फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 October 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: हरियाणा भाजपा विधायक दल की बैठक आज; ओडिशा के तट से टकराएगा चक्रवात दाना, पढ़ें सुर्खियां

Thu, 24 Oct 2024 07:22 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 24 Oct 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 October 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मुख्यमंत्री आवास पर वीरवार शाम 5 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ-साथ प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों का दावा है कि बैठक में विधानसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के नामों को लेकर सहमति बनाई जाएगी। सर्वसम्मति से नाम तय किए जाने के बाद ही 25 अक्तूबर को विधानसभा सत्र के दौरान दोनों पदों पर चुनाव की रस्म अदायगी की जाएगी। उधर, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में आज चक्रवात और भीषण तूफान आने की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग ने भी दोनों राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। प्रभावित राज्य सरकारों दाना चक्रवात से निपटने के लिए पहले से ही इंतजाम किए हुए हैं। सरकार ने मछुआरों को 26 अक्तूबर तक गहरे समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। इसके अलावा 200 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं, 10 लाख से अधिक लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा, जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज रक्षा आज तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आएंगे। इस दौरान वे व्यापार, हरित ऊर्जा, द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को बढ़ावा देने के मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ व्यापक वार्ता करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 October 2024 Updates On Amar Ujala
संबोधित करते सीएम नायब सिंह सैनी। - फोटो : संवाद

भाजपा विधायक दल की बैठक आज, विधानसभा स्पीकर और डिप्टी के नामों पर लगेगी मुहर
मुख्यमंत्री आवास पर वीरवार शाम 5 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ-साथ प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों का दावा है कि बैठक में विधानसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के नामों को लेकर सहमति बनाई जाएगी। सर्वसम्मति से नाम तय किए जाने के बाद ही 25 अक्तूबर को विधानसभा सत्र के दौरान दोनों पदों पर चुनाव की रस्म अदायगी की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 October 2024 Updates On Amar Ujala
दाना चक्रवात - फोटो : अमर उजाला
आज ओडिशा के तट से टकराएगा चक्रवात दाना, भारी बारिश का अलर्ट
ओडिशा और पश्चिम बंगाल में आज चक्रवात और भीषण तूफान आने की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग ने भी दोनों राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। प्रभावित राज्य सरकारों दाना चक्रवात से निपटने के लिए पहले से ही इंतजाम किए हुए हैं। सरकार ने मछुआरों को 26 अक्तूबर तक गहरे समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। इसके अलावा 200 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं, 10 लाख से अधिक लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 October 2024 Updates On Amar Ujala
जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज - फोटो : एएनआई

आज तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आएंगे जर्मन चांसलर शोल्ज
जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज रक्षा बृहस्पतिवार यानी आज तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आएंगे। इस दौरान वे व्यापार, हरित ऊर्जा, द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को बढ़ावा देने के मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ व्यापक वार्ता करेंगे। शोल्ज इससे पहले बीते साल दो बार भारत यात्रा पर आए थे। वे बीते साल फरवरी में द्विपक्षीय राजकीय यात्रा और सितंबर में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आए थे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 October 2024 Updates On Amar Ujala
राहुल गांधी और अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।

सपा के निशान पर सभी 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगा इंडिया गठबंधन
कांग्रेस विधानसभा उपचुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी। इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी सपा के चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतरेंगे। इसकी जानकारी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार की देर रात सोशल मीडिया के माध्यम से दी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 October 2024 Updates On Amar Ujala
बिल गेट्स और एलन मस्क - फोटो : एएनआई

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दो दिग्गज अरबपति भी आमने-सामने
अमेरिका में अगले महीने की शुरुआत में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। अंतिम दिनों में दो अरबपतियों की एंट्री होने से चुनाव दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। जहां एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप को दिग्गज अरबपति एलन मस्क समर्थन कर रहे हैं। वहीं, अब माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और जेपी मॉर्गन चेस के सीईओ जेमी डिमन ने कमला हैरिस को अपना समर्थन और वित्तीय ताकत दी है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 October 2024 Updates On Amar Ujala
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और सिद्धू मूसेवाला - फोटो : अमर उजाला

लॉरेंस की साजिश: सिद्धू की हत्या के लिए दो इंच के चाइनीज फोन से आदेश
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई किसी भी सूरत में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करना चाहता था। पूर्वी दिल्ली से भेजे गए गैंगस्टर हाशिम बाबा के शूटरों ने मूसेवाला की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखकर हत्या करने से मना कर दिया था। ऐसे में उसने तिहाड़ से दो इंच के चाइनीज फोन के जरिये कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ और भाई अनमोल को मूसेवाला की हत्या करवाने का आदेश दिया था। वहीं, दिल्ली समेत पूरे देश के गैंगस्टर दो गुटों में बंट गए हैं। एक गिरोह लॉरेंस का है तो दूसरा देवेंंद्र बंबीहा का है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 October 2024 Updates On Amar Ujala
सलीम खान, सलमान खान - फोटो : ANI

सब्जी बेचने वाला भेजता था सलमान खान को धमकी भरे मैसेज
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी भरे मैसेज भेजने मामले में मुंबई पुलिस ने झारखंड के जमशेदपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जमशेदपुर के सब्जी विक्रेता के तौर पर हुई है। बता दें कि बीते सप्ताह मुंबई ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर अभिनेता से 5 करोड़ रुपये की मांग करने वाला एक धमकी भरा मैसेज आया था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले में मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर की स्थानीय पुलिस की मदद से जांच की और बुधवार को मैसेज भेजने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 October 2024 Updates On Amar Ujala
झारखंड विधानसभा चुनाव के बड़े चेहरे। - फोटो : Amar Ujala

झारखंड में कहां-किनके बीच होगा मुकाबला? देखें दोनों गठबंधन के उम्मीदवारों की सूची
झारखंड में विधानसभा चुनाव में उतरने वाले चेहरों की तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है। राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में चुनाव होने हैं। इस समय दोनों दौर के नामांकन की प्रकिया चल रही है। उधर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले महागठबंधन और भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए ने अधिकतर सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 October 2024 Updates On Amar Ujala
सीसीटीवी में कैद हुआ बंदूकधारी आतंकी - फोटो : वीडियो ग्रैब

गांदरबल हमले में शामिल आतंकी का फोटो आया सामने, झोपड़ी में प्रवेश करते दिखा
गांदरबल आतंकी हमले की जांच के बीच एक कथित आतंकी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें संदिग्ध एके राइफल लिए फेरन पहने दिख रहा है। सुरक्षा एजेंसियां इसकी पहचान में जुट गई हैं। हालांकि यह फुटेज हमले में शामिल आतंकी की है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 October 2024 Updates On Amar Ujala
हेमंत सोरेन - फोटो : X / @HemantSorenJMM

झामुमो ने विधानसभा चुनावों के लिए पांच उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की
झामुमो ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। इस लिस्ट में झामुमो ने बिशुनपुर और चक्रधरपुर सीट से मौजूदा विधायक चमरा लिंडा और सुखराम ओरांव को मैदान में उतारा है। चमरा लिंडा ने 2024 में हुए लोकसभा चुनावों में झामुमो से बगावत कर लोहरदगा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। वे महागठबंधन के विरोध में थे। हालांकि उन्हें तब हार मिली थी। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed