Top News: पीएम मोदी गुजरात में कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, जयशंकर ने कनाडा से जानकारी साझा करने को कहा
Top News: पीएम मोदी गुजरात में कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, जयशंकर ने कनाडा से जानकारी साझा करने को कहा Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 September 2023 Updates On Amar Ujala
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अहमदाबाद के साइंस सिटी में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद पीएम मोदी छोटा उदयपुर में 5,200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वहीं, अमेरिका के दौरे पर गए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कनाडाई पक्ष को आश्वासन दिया कि अगर वे खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के संबंध में विशिष्ट जानकारी प्रदान करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। मणिपुर में दो छात्रों की हत्या की जांच के लिए सीबीआई के विशेष निदेशक अजय भटनागर के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम आज विशेष उड़ान से इंफाल पहुंचेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
वाइब्रेंट गुजरात समिट: कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर हैं। वह आज अहमदाबाद के साइंस सिटी में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के 20 वर्ष होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम में पहुंचेंगे। पढ़ें पूरी खबर
आतंकी निज्जर हत्याकांड: कनाडा के आरोपों पर जयशंकर का बड़ा बयान
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कनाडाई पक्ष को आश्वासन दिया कि अगर वे खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के संबंध में विशिष्ट जानकारी प्रदान करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम इसे देखने के लिए खुले हैं। पढ़ें पूरी खबर
मणिपुर: सीबीआई करेगी छात्रों की हत्या मामले की जांच
मणिपुर में दो छात्रों की हत्या के बाद एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। राज्य सरकार ने मंगलवार को एक बार फिर से पांच दिनों के लिए इंटरनेट सुविधाएं निलंबित कर दिया है। खबर है कि दो छात्रों की हत्या की जांच सीबीआई टीम करेगी। सीबीआई के विशेष निदेशक अजय भटनागर के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम बुधवार को विशेष उड़ान से इंफाल पहुंचेगी। पढ़ें पूरी खबर
भारत-कनाडा विवाद: अमेरिका ने दोहराया- निष्पक्ष जांच की जरूरत
खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड को लेकर भारत और कनाडा के बीच जारी विवाद पर अमेरिका ने एक बार फिर बयान दिया है। कनाडा की ओर से भारत पर लगाए आरोपों को चिंता का विषय बताते हुए अमेरिकी विदेश विभाग ने अपना रुख दोहराते हुए कहा कि नई दिल्ली को जांच में सहयोग करने चाहिए। पढ़ें पूरी खबर
कनाडा: हाउस ऑफ कॉमन्स के स्पीकर एंथनी रोटा ने दिया इस्तीफा
कनाडा की संसद के निचले सदन के स्पीकर एंथनी रोटा ने मंगलवार को इस्तीफे की घोषणा की है। दरअसल, हाउस ऑफ कॉमन्स में एक पूर्व नाजी सैनिक का सम्मान करने पर बवाल खड़ा हो गया है। इससे पहले प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताया था। पढ़ें पूरी खबर
जियाउल हक हत्याकांड: राजा भैया की भूमिका की जांच करेगी सीबीआई
यूपी के पुलिस उप अधीक्षक (डीएसपी) जियाउल हक की हत्या में विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की भूमिका की जांच सीबीआई करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को दरकिनार कर दिया, जिसमें राजा भैया सहित पांच के खिलाफ सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट खारिज करने के ट्रायल कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी थी। पढ़ें पूरी खबर
उत्पीड़न का आरोप लगा पाकिस्तान भागे भारतीय पिता-पुत्र
अवैध रूप से पाकिस्तान में प्रवेश करने वाले एक भारतीय पिता-पुत्र ने दावा किया है कि उन्होंने धार्मिक उत्पीड़न से बचने के लिए नई दिल्ली में अपना घर छोड़कर पलायन किया है। मोहम्मद हसनैन और उसके बेटे इशाक आमिर ने पाकिस्तान-अफगान सीमा से अवैध रूप से पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के चमन इलाके में घुसपैठ की। पढ़ें पूरी खबर
यूपीआई से पहली छमाही में 83.17 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन
यूपीआई के जरिये लेनदेन इस साल की पहली छमाही यानी जनवरी-जून अवधि में बढ़कर 83.17 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। यह एक साल पहले की समान अवधि के 56.59 लाख करोड़ रुपये से 47 फीसदी ज्यादा है। पढ़ें पूरी खबर
इसरो चीफ बोले- चंद्र मिशन के बाद शुक्र ग्रह पर अंतरिक्ष एजेंसी की नजर
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) प्रमुख एस सोमनाथ ने मंगलवार को कहा कि चंद्र मिशन की सफलता के बाद इसरो का फोकस लुप्त हो रहे तारों और बाह्य ग्रहों के रहस्यों को खोलने पर है। वह भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (आईएनएसए) द्वारा आयोजित एक व्याख्यान में बोल रहे थे। पढ़ें पूरी खबर