{"_id":"67968638e15dba7d1c044175","slug":"congo-unrest-updates-m23-rebels-enter-munigi-goma-airport-closed-news-in-hindi-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congo Unrest: मध्य अफ्रीकी देश में चरम पर बवाल, सबसे बड़े शहर गोमा पर M23 विद्रोहियों का कब्जा; हवाई अड्डा बंद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Congo Unrest: मध्य अफ्रीकी देश में चरम पर बवाल, सबसे बड़े शहर गोमा पर M23 विद्रोहियों का कब्जा; हवाई अड्डा बंद
Mon, 27 Jan 2025 12:30 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गोमा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गोमा
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Mon, 27 Jan 2025 12:30 AM IST
सार
रवांडा समर्थित एम23 विद्रोही समूह ने हाल के हफ्तों में सीमा पर कई क्षेत्रों में कब्जा कर लिया है। विद्रोही समूह अब 20 लाख की आबादी वाले गोमा पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है और उसके बहुत करीब है।
विज्ञापन
कांगो फ्लैग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रवांडा समर्थित विद्रोहियों ने दावा किया कि उन्होंने सोमवार की सुबह पूर्वी कांगो के सबसे बड़े शहर गोमा पर कब्जा कर लिया है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र ने इसके दो मिलियन लोगों के बीच बड़े पैमाने पर दहशत फैलने की बात बताई है। कांगो की सरकार ने कहा कि विद्रोहियों का यह रवैया युद्ध का एलान है। एम23 विद्रोहियों ने शहर पर कब्जा करने का एलान एक बयान जारी की। यह बयान समूह द्वारा कांगो सेना को अपने हथियार डालने के लिए दी गई 48 घंटे की समय सीमा समाप्त होने से कुछ मिनट पहले जारी किया गया।
विज्ञापन
इससे पहले बताया गया था किकांगो में एम23 विद्रोही और सहयोगी रवांडा सेना रविवार को गोमा के बाहरी इलाकों में घुस गए, जिसके कारण पूर्वी कांगों के मुख्य शहर गोमा का हवाई अड्डा बंद कर दिया गया। कांगो में संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हजारों लोग लड़ाई से भाग रहे हैं, जिसमें कम से कम 13 शांति सैनिकों की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
रवांडा समर्थित एम23 विद्रोही समूह ने हाल के हफ्तों में सीमा पर कई क्षेत्रों में कब्जा कर लिया है। विद्रोही समूह अब 20 लाख की आबादी वाले गोमा पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है और उसके बहुत करीब है।
विज्ञापन
विद्रोही समूह ने मुनिगी क्वार्टर में घुसपैठ की
कांगों के हालात को देखते हुए रविवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की रविवार को आपात बैठक हुई, जिसमें संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि बिंटू कीता ने कहा कि एम23 और रवांडा सेना ने गोमा के बाहरी इलाके मुनिगी क्वार्टर में घुसपैठ की है, जिससे लोग दहशत में भाग रहे हैं। उन्होंने बताया कि सड़कें और हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है। बता दें कि मुनिगी गोमा से 9 किलोमीटर दूर है।
लोगों को मानव ढाल बना रहे एम23 के लड़ाके
उन्होंने बताया कि एम23 के लड़ाके अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे लोगों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एम23 ने गोमा के ऊपर हवाई क्षेत्र को बंद घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र अस्थायी रूप से गोमा से गैर-जरूरी कर्मियों को स्थानांतरित कर रहा है।
48 घंटे में मारे गए तीन शांति सैनिक, 11 घायल हुए
इससे पहले, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि पिछले 48 घंटों में, दक्षिण अफ्रीका के दो और उरुग्वे के एक संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक मारे गए और 11 शांति सैनिक घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यूएन महासचिव ने विद्रोही समूह से लड़ाई रोकने का आह्वान किया
इसके अलावा, संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरस ने रवांडा समर्थित एम23 के हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने विद्रोही समूह से लड़ाई रोकने और अपनी सेना वापस बुलाने का आह्वान किया।
कांगो ने रवांडा के साथ तोड़े राजनयिक संबंध
दूसरी तरफ, कांगो ने रवांडा के साथ अपने राजनयिक संबंध तोड़ दिए हैं। कांगो का कहना है कि रवांडा विद्रोहियों का समर्थन कर रहा है।