फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 January 2025 Updates On Amar Ujala

Top News: आज दिल्ली में AAP घोषणा-पत्र जारी करेगी; अमित शाह महाकुंभ में लगाएंगे डुबकी; ठंड से राहत के आसार

Mon, 27 Jan 2025 06:59 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 27 Jan 2025 06:59 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 January 2025 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी सोमवार को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। जानकारी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल दोपहर 12 बजे आप का मैनिफेस्टो जारी करेंगे। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को 'संकल्प पत्र' को जारी किया। भाजपा ने तीन चरणों में अपना संकल्प पत्र किया है। जिसमें दिल्ली की जनता से कई वादे किए गए हैं। इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को महाकुंभ मेले में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जाएंगे। वहां वह त्रिवेणी संगम के पवित्र जल में डुबकी लगाएंगे। इसके अलावा, दिल्ली में बीते आठ वर्षों में पहली बार रविवार को गणतंत्र दिवस पर मौसम सबसे गर्म रहा और अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। इससे पहले 26 जनवरी 2017 को राजधानी में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 January 2025 Updates On Amar Ujala
अरविंद केजरीवाल - फोटो : x/aap

आज दिल्ली में AAP घोषणा-पत्र जारी करेगी
दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी सोमवार को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। जानकारी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल दोपहर 12 बजे आप का मैनिफेस्टो जारी करेंगे। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को 'संकल्प पत्र' को जारी किया। भाजपा ने तीन चरणों में अपना संकल्प पत्र किया है। जिसमें दिल्ली की जनता से कई वादे किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 January 2025 Updates On Amar Ujala
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

गृह मंत्री अमित शाह आज महाकुंभ में लगाएंगे डुबकी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को महाकुंभ मेले में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जाएंगे। वहां वह त्रिवेणी संगम के पवित्र जल में डुबकी लगाएंगे। बता दें कि त्रिवेणी संगम में गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियां मिलती हैं। इसके अलावा, महाकुंभ मेला दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागमों में से एक है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 January 2025 Updates On Amar Ujala
गणतंत्र दिवस 2025 - फोटो : PTI

बीते आठ वर्ष में सबसे गर्म रहा गणतंत्र दिवस पर मौसम
दिल्ली में बीते आठ वर्षों में पहली बार रविवार को गणतंत्र दिवस पर मौसम सबसे गर्म रहा और अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। इससे पहले 26 जनवरी 2017 को राजधानी में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 January 2025 Updates On Amar Ujala
महाकुंभ नगर संगम तट पर स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
दो सप्ताह में 13.21 करोड़ श्रद्धालु लगा चुके आस्था की डुबकी
आज महाकुंभ का 15वां दिन है। दो दिन बाद मौनी अमावस्या पर दूसरा अमृत स्नान है इसलिए मेले में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं, दो सप्ताह में 13.21 करोड़ श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 January 2025 Updates On Amar Ujala
हैती के अंतरिम राष्ट्रपति लेस्ली वोल्टेयर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एक्स@@leslievoltaire / एएनआई

Haiti Crisis: ट्रंप की योजनाएं विनाशकारी: हैती के अंतरिम राष्ट्रपति 
उत्तरी अटलांटिक महासागर में कैरेबियन सागर के आसपास बसे देश हैती के शीर्ष नेता ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की योजनाएं उनके देश के लिए विनाशकारी साबित होंगी। हैती में पूर्णकालिक सरकार बनने से पहले राष्ट्रपति परिषद के अध्यक्ष लेस्ली वोल्टेयर ने कहा कि सहायता मिलने वाले कार्यक्रम को बंद करने, प्रवासियों को निर्वासित करने और शरणार्थियों पर रोक लगाने जैसे फैसलों से किसी का भला नहीं होने वाला। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 January 2025 Updates On Amar Ujala
एट होम सेरेमनी - फोटो : पीआईबी/अमर उजाला

राष्ट्रपति भवन में परोसे गए दक्षिण भारतीय व्यंजन
गणतंत्र दिवस की संध्या पर रविवार को एट होम सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेहमानों की मेजबानी की। इस दौरान मुख्य रूप से दक्षिण भारतीय व्यंजन परोसे गए। यह कार्यक्रम सांस्कृतिक विविधता पर भी केंद्रित रहा। पढ़ें पूरी खबर... 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 January 2025 Updates On Amar Ujala
यूसीसी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में आज लागू होगा UCC
उत्तराखंड में ढाई साल की तैयारियों के बाद आज समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मुख्य सेवक सदन में यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए शासन स्तर से तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। गृह सचिव की ओर से शनिवार को इसके संबंध में पत्र भी जारी कर दिया गया था। इसी के साथ समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 January 2025 Updates On Amar Ujala
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

US: ट्रंप का फरमान मानने से कोलंबिया का इनकार; निर्वासन उड़ानों को अस्वीकार किया
क्षिणी अमेरिकी देश कोलंबिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फरमान मानने से इनकार कर दिया है। मामला अवैध प्रवासियों के विमानों को अपने देश में लैंड करने देने का है। कोलंबिया की सरकार ने प्रवासियों को लाने वाली दो उड़ानों को अस्वीकार कर दिया है। इस फैसले से भड़की अमेरिकी सरकार ने कोलंबिया के खिलाफ शुल्क, वीजा प्रतिबंध और अन्य जवाबी कदम उठाने का एलान किया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 January 2025 Updates On Amar Ujala
कांगो फ्लैग - फोटो : सोशल मीडिया

कांगो के सबसे बड़े शहर गोमा में घुसे एम23 विद्रोही
कांगो में एम23 विद्रोही और सहयोगी रवांडा सेना रविवार को गोमा के बाहरी इलाकों में घुस गए, जिसके कारण पूर्वी कांगों के मुख्य शहर गोमा का हवाई अड्डा बंद कर दिया गया। कांगो में संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हजारों लोग लड़ाई से भाग रहे हैं, जिसमें कम से कम 13 शांति सैनिकों की भी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 January 2025 Updates On Amar Ujala
अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम - फोटो : एएनआई

यूएस कैपिटल के हमलावरों को माफ करना गलत संदेश देता है: लिंडसे ग्राहम
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2021 में अमेरिकी कैपिटल पर हमला करने वाले दंगाइयों को माफ कर दिया है। इस पर उनके करीबी सहयोगी लिंडसे ग्राहम ने कहा है कि हमलावरों को माफ करने से गलत संदेश जाता है। उन्होंने भविष्य में ऐसे ही और व्यापक क्षमादान के फैसलों के भावी परिणामों को लेकर भी चिंता व्यक्त की। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 January 2025 Updates On Amar Ujala
क्रिस मार्टिन - फोटो : इंस्टाग्राम

ब्रिटिश सिंगर क्रिस मार्टिन ने गाया ‘वंदे मातरम’
कोल्डप्ले के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन ने रविवार को अपने अहमदाबाद कॉन्सर्ट के दौरान भारतीयों का दिल जीत लिया। उन्होंने अपने प्रदर्शन के दौरान 'वंदे मातरम' और 'मां तुझे सलाम' गाकर 76वें गणतंत्र दिवस के पर शुभकामनाएं दी। उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया, जिसके बाद तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा कॉन्सर्ट गूंज उठा। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 January 2025 Updates On Amar Ujala
वैष्णवी शर्मा - फोटो : ICC

Women's U19 T20 WC: भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने दर्ज की लगातार चौथी जीत
वैष्णवी शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने टी20 विश्व कप में लगातार चौथी जीत दर्ज की। वैष्णवी ने इस मैच में 15 रन देकर चार विकेट लिए। भारत ने सुपर सिक्स चरण में बांग्लादेश को 20 ओवर में आठ विकेट पर महज 64 रन पर रोकने के बाद 7.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल किया और आठ विकेट से जीत दर्ज की। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed