फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

RBSE Result 2025: राजस्थान रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! कल शाम पांच बजे घोषित होगा कक्षा 12वीं का परिणाम

Wed, 21 May 2025 08:35 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 21 May 2025 08:35 PM IST
खास बातें

RBSE Rajasthan 10th 12th Board Result: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणामों की घोषणा कल यानी 22 मई को शाम पांच बजे करेगा। बोर्ड तीनों संकायों के नतीजे एक साथ जारी करेगा। इस साल, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं।

जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले और सबसे तेज़ तरीके से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। परिणाम जांचने के लिए छात्रों को केवल अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इन विवरणों के माध्यम से कक्षा 10वीं और 12वीं की डिजिटल मार्कशीट भी आसानी से डाउनलोड की जा सकेगी।
 

RBSE 10th result 2025 register and check here

RBSE 12th result 2025 register and check here

विज्ञापन
RBSE 12th Result 2025 date Live Updates Rajasthan Board Result Kab Ayega Check Date time direct link
RBSE Board 12th Result - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

लाइव अपडेट

08:35 PM, 21-May-2025

RBSE 12th Result 2025: अमर उजाला पर सबसे पहले देखें नतीजे

छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले और सबसे तेज तरीके से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। परिणाम जांचने के लिए छात्रों को केवल अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इन विवरणों के माध्यम से कक्षा 12वीं की डिजिटल मार्कशीट भी आसानी से डाउनलोड की जा सकेगी।
08:13 PM, 21-May-2025

RBSE Result 2025: कहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होमपेज पर 'राजस्थान बोर्ड' वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद कक्षा 12वीं के रिजल्ट लिंक को चुनें, जो भी आपका वर्ग हो।
  • अपना रोल नंबर निर्धारित स्थान पर दर्ज करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड कर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
07:52 PM, 21-May-2025

RBSE Rajasthan 12th Result 2025: शाम को जारी होंगे नतीजे

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे गुरुवार, 22 मई को घोषित होंगे। परिणाम शाम 5 बजे घोषित किए जाएंगे, जिसमें राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वर्चुअल रूप से शामिल होंगे।
07:33 PM, 21-May-2025

RBSE Rajasthan 12th Result 2025: कल शाम पांच बजे तीनों संकायों के नतीजे एक साथ होंगे जारी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम गुरुवार, 22 मई यानी कल घोषित किए जाएंगे। इस वर्ष छात्रों के लिए एक खास बात यह है कि साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों संकायों के नतीजे एक साथ जारी किए जाएंगे। परिणाम शाम 5 बजे घोषित किए जाएंगे, जिसमें राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वर्चुअल रूप से शामिल होंगे।
06:49 PM, 21-May-2025

RBSE Results 2025: रोल नंबर रखें तैयार

आरबीएसई कक्षा 12 के परिणाम 25 से 28 मई के बीच जारी होने की उम्मीद है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर और एडमिट कार्ड का विवरण परिणाम देखने के लिए तैयार रखे।
06:26 PM, 21-May-2025

RBSE Results 2025: पास होन के लिए चाहिए होंगे इतने अंक

राजस्थान बोर्ड (RBSE) के अनुसार परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:50 PM, 21-May-2025

Rajasthan Board 2025: राजस्थान बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा/ पुनर्मूल्यांकन

परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषय में 33 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। 
04:42 PM, 21-May-2025

RBSE Results 2025: 6 मार्च से शुरू हुई थीं 12वीं की परीक्षाएं

इस साल, राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 10वीं की परीक्षा 6 मार्च से 4 अप्रैल, 2025 तक और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 6 मार्च से 7 अप्रैल, 2025 तक सफलतापूर्वक आयोजित की थी।
03:36 PM, 21-May-2025

RBSE Results 2025: रिजल्ट देखने के लिए यहां करें पंजीकरण

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें पहले वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण करने के बाद छात्रों को रिजल्ट से जुड़ी हर अहम जानकारी और ताजा अपडेट नोटिफिकेशन के माध्यम से मिलते रहेंगे। जैसे ही परिणाम घोषित होगा, उन्हें तुरंत अलर्ट भेजा जाएगा, जिससे वे सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकें।

RBSE 10th result 2025 Register and Check Here


 
01:45 PM, 21-May-2025

RBSE 10th Results 2025: 10वीं में लड़कियों का प्रदर्शन

पिछले साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा के लिए कुल 10,60,751 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 10,39,895 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल पास प्रतिशत 93.03% रहा था। परिणामों में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा, जहां लड़कियों का पास प्रतिशत 93.46% और लड़कों का 92.64% दर्ज किया गया था।  
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed