{"_id":"651347b975a56e904a011425","slug":"india-canada-row-update-us-reiterated-its-stand-says-indian-govt-should-cooperate-in-investigation-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-कनाडा विवाद: अमेरिका ने दोहराया अपना रुख, कहा- निष्पक्ष जांच की जरूरत, नई दिल्ली को सहयोग करना चाहिए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत-कनाडा विवाद: अमेरिका ने दोहराया अपना रुख, कहा- निष्पक्ष जांच की जरूरत, नई दिल्ली को सहयोग करना चाहिए
Wed, 27 Sep 2023 02:39 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: गुलाम अहमद
Updated Wed, 27 Sep 2023 02:39 AM IST
सार
भारत-कनाडा संबंधों और अमेरिका-भारत संबंधों पर इसके प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर मिलर ने कहा कि भारत अब भी अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण भागीदार है, लेकिन इस मामले पर अमेरिका नई दिल्ली से कनाडाई सरकार की जांच में सहयोग करने का अनुरोध कर रहा है।
विज्ञापन
मैथ्यू मिलर, प्रवक्ता, अमेरिकी विदेश विभाग।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड को लेकर भारत और कनाडा के बीच जारी विवाद पर अमेरिका ने एक बार फिर बयान दिया है। कनाडा की ओर से भारत पर लगाए आरोपों को चिंता का विषय बताते हुए अमेरिकी विदेश विभाग ने अपना रुख दोहराते हुए कहा कि नई दिल्ली को जांच में सहयोग करने चाहिए।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि इस मामले में पूर्ण और निष्पक्ष जांच की जरूरत है। मिलर ने कहा, हमने कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों पर गौर किया है। हम इससे काफी चिंतित हैं। हमें लगता है कि इन आरोपों की पूर्ण और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कनाडाई सरकार ने कहा है कि वह ऐसा करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मानना है कि भारत सरकार को इसमें सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
भारत-कनाडा संबंधों और अमेरिका-भारत संबंधों पर इसके प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर मिलर ने कहा कि भारत अब भी अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण भागीदार है, लेकिन इस मामले पर अमेरिका नई दिल्ली से कनाडाई सरकार की जांच में सहयोग करने का अनुरोध कर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, हम कनाडा की स्थिति को लेकर काफी चिंतित हैं। हमने अपने कनाडाई समकक्षों के साथ घनिष्ठ रूप से सहयोग किया है। हमने भारत से इस जांच में सहयोग करने का आग्रह किया है और हम ऐसा करना जारी रखेंगे। भारत अब भी अमेरिका का एक महत्वपूर्ण भागीदार है। हम कई मुद्दों पर भारत के साथ काम करते हैं, लेकिन निश्चित रूप से इस मामले पर हम उनसे कनाडाई जांच में सहयोग करने का आग्रह करते हैं।
बीते दिनों अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी कहा था कि वाशिंगटन कनाडा के आरोपों को लेकर काफी चिंतित है और इस मामले में जवाबदेही देखना चाहता है। ब्लिंकन ने कहा था कि अमेरिका ने सीधे तौर पर भारत सरकार से बातचीत की है।
भारत-कनाडा के बीच अच्छे संबंध का अमेरिका हिमायती
भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका को भारत और कनाडा दोनों देशों की बराबर परवाह है। दोनों देशों के साथ अमेरिका के मजबूत रिश्ते हैं, साथ ही अमेरिका दोनों (भारत-कनाडा) के बीच अच्छे संबंधों का हिमायती है। नई दिल्ली में हिंद-प्रशांत सेना प्रमुख सम्मेलन (आईपीएसी) के सह-मेजबान के तौर पर मानेकशॉ केंद्र पर 30 देशों की सेनाओं के प्रतिनिधियों को संबोधित करने के बाद उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए तय करना जरूरी है कि देशों की संप्रभुता और सुरक्षा को गंभीरता से लिया जाए। इसके साथ ही हमारे रिश्तों की संभावनाओं को भी गंभीरता से लेना चाहिए।
कनाडाई राजदूत ने भारत पर बोला हमला
वहीं, संयुक्त राष्ट्र में कनाडा के राजदूत बॉब रे ने फिर परोक्ष रूप से भारत पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विदेशी दखल के कारण लोकतंत्र खतरे में पड़ जाते हैं और देशों के बीच के संबंधों के नियम राजनीतिक सुविधा से नहीं बदले जा सकते। उन्होंने कहा, इसके साथ ही जब हम समानता के महत्व पर बेहद जोर देते हैं तो हमें मुक्त और लोकतांत्रिक समाजों के मूल्यों को भी बनाए रखना चाहिए। यदि हम उन नियमों पर टिके नहीं रहे, जिनपर हम पहले सहमत हुए हैं तो हमारे मुक्त और खुले समाज का ताना-बाना बिखरने लगेगा।