फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rain and snowfall expected at some places in North Kashmir today

J&K Weather: उत्तरी कश्मीर में आज कुछ जगहों पर बारिश-बर्फबारी के आसार, घाटी में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे

Wed, 23 Oct 2024 12:01 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 23 Oct 2024 12:01 AM IST
सार

कश्मीर के अधिकांश जिलों में रात का तापमान दस डिग्री से नीचे चल रहा है। श्रीनगर में दिन का तापमान 25.2 और न्यूनतम 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान 3.8 और गुलमर्ग में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Rain and snowfall expected at some places in North Kashmir today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, 23 अक्तूबर की मध्य रात और 24 अक्तूबर की सुबह उत्तरी कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन


इस अवधि में 28 अक्तूबर को भी उत्तर और सेंट्रल कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश के आसार है। इससे सर्दी में बढ़ोतरी होगी। इस बीच मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन


कश्मीर के अधिकांश जिलों में रात का तापमान दस डिग्री से नीचे चल रहा है। श्रीनगर में दिन का तापमान 25.2 और न्यूनतम 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान 3.8 और गुलमर्ग में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में रात का पारा शून्य पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में दिनभर हल्के बादलों के साथ धूप खिली रही। यहां अधिकतम तापमान 30.0 और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 24.6, बटोत में 23.8, कटड़ा में 27.4 और भद्रवाह में 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed