फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather: The weather on Republic Day was the hottest in the last eight years.

Delhi Weather : बीते आठ वर्ष में सबसे गर्म रहा गणतंत्र दिवस पर मौसम, कल सक्रिय हो सकता है नया पश्चिमी विक्षोभ

Mon, 27 Jan 2025 01:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 27 Jan 2025 01:23 AM IST
सार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। इससे पहले 26 जनवरी 2017 को राजधानी में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Delhi Weather: The weather on Republic Day was the hottest in the last eight years.
गणतंत्र दिवस 2025 - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली में बीते आठ वर्षों में पहली बार रविवार को गणतंत्र दिवस पर मौसम सबसे गर्म रहा और अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। इससे पहले 26 जनवरी 2017 को राजधानी में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


पिछले कुछ वर्षों में 26 जनवरी को दिल्ली के तापमान में काफ़ी उतार-चढ़ाव आया है। वर्ष 1991 से इस दिन का अधिकतम दीर्घावधि औसत (एलपीए) 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा है, लेकिन हाल के वर्षों में तापमान ठंडा रहा है। 2024 में तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस, 2023 में 17.3 डिग्री सेल्सियस और 2022 में 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


आईएमडी ने दिल्ली में लगातार सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किए जाने का कारण साफ आसमान और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं बताया।

‘स्काईमेट’ के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा, "हाल ही में पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने के बावजूद, दिन में धूप खिलने के कारण दिल्ली में अधिकतम तापमान पर अपेक्षाकृत कोई असर नहीं पड़ा है।" हालांकि, साफ आसमान रहने और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। इससे पहले शनिवार को 8.6 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार को 9.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। 28 जनवरी से एक नये पश्चिमी विक्षोभ के इस क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और वृद्धि होगी।

आईएमडी के अनुसार, सप्ताहांत तक न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 216 रहा, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। शनिवार को एक्यूआई 174 दर्ज किया गया था।

दिल्ली के लिए प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (ईडब्ल्यूएस) के अनुसार, 27 और 28 जनवरी को एक्यूआई का स्तर 'खराब' श्रेणी में रहने का अनुमान है, तथा 29 जनवरी तक यह 'बहुत खराब' श्रेणी में चला जाएगा।


शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed