फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   names of the speaker and deputy speaker will be decided today in the meeting of Haryana BJP Legislature Party

Haryana: भाजपा विधायक दल की बैठक आज, सीएम आवास पर विधानसभा स्पीकर और डिप्टी के नामों पर लगेगी मुहर

Thu, 24 Oct 2024 12:04 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 24 Oct 2024 12:04 AM IST
सार

घरौंडा से विधायक हरविंद्र कल्याण का नाम स्पीकर के लिए लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा का नाम भी चल रहा है। इसी प्रकार, डिप्टी स्पीकर के लिए यमुनानगर से विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और जींद से विधायक कृष्ण मिड्डा के नाम की चर्चा है।

विज्ञापन
names of the speaker and deputy speaker will be decided today in the meeting of Haryana BJP Legislature Party
सीएम नायब सिंह सैनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री आवास पर वीरवार शाम 5 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ-साथ प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों का दावा है कि बैठक में विधानसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के नामों को लेकर सहमति बनाई जाएगी। सर्वसम्मति से नाम तय किए जाने के बाद ही 25 अक्तूबर को विधानसभा सत्र के दौरान दोनों पदों पर चुनाव की रस्म अदायगी की जाएगी।

विज्ञापन


घरौंडा से विधायक हरविंद्र कल्याण का नाम स्पीकर के लिए लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा का नाम भी चल रहा है। इसी प्रकार, डिप्टी स्पीकर के लिए यमुनानगर से विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और जींद से विधायक कृष्ण मिड्डा के नाम की चर्चा है। डिप्टी स्पीकर के लिए एक पंजाबी विधायक का नाम आना तय है, क्योंकि मंत्रिमंडल में पंजाबी समाज से केवल अनिल विज ही मंत्री हैं। जबकि इससे पहले पंजाबी समाज की सरकार में अधिक भागीदारी रही है।
विज्ञापन


100 दिन का रोडमैप तैयार करेगी सरकार, अधिकारियों से फीडबैक भी लिया जाएगा
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली विधायक दल की बैठक में 100 दिन का रोडमैप तैयार करने को लेकर मंथन किया जाएगा। विभागवार 100 दिन के लक्ष्य रखे जाएंगे। विधायकों से उनके हलकों की समस्याओं के साथ-साथ तैनात अधिकारियों के बारे में भी रिपोर्ट ली जाएगी। इसके साथ भाजपा के वादों को लेकर संकल्प पत्र पर भी चर्चा की जाएगी। चुनाव प्रचार के दौरान की गई घोषणाओं को लेकर विधायकों से विकास कार्यों को लेकर सूची भी मांगी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed