Top News: पीएम 51000 युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, जिनेवा में PoK के नेताओं का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 51,000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अभ्यर्थियों को संबोधित भी करेंगे। नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए देशभर में 46 जगहों पर रोजगार मेला लगेगा। वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर प्रकरण में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई 18 सितंबर को हुई थी, जिसमें हाईकोर्ट ने विवाद को लेकर पक्षकारों के बीच सुलह वार्ता कराने का प्रशासन को निर्देश दिया था। वहीं, जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 54वें सत्र के दौरान यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी (यूकेपीएनपी) के कार्यकर्ताओं ने पीओके पर पाकिस्तान के कब्जे के खिलाफ प्रदर्शन किया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
पीएम मोदी आज 51000 युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (26 सितंबर) विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 51,000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोमवार को बताया कि पीएम मोदी ये नियुक्ति पत्र वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वितरित करेंगे और अभ्यर्थियों को संबोधित भी करेंगे। देशभर में 46 जगहों पर रोजगार मेला लगेगा। पढ़ें पूरी खबर
मथुरा: श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर मामले में HC में सुनवाई आज
वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर प्रकरण में मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई 18 सितंबर को हुई थी, जिसमें हाईकोर्ट ने विवाद को लेकर पक्षकारों के बीच सुलह वार्ता कराने का प्रशासन को निर्देश दिया था। अभी तक पक्षकारों के बीच कोई सुलह नहीं हो सकी है। पढ़ें पूरी खबर
पाकिस्तान में छिपे आतंकी करणवीर सिंह के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी
खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ अब इंटरपोल ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। पाकिस्तान में छिपे आतंकी करणवीर सिंह के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक वह पाकिस्तान में छिपे आतंकी वाधवा सिंह और हरविंदर सिंह का करीब है। उनके इशारे पर ही काम करता है। साथ ही भारत विरोधी गतिविधियों में उसकी भूमिका अहम रहती है। पढ़ें पूरी खबर
भारत-कनाडा: वैंकूवर में भारतीय वाणिज्य दूतावास की सुरक्षा बढ़ाई गई
खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा और भारत के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देश एक दूसरे के शीर्ष राजनयिकों को निष्कासित कर चुके हैं। इस बीच, खालिस्तान समर्थकों की विरोध प्रदर्शन की योजना से पहले वैंकूवर पुलिस विभाग ने भारतीय वाणिज्य दूतावास के आसपास की सड़क को बंद कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर
यूएनएचआरसी: पीओके के नेताओं ने लगाए पाकिस्तान गो-बैक के नारे
जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का 54वां सत्र चल रहा है। इस बीच यहां यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी (यूकेपीएनपी) के राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। पीओके के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। पढ़ें पूरी खबर
एफसीआरए: एनजीओ को विदेशी चंदे से बनाई गई संपत्ति का देना होगा ब्योरा
विदेशी चंदा नियमन कानून (एफसीआरए) के तहत पंजीकृत एनजीओ को अब विदेशी धन का इस्तेमाल कर उनके द्वारा सृजित चल एवं अचल संपत्तियों का ब्योरा देना होगा। पढ़ें पूरी खबर
सुप्रीम कोर्ट: अफजाल अंसारी की याचिका पर 10 अक्तूबर को होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिए गए अफजाल अंसारी की गैंगस्टर एक्ट मामले में उनकी दोषसिद्धि को निलंबित करने की मांग वाली याचिका पर अब 10 अक्तूबर को सुनवाई करेगा। शीर्ष अदालत ने इससे पहले, उत्तर प्रदेश सरकार से याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा है। पढ़ें पूरी खबर
उत्तर प्रदेश: लापरवाही पर हर जिले में एक महिला थानाध्यक्ष की सेवा समाप्त होगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के बाद और शारदीय नवरात्र से पहले महिला सशक्तिकरण की ओर एक महत्वपूर्ण एलान किया। उन्होंने सोमवार को कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान हर जिले में महिला थाना के अलावा एक अन्य थाने के प्रभारी का पद महिला के लिए आरक्षित करने की व्यवस्था तत्काल लागू करने के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर
ज्ञानवापी: व्यासजी के तहखाने पर कब्जे का डर, सुनवाई आज
ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यासजी के तहखाने को जिलाधिकारी के सुपुर्द करने की अर्जी पर मंगलवार को जिला जज की अदालत में सुनवाई होगी। यह मामला सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत से स्थानांतरित हुआ है। अब जिला जज की अदालत ने अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी को नोटिस जारी करके मंगलवार तक आपत्ति दाखिल करने का आदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर
सरकार ने भारतीय विज्ञान कांग्रेस एसोसिएशन से खुद को किया अलग
केंद्र सरकार ने सोमवार को भारतीय विज्ञान कांग्रेस एसोसिएशन (आईएससीए) पर एकतरफा निर्णय लेने का आरोप लगाते हुए उससे खुद को अलग कर लिया। सरकार ने यह निर्णय एसोसिएशन की ओर से आयोजित किए जाने वाले वार्षिक कार्यक्रम भारतीय विज्ञान कांग्रेस-2024 का आयोजन स्थल लखनऊ विश्वविद्यालय से बदलकर जालंधर में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी करने के बाद लिया। पढ़ें पूरी खबर