ़ें पूरी खबर...
भारत और ब्रिटेन ने मुक्त व्यापार समझौते को दिया अंतिम रूप
भारत और ब्रिटेन ने एक ऐतिहासिक और महत्त्वपूर्ण 'मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए)' और 'दोगुना योगदान संधि' (डबल कंट्रीब्यूशन कन्वेंशन) को अंतिम रूप दे दिया है। यह समझौता दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों को मजबूती देगा और कई क्षेत्रों में नई संभावनाएं खोलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ब्रिटिश समकक्ष कीर स्टार्मर से बातचीत के बाद मंगलवार को इसकी घोषणा की। पढ़ें पूरी खबर..
'आरक्षण अब रेलवे के डिब्बे जैसा बन गया है', जानें उच्चतम न्यायालय ने क्यों की ऐसी टिप्पणी
अशांत बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के वाहन पर हमला
अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सेना के वाहन पर बड़ा हमला हुआ है। इस हमले में पाकिस्तानी सेना की फ्रंटियर कोर (एफसी) के छह जवान मारे गए हैं। जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। पढ़ें पूरी खबर..
जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा: कुपवाड़ा में सेना का वाहन खाई में गिरा
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास मंगलवार को एक वाहन के खाई में गिरने से दो जवान बलिदान हो गए, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हालांकि सेना की ओर से देर शाम तक औपचारिक पुष्टि नहीं की गई थी। पढ़ें पूरी खबर..
राज्यकर्मियों और पेंशनरों को सौगात...इतना बढ़ा महंगाई भत्ता
उत्तराखंड शासन ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (डीए) देने का आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डीए में दो प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। बढ़ा हुआ भत्ता एक जनवरी 2025 से लागू होगा। पढ़ें पूरी खबर..
भारत की कूटनीति के सामने पाकिस्तान ने फिर मुंह की खाई
कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएसी) की बंद कमरे में बैठक पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने मंगलवार को कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, अंतरराष्ट्रीय समुदाय में आज पाकिस्तान की वास्तविक स्थिति यह है कि कोई भी देश उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लेता और न ही उसके परमाणु हथियार और सिंधु जल समझौते के निलंबन पर हमले की धमकी का भारत पर कोई असर होता है। पढ़ें पूरी खबर..
सड़क हादसे में घायल लोगों को अब पूरे देश में मिलेगा मुफ्त इलाज
भैया, प्लीज मेरे घर फोन कर दो...उन्हें नहीं पता मैं घायल हूं'
आईसीसी टूर्नामेंट में भी पाकिस्तान के साथ खेलने के पक्ष में नहीं हैं गंभीर