फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre govt alerts states as corona cases rise, mock drill to be conducted at hospital level today

Covid: कोरोना के मामले बढ़ने पर केंद्र ने राज्यों को किया अलर्ट, आज अस्पताल स्तर पर कराई जाएगी मॉक-ड्रिल

Thu, 05 Jun 2025 03:55 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 05 Jun 2025 03:55 AM IST
सार

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पांच जून को अस्पताल स्तर पर मॉक ड्रिल कराने का फैसला लिया है। साथ ही राज्यों से निगरानी बढ़ाने के लिए भी कहा है।

विज्ञापन
Centre govt alerts states as corona cases rise, mock drill to be conducted at hospital level today
कोरोना के मामले - फोटो : Freepik.com

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल के बाद केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, आइसोलेशन बेड और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पांच जून को अस्पताल स्तर पर मॉक ड्रिल कराने का फैसला लिया है। साथ ही राज्यों से निगरानी बढ़ाने के लिए भी कहा है। जानकारी के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल के चलते बीते दो और तीन जून को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान संक्रमण प्रभावित सभी जिलों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों ने बताया कि देश में कुल सक्रिय मामले 4,302 हैं, जिनमें से पिछले 24 घंटों में 864 नए मामले सामने आए। ज्यादातर संक्रमण हल्के हैं और घर पर ही इलाज हो रहा है। इस साल अब तक कुल 44 मौतें हुई हैं, जिनमें अधिकतर मरीज पहले से अन्य बीमारियों से पीड़ित थे।  
विज्ञापन


निगरानी बढ़ाने के आदेश
बीते दो जून को सभी राज्यों में ऑक्सीजन आपूर्ति प्रणाली को लेकर हुई मॉक ड्रिल भी सफल रही है। इस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मंत्रालय ने तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल कराने और निगरानी बढ़ाने पर जोर देने के लिए राज्यों से कहा है। भारत की स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों ने मौजूदा तैयारियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Army: विशिष्ट सेवा सम्मान-परम विशिष्ट सेवा सम्मान से नवाजे गए 92 सैन्य अधिकारी; राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

हर राज्य जनता से करे अपील कोविड व्यवहार अपनाएं लोग
बैठक में सभी राज्यों से कहा है कि प्रत्येक क्षेत्र में लोगों को कोविड व्यवहार अपनाने की अपील की जाए। लोगों ने साल 2020 से 2022 तक इस व्यवहार को काफी अपनाया है और उससे संक्रमण को कमजोर भी किया है। ऐसे में फिर से लोगों को हाथ धोने, खांसी-छींकों के शिष्टाचार का पालन करने और बीमारी की स्थिति में भीड़भाड़ से बचने पर ध्यान देना होगा। लक्षण गंभीर होने पर तत्काल चिकित्सा सहायता लेने को कहा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि कोरोना संक्रमण को लेकर देश में अभी हालात चिंताजनक नहीं है। सभी प्रभावित जिलों के हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है। लोगों को किसी भी भयावह या खौफ पैदा करने वाली खबर पर भरोसा  नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- Bengaluru Stampede: जीत के जश्न के बीच चिन्नास्वामी के बाहर क्या हुआ कि मच गई भगदड़; जानें क्या थी मुख्य वजह  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed