{"_id":"6afca7e5b7d9666c81029de3","slug":"ramdas-athawale-demands-fir-cbi-probe-ajit-pawar-plane-crash-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजित पवार विमान हादसा: रामदास अठावले ने की सीबीआई जांच की मांग, कहा- साजिश या छेड़छाड़ हुई तो सामने आए सच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अजित पवार विमान हादसा: रामदास अठावले ने की सीबीआई जांच की मांग, कहा- साजिश या छेड़छाड़ हुई तो सामने आए सच
Wed, 18 Nov 2026 12:45 AM IST
देवेश त्रिपाठी
पीटीआई, पालघर
पीटीआई, पालघर
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:45 AM IST
सार
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने अजित पवार की जान लेने वाले विमान हादसे की गहन और पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि मामले में जल्द एफआईआर दर्ज होनी चाहिए और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सीबीआई जांच के लिए कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने उस विमान हादसे की गहन जांच कराने और मामले में जल्द एफआईआर दर्ज करने की मांग की, जिसमें अजित पवार का निधन हो गया था। उन्होंने कहा कि अगर हादसे के पीछे किसी तरह की साजिश या छेड़छाड़ थी तो इसका खुलासा होना चाहिए।
मंगलवार को पालघर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अठावले ने कहा कि शुरुआती दौर में कुछ लोगों की ओर से लगाए गए आरोपों के ठोस आधार नहीं हो सकते, लेकिन सच्चाई सामने लाने के लिए जल्द और पारदर्शी जांच जरूरी है। उन्होंने कहा, "कुछ आरोपों में सच्चाई नहीं है, लेकिन मेरा मानना है कि जांच जल्द से जल्द पूरी होनी चाहिए। अजितदादा पवार के इस तरह के दुश्मन नहीं थे और उनके खिलाफ ऐसी कोई योजना नहीं थी।"
अठावले ने की सीबीआई को जांच सौंपने की मांग
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख अठावले ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने की मांग की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने पुणे में बैठक के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस मामले की जानकारी दी है और जांच में तेजी लाने की बात भी कही है।
विज्ञापन
अठावले ने एफआईआर दर्ज करने में देरी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस पर ध्यान देना चाहिए, ताकि जल्द एफआईआर दर्ज हो और जांच में तेजी आए। उन्होंने कहा, "अगर इस मामले में कोई साजिश या गलत गतिविधि शामिल थी तो उसे सामने लाया जाना चाहिए।"
28 जनवरी को हुआ था विमान हादसा
वीएसआर वेंचर्स द्वारा संचालित लियरजेट 45 विमान 28 जनवरी को महाराष्ट्र के पुणे जिले में बारामती हवाई पट्टी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हुई थी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार और कुछ अन्य नेताओं ने हादसे से पहले की घटनाओं के क्रम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह दुर्घटना नहीं, बल्कि साजिश का नतीजा हो सकती है।
महायुति में छोटे दलों की स्थिति पर भी जताई नाराजगी
इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अठावले ने महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में छोटे सहयोगी दलों की स्थिति पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने राजनीतिक गठबंधनों की तुलना करते हुए कहा कि भाजपा के साथ रहने के दौरान छोटे सहयोगी दलों को दरकिनार किए जाने का अनुभव हुआ, जबकि पहले कांग्रेस के साथ गठबंधन में उन्हें उचित सम्मान और भागीदारी मिलती थी।