फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: आज पेश होगा बिहार का बजट, केंद्र सरकार जारी करेगी अक्तूबर-दिसंबर के जीडीपी आंकड़े

Tue, 28 Feb 2023 07:10 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 28 Feb 2023 07:10 AM IST
विज्ञापन
Top News headline today important and big news stories of 28 February-2023 updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी आज विधानसभा में राज्य का बजट पेश करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के बाद यह तीसरा बजट है, लेकिन असल में यह तीसरा बजट महागठबंधन सरकार का भी है। वहीं, केंद्र सरकार आज तीसरी तिमाही के जीडीपी के आंकड़े जारी करेगी। आरबीआई की ओर से नीतिगत दर (रेपो दर) में आक्रामक बढ़ोतरी के बीच कमजोर मांग की वजह से चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही यानी अक्तूबर-दिसंबर में देश की आर्थिक वृद्धि घटकर 5.5 फीसदी तक रह सकती है। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपने आवास पर तेलंगाना के नेताओं के साथ मंगलवार को एक समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी रणनीति तैयार करने पर चर्चा होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News headline today important and big news stories of 28 February-2023 updates on Amar Ujala
बिहार विधानसभा। - फोटो : सोशल मीडिया

आज पेश होगा बिहार का बजट
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के बाद यह तीसरा बजट है, लेकिन असल में यह तीसरा बजट महागठबंधन सरकार का भी है। महागठबंधन सरकार- 1 में दो बार बजट राजद कोटे से तत्कालीन वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने पेश किया था। महागठबंधन सरकार- 2 में वित्त मंत्री का प्रभार जदयू कोटे के मंत्री विजय कुमार चौधरी के पास है। तेजस्वी यादव के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए यह तीसरा बजट है। 
पढ़ें पूरी खबर...

Top News headline today important and big news stories of 28 February-2023 updates on Amar Ujala
जीडीपी (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : pixabay

सरकार आज जारी करेगी अक्तूबर-दिसंबर के जीडीपी आंकड़े
आरबीआई की ओर से नीतिगत दर (रेपो दर) में आक्रामक बढ़ोतरी के बीच कमजोर मांग की वजह से चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही यानी अक्तूबर-दिसंबर में देश की आर्थिक वृद्धि घटकर 5.5 फीसदी तक रह सकती है। सरकार मंगलवार को तीसरी तिमाही के जीडीपी के आंकड़े जारी करेगी। 2022-23 की दूसरी तिमाही में विकास दर 6.3 फीसदी रही थी।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News headline today important and big news stories of 28 February-2023 updates on Amar Ujala
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

तेलंगाना के नेताओं के साथ अमित शाह आज करेंगे समीक्षा बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपने आवास पर तेलंगाना के नेताओं के साथ मंगलवार को एक समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी रणनीति तैयार करने पर चर्चा होगी। भाजपा के एक शीर्ष सूत्र ने यह जानकारी दी है। सूत्र के मुताबिक, बैठक में तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंडी संजय कुमार, राज्य प्रभारी तरुण चुग और तेलंगाना भाजपा के अन्य नेता मौजूद रहेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News headline today important and big news stories of 28 February-2023 updates on Amar Ujala
गौतम अदाणी। - फोटो : ANI

गौतम अदाणी अमीरों की सूची में 38वें स्थान पर खिसके
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से लगातार शेयरों में गिरावट से अदाणी समूह के मालिक गौतम अदाणी अमीरों की सूची में सोमवार को 38वें स्थान पर खिसक गए। 24 जनवरी को रिपोर्ट आने से पहले वह दूसरे स्थान पर थे। इस अवधि में उनकी संपत्ति 120 अरब डॉलर से घटकर 33 अरब डॉलर रह गई है। फरवरी, 2021 के बाद उनकी संपत्ति का यह निचला स्तर है।
पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed