{"_id":"6719428e81b01b11ce0e2840","slug":"vegetable-vendor-used-to-send-threatening-messages-to-salman-khan-mumbai-police-arrested-him-from-jamshedpur-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: सब्जी बेचने वाला भेजता था सलमान खान को धमकी भरे मैसेज, मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Salman Khan: सब्जी बेचने वाला भेजता था सलमान खान को धमकी भरे मैसेज, मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से किया गिरफ्तार
Thu, 24 Oct 2024 12:11 AM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शुभम कुमार
Updated Thu, 24 Oct 2024 12:11 AM IST
सार
Salman Khan: सलमान खान को धमकी भरे मैसेज भेजने के मामले में मुंबई पुलिस ने झारखंड के जमशेदपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सब्जी विक्रेता के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
सलीम खान, सलमान खान
- फोटो : ANI
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी भरे मैसेज भेजने मामले में मुंबई पुलिस ने झारखंड के जमशेदपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जमशेदपुर के सब्जी विक्रेता के तौर पर हुई है। बता दें कि बीते सप्ताह मुंबई ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर अभिनेता से 5 करोड़ रुपये की मांग करने वाला एक धमकी भरा मैसेज आया था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले में मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर की स्थानीय पुलिस की मदद से जांच की और बुधवार को मैसेज भेजने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारियों ने दी जानकारी
गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने झारखंड में धमकी भरे मैजेस आने वाले नंबर को ट्रैक किया और आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें भेजी गईं। उन्होंने बताया कि एक अन्य टीम गुवाहाटी गई थी। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने मैसेज भेजने वाले का पता लगाने के लिए जाल फैलाया, लेकिन मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उसी मोबाइल फोन नंबर से धमकी के बाद शख्स के माफी मांगने के संदेश मिले। संदेश में लिखा था कि गलती से ऐसा हुआ।
अभिनेता को लगातार मिल रही धमकियां
गौरतलब है कि अभिनेता सलमान खान को पहले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकियां मिली थीं। गिरोह के संदिग्ध सदस्यों ने इसी साल अप्रैल में अभिनेता के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी की थी। कुछ महीने पहले नवी मुंबई पुलिस ने बिश्नोई गिरोह द्वारा खान को मारने की साजिश का पर्दाफाश किया था, जिसके बाद अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन