Alien Life: अंतरिक्ष में इन जगहों पर हो सकते हैं एलियन, इंसानों का कर रहे इंतजार, जानिए कहां हैं परग्रही जीव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगल पर जीवन की संभावना
वैज्ञानिकों का मानना है कि मंगल की सतह के नीचे जीवन होने की संभावना है। मंगल ग्रह पर नासा का पर्सीवरेंस रोवर मौजूद है जिसने हाल ही में चट्टानों के सैंपल लिए हैं। इस जगह पर कभी पानी था। इसकी वजह से माना जा रहा है कि लाल ग्रह पर जीवन संभव हो सकता है। मंगल की यह सैंपल ट्यूब 2030 तक धरती पर लौटकर आएगी। इसके बाद पता चला कि मंगल ग्रह पर क्या अभी भी माइक्रोबियल जीवन है?
शनि ग्रह का सबसे बड़ा चंद्रमा एन्सेलाडस पूरी तरह से बर्फ से ढका है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इसकी सतह के नीचे जीवन पनप सकता है। दरअसल चंद्रमा एन्सेलाडस बर्फीली सतह के नीचे पानी है। कई बार ऐसा होता है कि सतह से निकल कर अंतरिक्ष में चला जाता है। इसके अलावा नाइट्रोन और ऑक्सीजन भी निकलते हैं जो धरती पर जीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं।
बृहस्पति ग्रह के चंद्रमा यूरोपा पर भी एलियन जीवन हो सकता है। ग्रह की सतह पर बर्फ है, लेकिन इसके नीचे का पानी नमकीन है। यह पानी समय-समय पर ऊपर आता है और बर्फ बन जाता है। वैज्ञानिक मानते हैं कि यह एक चक्र है।
Aliens News: इस शहर में रोज आते हैं एलियंस! हजारों लोगों ने किया दावा, जानिए आखिर क्या है सच
नेप्चून ग्रह का ट्राइटन सबसे बड़ा चांद है जिसकी सतह पर छेद हैं। इन छेद से नाइट्रोजन गैस बाहर आती रहती है और यह भी एक ठंडा इलाका है। इसके पीछे की वजह से सूर्य से इसकी दूरी है। इसके ज्यादातर सतह का निर्माण जमी नाइट्रोजन से बना है।