फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan gets a big responsibility in the UNSC, has been made the chairman of the Taliban Sanctions Committee

UNSC: आतंक फैलाने वाले पाकिस्तान को यूएनएससी में बड़ी जिम्मेदारी, तालिबान प्रतिबंध कमेटी का बनाया गया अध्यक्ष

Wed, 04 Jun 2025 11:44 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 04 Jun 2025 11:44 PM IST
सार

आतंक का सरपरस्त पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अहम जिम्मेदारी मिली है। बता दें कि, पाकिस्तान को तालिबान प्रतिबंध समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पाकिस्तान को आतंकवाद रोधी समिति का उपाध्यक्ष भी बनाया गया है।

विज्ञापन
Pakistan gets a big responsibility in the UNSC, has been made the chairman of the Taliban Sanctions Committee
यूएन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की तालिबान प्रतिबंध समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गुयाना और रूस इस समिति के उपाध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे। यह समिति उन व्यक्तियों, समूहों और संस्थाओं की आर्थिक संपत्ति फ्रीज करने, यात्रा और हथियारों पर प्रतिबंध लगाने जैसे फैसले लेती है, जो अफगानिस्तान की शांति, स्थिरता और सुरक्षा के लिए खतरा माने जाते हैं। यह जिम्मेदारी मिलने के बाद पाकिस्तान अब तालिबान प्रतिबंध समिति से जुड़ी बैठकों की अध्यक्षता करेगा, सिफारिशें तैयार करेगा और सदस्यों के बीच सहमति बनाने में मदद करेगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Donald Trump: ट्रंप-पुतिन के बीच हुई बातचीत, रूस यूक्रेनी हमले का देगा जवाब; ईरान के परमाणु मुद्दे पर भी चर्चा
विज्ञापन


इसके अलावा पाकिस्तान को आतंकवाद रोधी समिति (1373 काउंटर टेररिज्म कमेटी) का उपाध्यक्ष भी बनाया गया है। अल्जीरिया को आतंकवाद रोधी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। फ्रांस और रूस को पाकिस्तान के साथ कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। आतंकवाद रोधी समिति के पास खुद से सजा देने या कार्रवाई करने का अधिकार नहीं है, लेकिन यह सदस्य देशों की गतिविधियों की निगरानी करती है और उन्हें सुझाव देती है कि वे आतंकवाद के खिलाफ क्या कदम उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Ukraine: 'रूस को रोकने के लिए जल्द करें एयर डिफेंस सिस्टम की आपूर्ति', जेलेंस्की की पश्चिमी देशों से अपील

'1988 समिति' के तौर पर भी जानी जाती है तालिबान प्रतिबंध समिति
तालिबान प्रतिबंध समिति को '1988 समिति' के तौर पर भी जाना जाता है। पहले यह समिति आईएसआईएल और अल-कायदा से जुड़े आतंकियों की निगरानी करती थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान को तालिबान पर प्रतिबंध लगाने वाली समिति की कमान मिलने के बाद अगर वह तालिबान के खिलाफ सख्त एक्शन लेता है तो इससे उसके संबंधों पर असर पड़ सकता है। पाकिस्तान को यह जिम्मेदारी ऐसे समय में मिली है, जब वह तालिबान से संबंध सुधारने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed