Cyclone Dana Live: पीएम मोदी ने सीएम माझी से फोन पर तैयारी की जानकारी ली; चक्रवात 'दाना' पर नजर रख रहा इसरो
ओडिशा और पश्चिम बंगाल में आज चक्रवात और भीषण तूफान आने की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग ने भी दोनों राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। आइये जानते हैं कि प्रभावित राज्य सरकारों ने दाना चक्रवात से निपटने के लिए क्या क्या इंतजाम कर रखे हैं और इसके क्या अपडेट हैं...
लाइव अपडेट
ओडिशा से केवल 50 किलोमीटर दूर है दाना, बंगाल से 170 लगभग KM की दूरी
मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात तूफान दाना ओडिशा के पाराद्वीप से 50 किलोमीटर, धामरा से 60 किलोमीटर और पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप से 170 किलोमीटर दूर है। अब तक 2 लाख 11 हजार 234 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा चुका है। पश्चिम बंगाल के राज्य सचिवालय- नवान्न से जारी रिपोर्ट के मुताबिक राहत और बचाव दल मुस्तैद हैं। चक्रवाती तूफान से प्रभावित होने की आशंका से जूझ रहे इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजने की प्रक्रिया जारी है।वहीं भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने गुरुवार को कहा कि उसके उपग्रह ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों की ओर बढ़ रहे चक्रवाती तूफान 'दाना' पर नजर रख रहे हैं और आपदा प्रबंधन प्रयासों में सहायता के लिए वास्तविक समय के आंकड़े उपलब्ध करा रहे हैं। इसरो ने कहा कि ध्रुवीय परिक्रमा करने वाला उपग्रह ईओएस-06 और भूस्थिर उपग्रह इनसैट-3डीआर नियमित रूप से चक्रवात की स्थिति के बारे में बहुमूल्य जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं।
राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, चक्रवाती तूफान 'दाना' ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों की ओर बढ़ रहा है। इसरो के ईओएस-06 और इनसैट-3डीआर उपग्रह 20 अक्टूबर से ही तूफान पर नज़र रख रहे हैं और आपदा प्रबंधन प्रयासों में सहायता के लिए वास्तविक समय के आंकड़े उपलब्ध करा रहे हैं। इसरो ने कहा कि प्रारंभिक पहचान में सहायता करते हुए, ईओएस-06 ने समुद्री हवा के पैटर्न का पता लगाया, जिससे सुरक्षा उपायों के लिए बहुमूल्य समय मिला, जबकि निरंतर अपडेट प्रदान करते हुए इनसैट-3डीआर वास्तविक समय के क्लाउड डेटा प्रदान करता है, जिससे अधिकारियों को सूचित निर्णय लेने में मदद मिलती है।
🚨 Cyclonic Storm 'DANA' Update 🚨
— ISRO (@isro) October 24, 2024
Cyclonic Storm 'DANA' is approaching the coasts of Odisha and West
Bengal. 🌊 ISRO’s EOS-06 and INSAT-3DR satellites have been tracking
the storm since October 20, providing real-time data to aid disaster
management efforts.
Early Detection:… pic.twitter.com/KUF2Y9KOZI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को दो बार फोन किया और आने वाले चक्रवात के लिए राज्य की तैयारियों के बारे में जानकारी ली, जो आधी रात के बाद भितरकनिका और धामरा के बीच दस्तक देगा। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक बयान के अनुसार, बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों के चल रहे पुनर्वास और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ और ओडीआरएएफ जैसे प्रतिक्रिया बलों की तैनाती के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
प्रधानमंत्री ने राज्य की तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त, केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री के साथ स्थिति पर चर्चा की और सभी आवश्यक सहायता और समर्थन प्रदान करने का वादा किया। भारतीय मौसम विभाग की शाम 5.30 बजे के नए बुलेटिन के अनुसार, गंभीर चक्रवात 'दाना' पिछले 6 घंटों के दौरान 13 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ रहा है और पारादीप (ओडिशा) से लगभग 90 किमी दक्षिण-पूर्व, धामरा (ओडिशा) से 110 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व और सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से 210 किमी दक्षिण में केंद्रित है।
ओडिशा के आपदा मंत्री की जनता से अपील
ओडिशा के आपदा मंत्री सुरेश पुजारी ने चक्रवात दाना पर कहा कि, मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे राहत केंद्रों में चले जाएं। जीवन अनमोल है और हम हर व्यक्ति के जीवन के बारे में चिंतित हैं। केंद्रों में लोगों को सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसलिए कृपया घर पर न रहें, घर सुरक्षित नहीं है।VIDEO | "I would appeal to the people to move to the relief centres. Life is precious and we are concerned about every individual's life. All facilities will be provided to the people at the centres. So please, do not stay at home, home is not safe," says Odisha Disaster Minister… pic.twitter.com/81WQlsflhF
— Press Trust of India (@PTI_News) October 24, 2024
चक्रवात 'दाना' को लेकर जिला हेल्पलाइन नंबर जारी
ओडिशा सरकार ने चक्रवात 'दाना' के आने से पहले जिला हेल्पलाइन नंबर जारी किया।अभी तक सब कुछ नियंत्रण में- ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त
ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त देवरंजन सिंह ने चक्रवात 'दाना' को लेकर कहा कि, अभी तक सब कुछ नियंत्रण में है, अधिकारी कई जगहों पर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। आज की रात बहुत महत्वपूर्ण है और कल सुबह चक्रवाती तूफान के आने के बाद हम स्थिति का फिर से मूल्यांकन करेंगे।VIDEO | "... Everything is under control as of now, officials are monitoring the situation at different spots. Tonight is very important and we will reevaluate the situation tomorrow morning after the cyclonic storm makes landfall," says Odisha Special Relief Commissioner… pic.twitter.com/ZLLOZADOxB
— Press Trust of India (@PTI_News) October 24, 2024
'दाना' के कारण हवाई सेवाएं हुई बाधित
भुवनेश्वर: चक्रवाती तूफान 'दाना' के कारण आज शाम पांच बजे से 25 अक्तूबर को रात नौ बजे तक उड़ान परिचालन अस्थायी रूप से निलंबित रहेगा।#WATCH | Bhubaneswar | Flight operations will remain temporarily suspended from 1700 hours today to 0900 hours on 25th October due to cyclonic storm 'Dana' pic.twitter.com/2QaBsPqAMi
— ANI (@ANI) October 24, 2024
#WATCH | In view of Cyclone 'Dana' impact on the coastal region of West Bengal, including Kolkata, flight operations at Netaji Subhash Chandra Bose International Airport are suspended from 1800 hours today to 0900 hours on Oct 25 due to predicted heavy winds and heavy rainfall… pic.twitter.com/r5svBlnUNC
— ANI (@ANI) October 24, 2024
चक्रवात 'दाना' को लेकर इन जगहों पर रेड अलर्ट
वहीं चक्रवात 'दाना' के बारे में आईएमडी की निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा, "यह उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है और आज मध्यरात्रि और 25 अक्तूबर की सुबह के दौरान एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट को भितरकनिका के बहुत करीब से पार करेगा। इस दौरान हवा की गति 100-110 किमी प्रति घंटे से लेकर 120 किमी प्रति घंटे तक होगी। इसे लेकर मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कटक और जाजपुर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।#WATCH| Bhubaneswar, Odisha | On cyclone 'Dana', Director IMD, Manorama Mohanty says, "...It is likely to move north-northwestward and cross north Odisha and West Bengal coast between Puri and Sagar island very close to Bhitarkanika during midnight of today and morning of 25th… pic.twitter.com/dy2KEZtRlX
— ANI (@ANI) October 24, 2024
ओडिशा के खोरधा में प्रशासन की तैयारी
ओडिशा के खोरधा में जिला प्रशासन ने चक्रवात दाना के आने से पहले चिल्का झील के तटीय क्षेत्र से लोगों को निकालना शुरू कर दिया है। चक्रवात दाना के कल 25 अक्तूबर को धामरा बंदरगाह पर पहुंचने की उम्मीद है।#WATCH | Khordha, Odisha: Khordha District Administration have started evacuating people from the Chilika Lake coastal area ahead of Cyclone Dana's landfall.
— ANI (@ANI) October 24, 2024
Cyclone Dana is expected to make landfall on October 25, tomorrow, at Dhamra port. pic.twitter.com/pFiDQWpxLD
#WATCH | Khordha, Odisha: On Cyclone 'Dana', Executive Officer Balugaon NAC, Prana Nath Seth says, "We have started evacuating people from the low-lying areas and they are being taken to shelter homes...Proper arrangements have been made in the shelter homes..." pic.twitter.com/LB45rTRkut
— ANI (@ANI) October 24, 2024
नबन्ना से 'दाना' पर नजर रख रहीं सीएम ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज रात ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट के बीच नबन्ना में चक्रवात 'दाना' के संभावित दस्तक से पहले स्थिति की निगरानी कर रही हैं।#WATCH | West Bengal CM Mamata Banerjee is monitoring the situation ahead of the expected landfall of cyclone 'Dana' between the Odisha-West Bengal coast later tonight, at Nabanna
— ANI (@ANI) October 24, 2024
(Video source: CM Mamata Banerjee's social media ) pic.twitter.com/0GAeKlydQf