Top News: उत्तर-मध्य और दक्षिण भारत में मौसम की मार; विदेश में आतंकवाद-PAK के खिलाफ भारत की कूटनीतिक मुहिम
देश में कई जगह भारी बारिश, सड़कें बंद; दहलीज पर मानसून
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की कूटनीतिक मुहिम
भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए देश की आतंकवाद के खिलाफ जारी सख्त नीति और सैन्य कार्रवाई को दुनिया के सामने प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने की पहल की है। इसी मकसद से सात प्रतिनिधिमंडल में दो सर्वदलीय सांसदों का प्रतिनिधिमंडल इस समय अलग-अलग देशों के दौरे पर पहुंच चुका है। एक प्रतिनिधिमंडल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबू धाबी पहुंचा है, तो दूसरा जापान की राजधानी टोक्यो में है। पढ़ें पूरी खबर...
103 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन आज
पाकिस्तानी गोलाबारी राज्य आपदा घोषित, मृतक के आश्रित को मिलेंगे चार लाख
उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष मामले में अहम आदेश- अब परीक्षा नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को स्पष्ट किया कि राज्य आयोग के अध्यक्ष, राज्य आयोग के न्यायिक सदस्यों और जिला आयोग के अध्यक्ष के पदों पर नियुक्ति और पुनर्नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा और उसके बाद मौखिक परीक्षा की आवश्यकता नहीं होगी। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने केंद्र को उपभोक्ता मंचों में न्यायिक और गैर-न्यायिक सदस्यों के चयन और नियुक्ति को नियंत्रित करने वाले नए नियमों को चार महीने के भीतर अधिसूचित करने का निर्देश दिया। पढ़ें पूरी खबर..
ट्रंप महंगे विदेशी उपहार पर विवाद के बावजूद कतर के जेट में चलेंगे
राजस्थान रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट!
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणामों की घोषणा आज यानी 22 मई को शाम पांच बजे करेगा। बोर्ड तीनों संकायों के नतीजे एक साथ जारी करेगा। इस साल, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। पढ़ें पूरी खबर..
ट्रंप के टैरिफ पर घमासान: 12 अमेरिकी राज्यों ने कोर्ट में दी चुनौती
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति के खिलाफ वहां के राज्य लगातार से अपनी आवाज बुलंद कर रहे है। इसी बीच ट्रंप की तरफ से लगाए गए व्यापक आयात शुल्क (टैरिफ) को लेकर देश के 12 राज्यों ने बुधवार को संघीय अदालत में चुनौती दी। इन राज्यों का कहना है कि ट्रंप ने अपनी सीमाओं से बाहर जाकर एकतरफा फैसले लिए, जिससे अमेरिकी व्यापार नीति उनकी मर्जी पर निर्भर हो गई और आर्थिक अस्थिरता फैल गई। पढ़ें पूरी खबर..
व्हाइट हाउस में बहस; ट्रंप ने रामफोसा पर लगाया नरसंहार का आरोप
शिवसेना UBT बोली- उद्धव गठबंधन के लिए तैयार
उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच फिर से एक साथ आने की चर्चा और स्थानीय निकाय चुनावों के बीच राजनीतिक खामोशी के माहौल में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने बुधवार को कहा कि वह महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख से बातचीत को लेकर सकारात्मक है। पढ़ें पूरी खबर..
दिल्ली की उम्मीदों पर मुंबई ने फेरा पानी, प्लेऑफ में पहुंची
तलाक का दावा करने वालों को ऐश्वर्या ने जड़ा तमाचा