{"_id":"67967abda6de05c25a0b21db","slug":"amit-shah-prayagraj-visit-updates-mahakumbh-2025-holy-dip-know-full-schedule-and-news-in-hindi-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah: आज प्रयागराज जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह; महाकुंभ में लगाएंगे डुबकी, जानिए पूरा कार्यक्रम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amit Shah: आज प्रयागराज जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह; महाकुंभ में लगाएंगे डुबकी, जानिए पूरा कार्यक्रम
Sun, 26 Jan 2025 11:41 PM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sun, 26 Jan 2025 11:41 PM IST
सार
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वह प्रयागराज में महाकुंभ में डुबकी लगाने और पूजा करने तथा पूज्य संतों से मिलने के लिए उत्साहित हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को महाकुंभ मेले में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जाएंगे। वहां वह त्रिवेणी संगम के पवित्र जल में डुबकी लगाएंगे। बता दें कि त्रिवेणी संगम में गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियां मिलती हैं। इसके अलावा, महाकुंभ मेला दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागमों में से एक है।
विज्ञापन
अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर महाकुंभ जाने की दी जानकारी
अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'सनातन धर्म का महाकुंभ, जो पूरी दुनिया को समानता और सद्भाव का संदेश देता है, न केवल एक तीर्थ स्थल है, बल्कि देश की विविधता, आस्था और ज्ञान परंपरा का संगम भी है। मैं कल प्रयागराज में महाकुंभ में डुबकी लगाने और पूजा करने तथा पूज्य संतों से मिलने के लिए उत्साहित हूं।'
विज्ञापन
कई संतों से मिलेंगे गृह मंत्री शाह
महाकुंभ मेले में गृह मंत्री शाह के पुरी के शंकराचार्य और द्वारका के शंकराचार्य सहित कई संतों से मिलने की उम्मीद है। महाकुंभ 13 जनवरी को शुरू हुआ और 26 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन