फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5th June 2025 Updates

Top News: पीएम आज करेंगे अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट की शुरुआत, बंगलूरू भगदड़ की वजह आई सामने; पढ़ें सुर्खियां

Thu, 05 Jun 2025 06:28 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 05 Jun 2025 06:28 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5th June 2025 Updates
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को अरावली पर्वतमाला में बंजर भूमि को उपयोग लायक बनाने के उद्देश्य से एक विशाल परियोजना का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत 29 जिलों में करीब एक हजार नर्सरी विकसित की जाएंगी। इस मौके पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों से इस अभियान में शामिल होंगे। वहीं पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (आरसीबी) की टीम की जीत का जश्न मातम में बदल गया। बुधवार को जब टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए हजारों लोग चिन्नास्वामी स्टेडियम में जुटे थे उसी समय स्टेडियम के मुख्य द्वार के बाहर भगदड़ मच गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 33 लोग घायल हो गए। अब पुलिस सूत्रों ने बताया है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर ऐसा क्या हुआ था कि भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए। एक तरफ असम समेत पूर्वोत्तर के सभी सात राज्यों और सिक्किम में पिछले छह दिनों से लगातार हो रही बारिश से बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति और गंभीर हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई सड़कें बंद हैं। ब्रह्मपुत्र समेत सात नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और सैकड़ों घर गिर गए हैं या बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम अयोध्या के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होने जा रहा है। मुख्यमंत्री आज राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार समेत अन्य विग्रहों के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी बनेंगे। वे समारोह के मुख्य यजमान रहेंगे। सीएम राम दरबार की मूर्ति से आवरण हटाएंगे और नेत्रोमिलन की भी प्रक्रिया पूरी करेंगे। संयोग यह है कि पांच जून को सीएम योगी आदित्यनाथ का 53वां जन्मदिन है। वह इस बार अपना जन्मदिन अयोध्या में मनाएंगे।  अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...

विज्ञापन

पीएम आज अरावली की भूमि पर हरियाली के लिए शुरू करेंगे पहल

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5th June 2025 Updates
पीएम मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को अरावली पर्वतमाला में बंजर भूमि को उपयोग लायक बनाने के उद्देश्य से एक विशाल परियोजना का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत 29 जिलों में करीब एक हजार नर्सरी विकसित की जाएंगी। इस मौके पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों से इस अभियान में शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

जीत के जश्न के बीच चिन्नास्वामी के बाहर क्या हुआ कि मच गई भगदड़

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5th June 2025 Updates
चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ - फोटो : PTI/ANI

पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (आरसीबी) की टीम की जीत का जश्न मातम में बदल गया। बुधवार को जब टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए हजारों लोग चिन्नास्वामी स्टेडियम में जुटे थे उसी समय स्टेडियम के मुख्य द्वार के बाहर भगदड़ मच गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 33 लोग घायल हो गए। अब पुलिस सूत्रों ने बताया है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर ऐसा क्या हुआ था कि भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

पूर्वोत्तर में बिगड़े हालात: सिक्किम का लाचेन गांव पूरी तरह से कटा

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5th June 2025 Updates
पूर्वोत्तर राज्यों का हाल बेहाल - फोटो : PTI
असम समेत पूर्वोत्तर के सभी सात राज्यों और सिक्किम में पिछले छह दिनों से लगातार हो रही बारिश से बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति और गंभीर हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई सड़कें बंद हैं। ब्रह्मपुत्र समेत सात नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और सैकड़ों घर गिर गए हैं या बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर..

राम दरबार सहित कई मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा आज, सीएम योगी रहेंगे मौजूद

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5th June 2025 Updates
राम मंदिर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम अयोध्या के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होने जा रहा है। मुख्यमंत्री आज राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार समेत अन्य विग्रहों के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी बनेंगे। वे समारोह के मुख्य यजमान रहेंगे। सीएम राम दरबार की मूर्ति से आवरण हटाएंगे और नेत्रोमिलन की भी प्रक्रिया पूरी करेंगे। संयोग यह है कि पांच जून को सीएम योगी आदित्यनाथ का 53वां जन्मदिन है। वह इस बार अपना जन्मदिन अयोध्या में मनाएंगे। पढ़ें पूरी खबर..

विशिष्ट सेवा सम्मान-परम विशिष्ट सेवा सम्मान से नवाजे गए 92 सैन्य अधिकारी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5th June 2025 Updates
भारतीय सेना - फोटो : PTI

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित डिफेंस इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2025 (फेज-2) के दौरान सशस्त्र बलों, भारतीय तटरक्षक बल और सीमा सड़क संगठन के 92 अधिकारियों और जवानों को उनके असाधारण सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस समारोह में भारतीय सेना की वेस्टर्न कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार और सदर्न कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को देश के उच्चतम शांति कालीन सैन्य सम्मान परम विशिष्ट सेवा मेडल (पीवीएसएम) से नवाजा गया। पढ़ें पूरी खबर...

वॉशिंगटन में ऑपरेशन सिंदूर पर थरूर की दो टूक

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5th June 2025 Updates
कांग्रेस नेता शशि थरूर - फोटो : एक्स-@ShashiTharoor

आतंक के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति का संदेश लेकर भारतीय सांसद की टोली अमेरिका पहुंची, जिसका नेतृत्व कांग्रेस सांसद शशि थरूर कर रहें है। इस दौरान वॉशिंगटन डीसी स्थित नेशनल प्रेस क्लब में एक अहम बातचीत के दौरान शशि थरूर ने भारत की आतंकवाद के खिलाफ नीति, कश्मीर में विकास, पाकिस्तान की नापाक हरकतों और भारत की सैन्य कार्रवाई पर विस्तार से बात की। पढ़ें पूरी खबर..

दिल्ली में नवंबर 2026 से प्रवेश नहीं कर सकेंगी पेट्रोल-डीजल बसें

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5th June 2025 Updates
DTC cluster bus in New Delhi - फोटो : PTI

प्रदूषण पैदा करने वाले ईंधन (पेट्रोल व डीजल) से चलने वाली बसों को 1 नवंबर 2026 से राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने बुधवार को निर्देश दिया कि सिर्फ सीएनजी, बिजली या नवीनतम बीएस-6 डीजल जैसे स्वच्छ ईंधन पर चलने वाली बसों को ही प्रवेश मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर..

कोरोना के मामले बढ़ने पर केंद्र ने राज्यों को किया अलर्ट

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5th June 2025 Updates
कोरोना के मामले - फोटो : Freepik.com

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल के बाद केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, आइसोलेशन बेड और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आदेश जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर..

तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर रेलवे करेगा ये बड़ा बदलाव

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5th June 2025 Updates
तत्काल टिकट बुकिंग - फोटो : अमर उजाला
तत्काल रेलवे टिकटों की हो रही कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक ट्वीट में जानकारी दी है कि भारतीय रेलवे जल्द ही तत्काल टिकट बुकिंग के लिए ई-आधार सत्यापन की सुविधा शुरू करेगा। जिससे असली यात्री तत्काल टिकट की सुविधा का उपयोग कर सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विश्व पर्यावरण दिवस: आपदा के कारण घर छोड़ने वालों में तीसरी बड़ी आबादी भारतीय

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5th June 2025 Updates
विश्व पर्यावरण दिवस - फोटो : Amar Ujala
भारत में 2015 से 2024 के बीच बाढ़ और तूफानों जैसी प्राकृतिक आपदाओं की वजह से 3.2 करोड़ लोगों को अपने ही देश में अपने रहने की जगह बदलने को मजबूर होना पड़ा। अपने ही देश में दर-ब-दर होने वालों की यह संख्या दुनिया में तीसरी सबसे अधिक है। इस तरह के आबादी के विस्थापन में चीन पहला और फिलीपीन दूसरा देश है। विश्व पर्यावरण दिवस से पूर्व यह खुलासा जिनेवा स्थित आंतरिक विस्थापन निगरानी केंद्र (आईडीएमसी) की ताजा रिपोर्ट में हुआ है। पढ़ें पूरी खबर..

आतंक फैलाने वाले पाकिस्तान को यूएनएससी में बड़ी जिम्मेदारी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5th June 2025 Updates
यूएन मानवीय प्रमुख ने की इस्राइल की आलोचना - फोटो : ANI
पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की तालिबान प्रतिबंध समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गुयाना और रूस इस समिति के उपाध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे। यह समिति उन व्यक्तियों, समूहों और संस्थाओं की आर्थिक संपत्ति फ्रीज करने, यात्रा और हथियारों पर प्रतिबंध लगाने जैसे फैसले लेती है, जो अफगानिस्तान की शांति, स्थिरता और सुरक्षा के लिए खतरा माने जाते हैं। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed