फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   IED targeted Pakistan army vehicle in Bolan Balochistan several soldiers killed

Pakistan: अशांत बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के वाहन पर हमला, मेजर सहित सात जवान मारे गए; पांच घायल

Tue, 06 May 2025 06:17 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 06 May 2025 06:17 PM IST
सार

Pakistan: बलूचिस्तान के बोलान इलाके में पाकिस्तानी सेना की फ्रंटियर कोर के वाहन पर आईईडी विस्फोट हुआ, जिसमें 7 जवान मारे गए और 5 घायल हुए। इनमें एक मेजर रैंक का अधिकारी भी शामिल है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। 
 

विज्ञापन
IED targeted Pakistan army vehicle in Bolan Balochistan several soldiers killed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अशांत बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को पाकिस्तानी सेना के वाहन पर बड़ा हमला हुआ है। इस हमले में पाकिस्तानी सेना की फ्रंटियर कोर (एफसी) के सात जवान मारे गए हैं। जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


किस इलाके में हुआ वाहन में विस्फोट
जानकारी के मुताबिक, आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट प्रांत के बोलान इलाके में आमिर पोस्ट और अली खान बेस के बीच हुआ।

ये भी पढ़ें: खून बहाने की धमकी देने वाले बिलावल भुट्टो के होश आए ठिकाने, भारत का रुख देख अब कर रहे शांति की अपील
विज्ञापन


हमले में कौन-कौन मारे गए
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हमले में पाकिस्तानी सेना के मेजर (स्पेशल ऑपरेशंस कमांड) तारिक इमरान, नायक आसिफ, सुबेदार फारूक, नायक मशकूर, सिपाही वाजिद, सिपाही काशिफ की मौत हुई है। वहीं, सिपाही जीशान, सिपाही शादमान, नायक ओवैस, सिपाही जैनुल्लाह, सिपाही तय्यब घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया
सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अब तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। 

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed