फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rozgar Mela PM Modi distribution of 51000 appointment letters to newly inducted recruits News Updates

नौकरी: पीएम मोदी आज 51000 युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, देशभर में 46 जगह लगेंगे रोजगार मेले

Tue, 26 Sep 2023 04:38 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 26 Sep 2023 04:38 AM IST
सार

पीएमओ ने कहा कि रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। उम्मीद है कि रोजगार मेला आगे रोजगार सृजन में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा।

विज्ञापन
Rozgar Mela PM Modi distribution of 51000 appointment letters to newly inducted recruits News Updates
पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (26 सितंबर) विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 51,000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोमवार को बताया कि पीएम मोदी ये नियुक्ति पत्र वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वितरित करेंगे और अभ्यर्थियों को संबोधित भी करेंगे। देशभर में 46 जगहों पर रोजगार मेला लगेगा।

विज्ञापन


रोजगार मेले की पहल तहत केंद्र सरकार के विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों में भर्तियां हो रही हैं। देशभर से नई भर्तियों में चयनित होने वाले अभ्यर्थी डाक विभाग, भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कार्य करेंगे।
विज्ञापन


पीएमओ ने कहा कि रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। उम्मीद है कि रोजगार मेला आगे रोजगार सृजन में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात में कल 5,000 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
वहीं, पीएम मोदी बुधवार को गुजरात के छोटा उदयपुर में 22 जिलों के ग्रामीण इलाकों में वाई-फाई सुविधाओं सहित 5,206 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। गुजरात सरकार ने सोमवार को एक बयान में कहा कि पीएम मोदी 27 सितंबर को गुजरात का दौरा करेंगे। इस दौरान वह मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के तहत 4,505 करोड़ की परियोजना का शुभारंभ के साथ अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed