{"_id":"67969f5392a4ca4eb50c277b","slug":"colombia-deportation-flights-rejection-president-donald-trump-orders-tariffs-visa-restrictions-news-in-hindi-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: ट्रंप का फरमान मानने से कोलंबिया का इनकार; निर्वासन उड़ानों को अस्वीकार किया, लगेगा शुल्क और वीजा प्रतिबंध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: ट्रंप का फरमान मानने से कोलंबिया का इनकार; निर्वासन उड़ानों को अस्वीकार किया, लगेगा शुल्क और वीजा प्रतिबंध
Mon, 27 Jan 2025 02:17 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Mon, 27 Jan 2025 02:17 AM IST
सार
अमेरिका में राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। अवैध रूप से रहने वाले लोगों को उनके देश में वापस भेजने की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि, कोलंबिया ने ट्रंप के फरमान को मानने से इनकार कर दिया है। कोलंबिया ने निर्वासन उड़ानों को अस्वीकार कर दिया। अब अमेरिकी सरकार वीजा प्रतिबंध जैसे सख्त फैसले करेगी।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिणी अमेरिकी देश कोलंबिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फरमान मानने से इनकार कर दिया है। मामला अवैध प्रवासियों के विमानों को अपने देश में लैंड करने देने का है। कोलंबिया की सरकार ने प्रवासियों को लाने वाली दो उड़ानों को अस्वीकार कर दिया है। इस फैसले से भड़की अमेरिकी सरकार ने कोलंबिया के खिलाफ शुल्क, वीजा प्रतिबंध और अन्य जवाबी कदम उठाने का एलान किया है।
वीजा प्रतिबंध जैसे सख्त कदम उठाएंगे ट्रंप
बीते 20 जनवरी को 447वें अमेरिकी राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो के फैसले ने अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को 'खतरे में' डाल दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया मंच 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, वे कोलंबिया के खिलाफ शुल्क, वीजा प्रतिबंध जैसे सख्त कदम उठाएंगे।
कोलंबियाई सरकार को कानून का पालन करना ही होगा
ट्रंप ने कहा कि ये सिर्फ शुरुआती कदम हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका में जबरन घुसे अपराधियों को स्वीकार करने और वापस भेजने के संबंध में कोलंबियाई सरकार को कानून का पालन करना ही होगा। ट्रंप ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि वे कोलंबिया को अपने कानूनी दायित्वों का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं देंगे।
विज्ञापन
प्रवासी अपराधी नहीं है और उसके साथ उस सम्मान के साथ व्यवहार करें
कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने कहा कि उनकी सरकार अमेरिका से निर्वासित प्रवासियों को ले जाने वाली उड़ानों को तब तक स्वीकार नहीं करेगी, जब तक ट्रंप प्रशासन उनके साथ 'सम्मानजनक' व्यवहार करने वाला प्रोटोकॉल नहीं बनाता। एक्स पर लिखे संदेश में पेट्रो ने कहा, प्रवासी अपराधी नहीं है और उसके साथ उस सम्मान के साथ व्यवहार किया जाना चाहिए। इंसान इसका हकदार भी है। यही कारण है कि मैंने कोलंबियाई प्रवासियों को ले जा रहे अमेरिकी सैन्य विमानों को वापस कर दिया।
कोलंबियाई लोगों का स्वागत 'नागरिक विमानों' में होगा
कोलंबिया में निर्वासन के लिए विमानों के इस्तेमाल और इससे जुड़े प्रोटोकॉल पर अमेरिकी सरकार की तरफ से बयान सामने नहीं आया है। राष्ट्रपति पेट्रो ने कहा, 'उनका देश कोलंबियाई लोगों का स्वागत 'नागरिक विमानों' में करेगा। उनके साथ 'अपराधियों जैसा व्यवहार नहीं किया जाएगा।'
ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद इन देशों में वापस भेजे जा रहे लोग
बता दें कि चुनावी वादे को पूरा करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाली अमेरिकी सरकार सीमा की सुरक्षा और निर्वासन में मदद के लिए सक्रिय सैन्य बल का उपयोग कर रही है। वायुसेना के दो सी-17 कार्गो विमान शुक्रवार सुबह ग्वाटेमाला पहुंचे थे। इसके अलावा दो विमानों में 193 प्रवासी होंडुरास भी भेजे गए।