फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Gujarat visit celebration of 20 years of Vibrant Gujarat Global Summit in Ahmedabad News updates

Gujarat: वाइब्रेंट गुजरात समिट के कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Wed, 27 Sep 2023 04:44 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 27 Sep 2023 04:44 AM IST
सार

पीएम मोदी ने एक बयान में कहा कि वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट को शुरू हुए 20 साल पूरे हो गए हैं। इन दो दशकों में गुजरात की यह पहल कई मायनों में देश के लिए मार्गदर्शक और पथ-प्रवर्तक रही है।
 

विज्ञापन
PM Modi Gujarat visit celebration of 20 years of Vibrant Gujarat Global Summit in Ahmedabad News updates
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर हैं। वह आज अहमदाबाद के साइंस सिटी में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम में पहुंचेंगे। कार्यक्रम में उद्योग संघों, व्यापार और वाणिज्य के क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों, युवा उद्यमियों, उच्च और तकनीकी शिक्षा महाविद्यालयों के छात्रों सहित अन्य लोगों की भागीदारी होगी।

विज्ञापन


वहीं, पीएम मोदी दोपहर करीब 12.45 बजे छोटा उदयपुर के बोडेली जाएंगे, जहां वह 5,200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सरकारी बयान में कहा गया है कि पीएम मोदी बुधवार को गुजरात के छोटा उदयपुर में 22 जिलों के ग्रामीण इलाकों में वाई-फाई सुविधाओं सहित 5,206 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। गुजरात सरकार ने एक बयान में कहा कि पीएम मोदी मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के तहत 4,505 करोड़ की परियोजना का शुभारंभ के साथ अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहला वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2003 में हुआ था। देश की पहली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के 20 साल पूरे हो गए हैं। पीएम मोदी ने एक बयान में कहा कि वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट को शुरू हुए 20 साल पूरे हो गए हैं। इन दो दशकों में गुजरात की यह पहल कई मायनों में देश के लिए मार्गदर्शक और पथ-प्रवर्तक रही है। पीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम ने यह दिखाया है कि उच्च विचार महत्वपूर्ण प्रभाव डालने के लिए सबसे पहला कदम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस समिट ने पूरे देश में एक राष्ट्रीय प्रतिमान स्थापित किया है जिसका कई राज्यों ने सफलतापूर्वक अनुसरण भी किया है। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था और मजबूत हुई है। हमेश की तरह, वाइब्रेंट गुजरात समिट आत्मनिर्भर भारत के लिए समृद्ध गुजरात के लक्ष्य के साथ नई ऊंचाइयों को हासिल करने की ओर आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed