Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Violence News update CBI Team led by Special Director Ajay Bhatnagar to investigate students killing

मणिपुर: सीबीआई करेगी छात्रों की हत्या मामले की जांच, विशेष निदेशक भटनागर के नेतृत्व में इंफाल पहुंची टीम

Wed, 27 Sep 2023 12:52 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 27 Sep 2023 12:52 AM IST
सार

सूत्रों ने बताया कि सीबीआई में दूसरे नंबर के अधिकारी अजय भटनागर के नेतृत्व वाली टीम में संयुक्त निदेशक घनश्याम उपाध्याय भी होंगे, जो इंफाल में डेरा डाले हुए हैं। जांच टीम में ऐसे अधिकारी शामिल होंगे जिनके पास विशेष अपराध, पूछताछ और तकनीकी निगरानी में विशेषज्ञता होगी। 

विज्ञापन
Manipur Violence News update CBI Team led by Special Director Ajay Bhatnagar to investigate students killing
Manipur Clash - फोटो : Social Media

विस्तार

मणिपुर में दो छात्रों की हत्या के बाद एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। हत्याओं के विरोध में इंफाल में विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया। इसमें करीब 45 लोग घायल हो गए। तनाव के बाद राज्य में फिर इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी गई है। राज्य सरकार ने दो छात्रों की हत्या की जांच सीबीआई को सौंप दी है। सीबीआई के विशेष निदेशक अजय भटनागर के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम बुधवार को विशेष उड़ान से इंफाल पहुंची है। मणिपुर सरकार द्वारा मामला सीबीआई को सौंपे जाने के कुछ घंटों के भीतर जांच टीम भेजने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी में दूसरे नंबर के अधिकारी भटनागर के नेतृत्व वाली टीम में संयुक्त निदेशक घनश्याम उपाध्याय भी होंगे, जो फिलहाल इंफाल में डेरा डाले हुए हैं। जांच टीम में ऐसे अधिकारी शामिल होंगे जिनके पास विशेष अपराध, पूछताछ और तकनीकी निगरानी में विशेषज्ञता होगी। सीबीआई की विशिष्ट केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के विशेषज्ञ भी टीम में शामिल होंगे।
विज्ञापन


इससे पहले, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि लापता छात्रों की दुखद मौत को लेकर वह राज्य के लोगों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि अपराधियों को पकड़ने के लिए राज्य और केंद्र सरकार मिलकर काम कर रहे हैं। मामले की जांच में तेजी लाने के लिए, सीबीआई निदेशक एक विशेष टीम के साथ बुधवार सुबह विशेष उड़ान से इंफाल पहुंचेंगे। उनकी उपस्थिति इस मामले को तेजी से हल करने के लिए अधिकारियों की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। सीएम ने कहा कि वह अपराधियों का पता लगाने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाने के लिए लगातार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात जुलाई से लापता थे दोनों छात्रों
सात जुलाई से लापता दो छात्रों- फिजाम हेमजीत (20) और हिजाम लिनथोइंगंबी (17) के शवों की तस्वीरें सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। एक तस्वीर में कथित तौर पर छात्रों को दो हथियारबंद लोगों के साथ दिखाया गया था और दूसरे में दो शव दिख रहे थे। इससे पहले पुलिस ने कहा था कि दोनों छात्रों के मोबाइल हैंडसेट की आखिरी लोकेशन चुराचांदपुर जिले के लमदान में पाई गई थी।


तस्वीरें वायरल होने के बाद इंफाल में विरोध प्रदर्शन
छात्रों के शव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इंफाल में विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों ने सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को सुरक्षा बलों ने रोकने का प्रयास किया। इसके बाद छात्र उग्र हो गए। सुरक्षा बलों ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया, जिसमें करीब 45 लोग घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर छात्राएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed