फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Transactions worth Rs 83.17 lakh crore through UPI in first half, collection of Rs 303 billion from e-toll

डिजिटल भुगतान: यूपीआई से पहली छमाही में 83.17 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन, ई-टोल से 303 अरब का संग्रह

Wed, 27 Sep 2023 05:14 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरोUP
अमर उजाला ब्यूरोUP Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 27 Sep 2023 05:14 AM IST
सार

यूपीआई के जरिये लेनदेन इस साल की पहली छमाही यानी जनवरी-जून अवधि में बढ़कर 83.17 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। यह एक साल पहले की समान अवधि के 56.59 लाख करोड़ रुपये से 47 फीसदी ज्यादा है। 

विज्ञापन
Transactions worth Rs 83.17 lakh crore through UPI in first half, collection of Rs 303 billion from e-toll
UPI - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपीआई के जरिये लेनदेन इस साल की पहली छमाही यानी जनवरी-जून अवधि में बढ़कर 83.17 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। यह एक साल पहले की समान अवधि के 56.59 लाख करोड़ रुपये से 47 फीसदी ज्यादा है। वर्ल्डलाइन की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पहली छमाही में कुल 51.91 अरब यूपीआई लेनदेन हुए, जो सालाना आधार पर 62 फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन


खास बात है कि सिर्फ अगस्त में यूपीआई के जरिये डिजिटल भुगतान की संख्या कई गुना बढ़कर 10 अरब पहुंच गई। रिपोर्ट के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह के रूप में सरकार को जनवरी-जून, 2023 में 303.4 अरब रुपये की कमाई हुई। यह आंकड़ा एक साल पहले की समान अवधि के 242.2 अरब डॉलर से 25.3 फीसदी अधिक है। 
विज्ञापन


क्रेडिट कार्ड से 1.55 अरब लेनदेन
रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल की पहली छमाही में क्रेडिट कार्ड के जरिये 7.94 लाख करोड़ रुपये के 1.550 अरब लेनदेन हुए। डेबिट कार्ड से 3.17 लाख करोड़ रुपये के 1.379 अरब लेनदेन हुए। यूपीआई के जरिये ग्राहकों से दुकानदारों (पी2एम) को किए गए लेनदेन की संख्या बढ़कर 29.15 अरब पहुंच गई, जिसमें 19.18 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन हुए। यूपीआई पी2पी (पर्सन2पर्सन) से लेनदेन की संख्या 22.75 अरब पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


औसत लेनदेन 1,774 रुपये
रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी-जून के दौरान यूपीआई के जरिये औसत 1,774 रुपये का लेनदेन हुआ। यूपीआई पी2पी में औसत लेनदेन का आकार 2,812 रुपये और यूपीआई पी2एम में यह 659 रुपये रहा। इससे पता चलता है कि अब लोग कम राशि का लेनदेन भी यूपीआई के जरिये करना पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed