फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 October 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: चक्रवात दाना के दहशत से ओडिशा-बंगाल में स्कूल बंद, रूस में PM मोदी और जिनपिंग की द्विपक्षीय बैठक आज

Wed, 23 Oct 2024 07:45 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 23 Oct 2024 07:45 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 October 2024 Updates On Amar Ujala
Varanasi Top News - फोटो : अमर उजाला
चक्रवाती तूफान दाना के खतरे को देखते हुए ओडिशा और पश्चिम बंगाल सरकारों ने संवेदनशील इलाकों को खाली कराकर नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया है। दोनों राज्यों में शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। साथ ही तटरक्षक बल को हाईअलर्ट पर रखा गया है। वहीं, तूफान के चलते रेलवे ने 150 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है। चक्रवात के 24 की रात या 25 की सुबह पुरी और सागर द्वीप के बीच तट से टकराने की आशंका है। वहीं भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर उपजा तनाव के अब खत्म होने की उम्मीद है। एलएसी पर पेट्रोलिंग को लेकर हुए समझौते के बाद दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष लगभग पांच साल बाद आज द्विपक्षीय बैठक करेंगे। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बुधवार को रूस के कजान शहर में द्विपक्षीय बैठक होगी इसके साथ ही बहराइच हिंसा के आरोपियों के खिलाफ राज्य सरकार की प्रस्तावित कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने शीर्ष अदालत को आश्वासन दिया है कि बुधवार तक आरोपियों की संपत्तियों पर बुलडोजर नहीं चलाया जाएगा। वहीं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम का समय शेष रह गया है। जिसको लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच गर्माहट तेज है। वहीं दूसरी ओर महा विकास अघाड़ी के बीच 4 घंटे से ज्यादा समय तक चली मैराथन मंथन के बाद सीट बंटवारा करीब-करीब तय हो गया है। मंगलवार की रात शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि बुधवार को कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार) और शिवसेना (यूबीटी) के शीर्ष नेता मीडिया के सामने सीट बंटवारे की जानकारी देंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 October 2024 Updates On Amar Ujala
चक्रवात दाना - फोटो : अमर उजाला

Cyclone: चक्रवात दाना के दहशत से ओडिशा-बंगाल में स्कूल बंद
चक्रवाती तूफान दाना के खतरे को देखते हुए ओडिशा और पश्चिम बंगाल सरकारों ने संवेदनशील इलाकों को खाली कराकर नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया है। दोनों राज्यों में शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। साथ ही तटरक्षक बल को हाईअलर्ट पर रखा गया है। वहीं, तूफान के चलते रेलवे ने 150 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है। चक्रवात के 24 की रात या 25 की सुबह पुरी और सागर द्वीप के बीच तट से टकराने की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 October 2024 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी और शी जिनपिंग (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

BRICS: रूस में PM मोदी और शी जिनपिंग की द्विपक्षीय बैठक आज
भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर उपजा तनाव के अब खत्म होने की उम्मीद है। एलएसी पर पेट्रोलिंग को लेकर हुए समझौते के बाद दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष लगभग पांच साल बाद आज द्विपक्षीय बैठक करेंगे। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बुधवार को रूस के कजान शहर में द्विपक्षीय बैठक होगी। पढ़े पूरी खबर..

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 October 2024 Updates On Amar Ujala
घटना के बाद जिले में बढ़ाई गई फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।

बहराइच हिंसा: आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई... 
बहराइच हिंसा के आरोपियों के खिलाफ राज्य सरकार की प्रस्तावित कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने शीर्ष अदालत को आश्वासन दिया है कि बुधवार तक आरोपियों की संपत्तियों पर बुलडोजर नहीं चलाया जाएगा। पढ़े पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 October 2024 Updates On Amar Ujala
महा विकास अघाड़ी की संयुक्त बैठक - फोटो : ANI

Maharashtra Polls: एमवीए की बैठक में सीट बंटवारे पर सहमति बनी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम का समय शेष रह गया है। जिसको लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच गर्माहट तेज है। वहीं दूसरी ओर महा विकास अघाड़ी के बीच 4 घंटे से ज्यादा समय तक चली मैराथन मंथन के बाद सीट बंटवारा करीब-करीब तय हो गया है। मंगलवार की रात शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि बुधवार को कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार) और शिवसेना (यूबीटी) के शीर्ष नेता मीडिया के सामने सीट बंटवारे की जानकारी देंगे। पढ़े पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 October 2024 Updates On Amar Ujala
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दो छात्रों के गुट में बवाल - फोटो : अमर उजाला

Delhi: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दो छात्रों के गुट में बवाल
जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी में कुछ छात्रों के द्वारा दिवाली मनाने का विरोध करने से बवाल खड़ा हो गया है। खबर है कि मंगलवार शाम को जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी के कुछ छात्र विश्वविद्यालय परिसर में ही दिवाली मना रहे थे। जामिया दीपोत्सव 2024 नाम के इस कार्यक्रम में रंगोली और दीपोत्सव का कार्यक्रम रखा गया था। लेकिन जब छात्र दिवाली मना रहे थे, उसी समय बाहर से आए कुछ लोगों ने छात्रों के दिवाली मनाने का विरोध किया। आरोप है कि बाहर से आए लोगों ने गाड़ी चढ़ाकर दिवाली के दिए तोड़ दिए और रंगोली को खराब कर दिया। कुछ छात्रों की पिटाई भी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोग 'फलिस्तीन जिंदाबाद' के नारे भी लगा रहे थे। पढ़े पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 October 2024 Updates On Amar Ujala
बारिश - फोटो : अमर उजाला

J&K Weather: उत्तरी कश्मीर में आज कुछ जगहों पर बारिश-बर्फबारी के आसार
जम्मू-कश्मीर के मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, 23 अक्तूबर की मध्य रात और 24 अक्तूबर की सुबह उत्तरी कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस अवधि में 28 अक्तूबर को भी उत्तर और सेंट्रल कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश के आसार है। इससे सर्दी में बढ़ोतरी होगी। इस बीच मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहा। पढ़े पूरी खबर..

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 October 2024 Updates On Amar Ujala
अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी आरोपियों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा - फोटो : अमर उजाला

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: मुस्लिम पक्ष के रिकॉल आवेदन पर आज हाईकोर्ट सुनाएगा फैसलाइलाहाबाद हाईकोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह विवाद मामले की सुनवाई चल रही है। सभी मुकदमों को एक साथ सुनवाई करने के हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ मुस्लिम पक्ष की ओर से दाखिल रिकॉल आवेदन पर बुधवार को फैसला सुनाया जाएगा। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने 16 अक्तूबर 2024 को ऑर्डर रिजर्व कर लिया था। न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन की अदालत में मामले की सुनवाई चल रही है। पढ़े पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 October 2024 Updates On Amar Ujala
ट्रेन को झंडी दिखाते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

Uttarakhand: 582 मलिन बस्तियां बचाने को आज कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव
प्रदेश में 582 से अधिक मलिन बस्तियों को उजड़ने से बचाने के लिए प्रदेश सरकार बुधवार को होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्ताव लाएगी। मलिन बस्तियों को लेकर लाए गए अध्यादेश की मियाद बुधवार को खत्म हो रही है। सरकार इसे तीन साल और आगे बढ़ाने का निर्णय ले सकती है। पढ़े पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 October 2024 Updates On Amar Ujala
पेटीएम - फोटो : Social Media

Paytm New UPI Users: नए यूपीआई यूजर जोड़ सकेगी पेटीएम
पेटीएम के लिए राहत भरी खबर है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने कंपनी को नए यूपीआई उपयोगकर्ताओं को जोड़ने की मंजूरी दे दी है। कंपनी के मुताबिक, सभी प्रक्रियात्मक दिशानिर्देशों और सर्कुलर का पालन करने के बाद यह मंजूरी मिली है। पेटीएम ऐप पर नए यूपीआई उपयोगकर्ताओं को शामिल करने में सहयोगी कंपनी पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पर इस साल की शुरुआत में भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिबंधों के बाद झटका लगा था। पढ़े पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 October 2024 Updates On Amar Ujala
बांग्लादेश में फिर बढ़ा तनाव - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

बांग्लादेश जनाक्रोश: बंगभवन घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों-पुलिस की झड़प
बांग्लादेश में राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के हालिया बयान के बाद प्रदर्शनकारियों ने उनके इस्तीफे की मांग की है। राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने कहा था कि उनके पास शेख हसीना के इस्तीफे के दस्तावेजी सबूत नहीं हैं। पढ़े पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 October 2024 Updates On Amar Ujala
इन अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है सलमान खान का नाम - फोटो : इंस्टाग्राम
Salman Khan Love Affairs: ये हसीनाएं रह चुकी हैं सलमान खान की जान
सलमान खान ने भले ही अब तक शादी ना की हो, लेकिन उनके अफेयर के चर्चे कई अभिनेत्रियों के साथ रह चुके हैं। अभिनेता का नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है। हाल ही में उनकी पूर्व-प्रेमिका सोमी अली उनके बचाव में उतरीं। दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद वह सामने आईं। आइए जानते हैं सलमान खान का नाम किन अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है? पढ़े पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 October 2024 Updates On Amar Ujala
श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

India-Pakistan: श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर समझौते का नवीनीकरण
भारत और पाकिस्तान ने श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर समझौते को अगले पांच साल के लिए नवीनीकृत किया है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।  विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि प्रति तीर्थयात्री पाकिस्तान द्वारा 20 अमेरिकी डॉलर के सेवा शुल्क लगाया गया था, जिसे हटाने के संबंध में तीर्थयात्रियों ने निरंतर अनुरोध किया। तीर्थयात्रियों के अनुरोध को देखते हुए भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान से तीर्थयात्रियों पर कोई शुल्क नहीं लगाने का आग्रह किया। पढ़े पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed